Q4 नतीजों के बाद ई-कॉमर्स कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, जेफरीज ने दिया 27% अपसाइड, चेक करें आगे का आउटलुक

ई-कॉमर्स कंपनी नायका ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में ब्रोकरेज की मिली-जुली राय है. जेफरीज इस स्टॉक पर बुलिश है. वहीं, सिटी ने SELL की रेटिंग दी है.
Q4 नतीजों के बाद ई-कॉमर्स कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, जेफरीज ने दिया 27% अपसाइड, चेक करें आगे का आउटलुक

नतीजों के बाद नायका पर ब्रोकरेज की राय (Photo: Zee Business)

ई-कॉमर्स कंपनी नायका ने मार्च 2026 की चौथी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. इन नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म्स की मिली-जुली राय है. जेफरीज समेत कुछ ब्रोकरेज फर्म्स मजबूत ग्रोथ को लेकर बुलिश हैं. जेफरीज ने शेयर के मौजूदा भाव से 27.7 फीसदी का अपसाइड टारगेट दिया है. वहीं, कुछ ने महंगे वैल्यूएशन और मैक्रो चुनौतियों को लेकर अपना रुख बियरिश या फिर न्यूट्रल रखा है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में नायका का शेयर 0.73% या 2 अंकों की तेजी के साथ 276.50 रुपए पर बंद हुआ है.

जेफरीज ने बढ़ाया टारगेट

जेफरीज ने नायका के शेयर पर BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. वहीं, टारगेट प्राइस में भी बढ़ोतरी की है. जेफरीज के मुताबिक ब्यूटी सेगमेंट में 25 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ और सबसे अधिक EBITDA मार्जिन कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाते हैं.

सभी सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ

  • जेफरीज के मुताबिक कंपनी ने सभी सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. फैशन बिजनेस का ब्रेक-ईवन दिखाता है कि मैनेजमेंट ने सफलता का कोड क्रैक कर लिया है. उनके खुद के ब्रांड लगातार मजबूत हो रहे हैं.
  • जेफरीज के मुताबिक मीडियम टर्म में आउटलुक पॉजिटिव है, लेकिन मैनेजमेंट ने मुश्किल मैक्रो हालातों को लेकर सतर्कता भी जताई है. जेफरीज के अलावा ब्रोकरेज हाउस CLSA ने 23.4 फीसदी अपसाइड टारगेट दिया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 28 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ और 8.4% का सबसे ऊंचा EBITDA मार्जिन (195bps YoY ज्यादा) देखने को मिला है, जो अनुमान से 8 फीसदी ज्यादा है.

Nykaa के तिमाही और सालाना वित्तीय नतीजे (करोड़ रुपये में)

पैमानाQ4 FY2026पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ (YoY)FY2026पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ (YoY)
ऑपरेशनल रेवेन्यू2,648+28%10,022+26%
EBITDA223+67%752+59%
EBITDA मार्जिन8.4%-7.5%-
नेट प्रॉफिट (PAT)79+313%204+183%
कंसोलिडेटेड GMV5,241+28%19,963+28%

29% बढ़ा ब्यूटी NSV

CLSA के मुताबिक ब्यूटी NSV 29% बढ़ा है और मार्जिन बढ़ाने वाले ओन ब्रांड्स में 54 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है. ज्यादा डेप्रिसिएशन के कारण EBIT अनुमान से चूक गया, जिससे उन्होंने FY27-28CL अर्निंग अनुमान 1-2% घटाए हैं, लेकिन तेज सेल्स के कारण टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है.

HSBC ने दी होल्ड रेटिंग

  • HSBC ने नायका को होल्ड रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने अपना टारगेट बढ़ाया है, लेकिन वह मौजूदा भाव से 0.4% डाउनसाइड है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक मजबूत ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) प्रदर्शन (BPC +27%, फैशन 31%) और हाउस ऑफ ब्रांड्स का विस्तार (BPC का करीब 20%) जारी है.
  • वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के समान ही EBITDA मार्जिन 180 bps (YoY) बढ़ा है, लेकिन मार्जिन विस्तार की गति आगे धीमी हो सकती है. मजबूत ग्रोथ और एग्जीक्यूशन के बावजूद इसका वैल्यूएशन काफी महंगा (67x FY28e EV/EBITDA) है.

NYKA पर ब्रोकरेज का टारगेट और रेटिंग

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगCMP (रु)पुराना टारगेट (रु)नया टारगेट (रु)संभावित अपसाइड/डाउनसाइड (%)
JefferiesMaintain Buy274315350+27.7%
CLSAMaintain Accumulate274328338+23.4%
NomuraMaintain Buy274304317+15.7%
HSBCMaintain Hold274255273-0.40%
Goldman SachsMaintain Neutral274240255-6.90%
CitiMaintain Sell274215225-17.90%
MacquarieMaintain Underperform274-210-23.40%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

CITI ने दी SELL रेटिंग

CITI ने नायका पर SELL रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक EBITDA अनुमान से 3 फीसदी बेहतर (8.4%) रहा है, जिसका कारण कम फिक्स्ड ओपेक्स है.

Macquarie की अंडरपरफॉर्म रेटिंग

  • फैशन ने ऑपरेटिंग ब्रेक-ईवन हासिल कर लिया है और ओवरऑल रेवेन्यू/EBITDA/EBIT ग्रोथ क्रमशः 28%/67%/127% (YoY) रही है.
  • FY26 में मार्जिन का विस्तार फैशन के कम घाटे और BPC ग्रॉस मार्जिन में बढ़त के कारण हुआ है.
  • Macquarie ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने पॉजिटिव बातों को गिनाते हुए कहा है कि चौथी तिमाही में EBITDA अनुमान से 5 फीसदी ज्यादा रहा है, ब्यूटी ग्रॉस मार्जिन मजबूत है और फैशन ब्रेक-ईवन पर आ गया है.
  • Macquarie के मुताबिक नेगेटिव बातों में, ब्यूटी ऐड इनकम में 15 फीसदी से कम की ग्रोथ और ओन ब्यूटी ब्रांड्स की धीमी पड़ती रफ्तार चिंता का कारण हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6