&format=webp&quality=medium)
Nykaa Share Price: ब्यूटी और फैशन की दुनिया में अपना दबदबा रखने वाली कंपनी नायका (Nykaa) को लेकर एक बड़ी खबर आई है, जिसने निवेशकों के चेहरे पर फिर से चमक ला दी है. लिस्टिंग के बाद काफी उतार-चढ़ाव देखने वाले इस शेयर ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया है, जो दमदार ग्रोथ की कहानी बयां कर रहा है. इस अपडेट के बाद नायका का शेयर 2% से ज्यादा उछलकर ₹202 के पार निकल गया. वैसे पिछले 6 महीनों में शेयर 17% और इस साल अभी तक (YTD) 22% चढ़ चुका है.
नायका ने बताया है कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत उसके लिए काफी अच्छी रही है. कंपनी ने जो आंकड़े दिए हैं, वे भविष्य के लिए एक मजबूत तस्वीर पेश करते हैं.
1. रेवेन्यू में दमदार ग्रोथ: कंपनी को उम्मीद है कि Q1 में उसकी कुल आय (Consolidated Revenue) "मिड-ट्वेंटीज के निचले स्तर" पर बढ़ेगी. आसान भाषा में समझें तो यह ग्रोथ करीब 23-24% रह सकती है, जो कि एक शानदार आंकड़ा है.
2. GMV में और भी तेज ग्रोथ: सबसे दिलचस्प बात है GMV की ग्रोथ. कंपनी को उम्मीद है कि GMV ग्रोथ "मिड-ट्वेंटीज के पार" जाएगी, यानी 25% से भी ज्यादा रह सकती है. GMV क्या होता है? इसका मतलब है- ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (Gross Merchandise Value). यह कंपनी के प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले सभी प्रोडक्ट्स की कुल कीमत होती है. GMV का बढ़ना यह दिखाता है कि लोग नायका से पहले से ज्यादा सामान खरीद रहे हैं.
3. ब्यूटी सेगमेंट का जलवा कायम: नायका का मुख्य बिजनेस, यानी ब्यूटी वर्टिकल, और भी मजबूती से बढ़ रहा है. इसका GMV भी "मिड-ट्वेंटीज से ज्यादा" (25%+) रहने का अनुमान है.
4. फैशन बिजनेस ने भी पकड़ी रफ्तार: नायका का फैशन वर्टिकल, जो पहले थोड़ा धीमा था, अब तेजी पकड़ रहा है. इसके GMV में भी "मिड-ट्वेंटीज" (लगभग 25%) की ग्रोथ की उम्मीद है.
5. एक छोटी सी चिंता: कंपनी ने यह भी माना कि जियो-पॉलिटिकल तनाव (अंतरराष्ट्रीय तनाव) की वजह से उसकी फ्लैगशिप सेल में थोड़ी "नरमी" (softness) देखने को मिली. हालांकि, ओवरऑल ग्रोथ पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है.
इस पॉजिटिव अपडेट का असर सीधे शेयर की कीमत पर दिखा. शेयर ने लगातार दो दिन की गिरावट पर ब्रेक लगाया और हरे निशान में बंद हुआ था. शेयर ने अपने 50-दिन के मूविंग एवरेज (DMA) यानी ₹199 के लेवल पर मजबूत सपोर्ट लिया है. इसे टेक्निकल भाषा में एक अच्छा संकेत माना जाता है, जो बताता है कि शेयर के और नीचे जाने की संभावना कम है. यह शेयर अपने मार्च के निचले स्तरों से 30% ऊपर आ चुका है, जो एक मजबूत अपट्रेंड को दिखाता है.

नायका का Q1 अपडेट कई मायनों में बहुत पॉजिटिव है. यह दिखाता है कि कंपनी अपने कोर ब्यूटी बिजनेस में तो मजबूत है ही, साथ ही फैशन सेगमेंट में भी अपनी पकड़ बना रही है. 25% से ज्यादा की GMV ग्रोथ यह साबित करती है कि कंपनी का बिजनेस सही ट्रैक पर दौड़ रहा है.
निवेशकों के लिए दो बातें साफ हैं:
लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की कहानी: अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं, तो नायका की ग्रोथ स्टोरी अभी भी बहुत मजबूत दिखती है. कंपनी लगातार अपने बिजनेस को बढ़ा रही है और बाजार में अपनी लीडरशिप पोजीशन कायम रखे हुए है.
शॉर्ट-टर्म में वैल्यूएशन: जैसा कि नोमुरा ने कहा, शेयर अभी अपने फेयर वैल्यूएशन के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब है कि यहां से बहुत तेज और एकतरफा रैली की उम्मीद शायद न हो, लेकिन गिरावट पर खरीदारी के मौके बन सकते हैं.