सालभर में दमदार रिटर्न देने के लिए तैयार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप का ये इंफ्रा स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा खरीदें, जानिए टारगेट

NUVAMA on Afcons Infrastructure: ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप की कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर अपनी कवरेज की शुरुआत कर दी है. ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर को खरीदने की राय दी है.
सालभर में दमदार रिटर्न देने के लिए तैयार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप का ये इंफ्रा स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा खरीदें, जानिए टारगेट

NUVAMA on Afcons Infrastructure: शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Afcons Infrastructure) पर ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने अपनी कवरेज की शुरुआत कर दी है. नुवामा एफकॉन्स पर बुलिश हैं और Buy की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक मजबूत कंपनी है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर BSE पर 450 रुपए और NSE पर 451.50 रुपए पर बंद हुआ था. आपको बता दें कि एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का IPO अक्टूबर 2024 में आया था.

ब्रोकरेज ने 12 महीने के लिए दिया टारगेट

नुवामा ने एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर अगले 12 महीने के लिए 535 रुपए का टारगेट दिया है, जो वर्तमान भाव से 18% ज्यादा है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी अपना काम अच्छे से संभालती है, जिससे इसका मुनाफा बढ़ता रहता है और कर्ज कम रहता है. FY14 से FY24 के बीच, कंपनी का रेवेन्यू/ग्रॉस ब्लॉक 3.7-3.8 गुना बढ़ा, जबकि नेट डेट/इक्विटी आधी हो गई . FY06-24 के दौरान कंपनी की ऑर्डर बुक, रेवेन्यू और PAT में क्रमशः 16%, 18% और 29% की CAGR से वृद्धि हुई.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऑर्डर के दम पर 3.8 गुना बढ़ेगी आय

नुवामा के मुताबिक एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को FY25 में मजबूत ऑर्डर मिलने से कंपनी की आय में लगभग 3.8 गुना की वृद्धि होने की संभावना है. बढ़ती आय और जटिल प्रोजेक्ट्स के कारण कंपनी का मार्जिन सुधर रहा है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY25-27 के दौरान कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 17% और टैक्स के बाद मुनाफे में 22% की बढ़ोतरी होगी. हालांकि, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश में कमी और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसे जोखिम भी है.

दो साल में 22% की दर से बढ़ेगा मुनाफा

नुवामा ने कहा है कि एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का मुनाफा (PAT) 2025-2027 के बीच 22% सालाना की दर से बढ़ेगा. भले ही कंपनी को बढ़ने के लिए बहुत सारे पैसों की जरुरत होगी, फिर भी कर्ज कम रहेगा क्योंकि पैसे का इंतजाम अच्छा है. साथ ही कंपनी हर साल अपने पास मौजूद कुल ऑर्डर का लगभग एक चौथाई से थोड़ा ज्यादा काम पूरा कर लेती है. एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर IPO के बाद से अभी तक 4.79% तक टूट चुका है. कंपनी का 52 वीक हाई 570 रुपए और 52 वीक लो 398.20 रुपए है.

डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6