52 वीक हाई से 24% नीचे गिरा भाव, फिर भी ऐसा क्या शेयर में, जो ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें, 17% अपसाइड टारगेट

Nuvama on Signature Global: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने सिग्नेचर ग्लोबल पर अपनी खरीद की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही 17 फीसदी का अपसाइड टारगेट दिया है.
52 वीक हाई से 24% नीचे गिरा भाव, फिर भी ऐसा क्या शेयर में, जो ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें, 17% अपसाइड टारगेट

Nuvama on Signature Global: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के अपडेट्स जारी किए थे. इसके बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इस रियल्टी स्टॉक पर अपनी खरीद (BUY) रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही इस शेयर पर 17 फीसदी के संभावित मुनाफे का संकेत दिया है. नुवामा के मुताबिक प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में सफल बदलाव और मजबूत बिक्री की रफ्तार इस शेयर को एक अच्छा निवेश का विकल्प बनाती है. सिग्नेचर ग्लोबल का शेयर इस साल पिछले एक साल में 19.26 फीसदी तक टूट चुका है. शेयर का 52 हाई 1,647 और 52 वीक लो 1,010.80 रुपए है

1456 रुपए का टारगेट प्राइस, 17 फीसदी का अपसाइड टारगेट

नुवामा ने सिग्नेचर ग्लोबल पर 1456 रुपए का टारगेट प्राइस रखा है. रिपोर्ट तैयार किए जाने तक इसका बाजार भाव 1241 रुपए था, ऐसे में 17 फीसदी का अपसाइड टारगेट है. बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 0.66% या 8.20 अंकों की तेजी के साथ 1249.10 रुपए पर बंद हुआ. ब्रोकरेज क मुताबिक तिमाही के दौरान कलेक्शन 9.3 बिलियन रहा है, कंपनी पर नेट डेट मामूली बढ़कर 8.9 बिलियन हो गया है.

26.4 अरब रुपए की प्री-सेल्स दर्ज

नुवामा ने अपनी रिपोर्ट में साल-दर-साल और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी की बेहतर होती मूल्य प्राप्ति (Price Realization) की सराहना की है. नुवामा के अनुसार गुरुग्राम के प्रीमियम प्रोजेक्टों की अधिक भागीदारी के चलते मूल्य प्राप्ति वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 6% और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 37% बढ़कर ₹16,296 प्रति वर्ग फीट रही है. वहीं, पहली तिमाही में कंपनी ने 26.4 अरब रुपए की प्री-सेल्स दर्ज की है, जो तिमाही आधार पर 63 फीसदी ज्यादा है.

प्रीमियम रेजिडेंशियल मार्केट में बोलबाला बरकरार

नुवामा के मुताबिक सिग्नेचर ग्लोबल ने कैपिटल एलोकेशन के अनुशासन के तहत वित्त वर्ष 2025 के आखिरी तक नेट डेट टू ऑपरेटिंग सरप्लस लगभग 0.54 गुना दर्ज कर अच्छी वित्तीय स्थिति बनाए रखी है. प्रीमियम रेजिडेंशियल मार्केट में सिग्नेचर ग्लोबल का बोलबाला बना हुआ है. गुरुग्राम के सेक्टर-71 में 'क्लोवरडेल एसपीआर' (Cloverdale SPR) प्रोजेक्ट का लॉन्च कंपनी की प्रीमियम-आधारित रणनीति के अंतर्गत के मील का पत्थर साबित हुआ है.

भविष्य में ग्रोथ के लिए रणनीतिक भू-अधिग्रहण

कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट की कोशिश रंग ला रही है. तिमाही के दौरान सिग्नेचर ग्लोबल ने सोहना में 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया, जिसमें लगभग 0.53 मिलियन वर्ग फुट की विकास क्षमता है. यह अधिग्रहण भरपूर अवसर वाले माइक्रो-मार्केटों पर इसके रणनीतिक फोकस को दर्शाता है, और भविष्य में एक मजबूत लॉन्च पाइपलाइन बनाए रखने में मदद करेगा.

लॉन्च और प्री-सेल्स पर फोकस

सिग्नेचर ग्लोबल ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹125 बिलियन की प्री सेल्स और ₹60 बिलियन के कलेक्शन का अपना टारगेट बरकरार रखा है, जो भविष्य में तेजी के प्रति दृढ़विश्वास को दर्शाता है. बिक्री की मजबूत तेजी के साथ भविष्य में होने वाले लॉन्चों के लिए जमीन पर निवेश बढ़ सकता है. नुवामा के अनुसार स्थिर कलेक्शन और बढ़ती प्रॉफिटेबिलिटी के साथ फ्री कैश फ्लो में बढ़ोतरी की उम्मीद है, और सिग्नेचर ग्लोबल वित्त वर्ष 2027 तक 'नेट कैश' बनने की राह पर है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6