गर्मी में चमकेगा यह पावर PSU Stock, Q4 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया अपना टारगेट

Power PSU Stock: पावर जेनरेशन की देश की सबसे बड़ी कंपनी NTPC ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है जिसके बाद इस शेयर पर ब्रोकरेज ने फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. इस महारत्न कंपनी के शेयर में खरीदारी की सलाह है और ब्रोकरेज ने टारगेट बढ़ा दिया है.
गर्मी में चमकेगा यह पावर PSU Stock, Q4 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया अपना टारगेट

NTPC की कुल कैपेसिटी 89 GW पर पहुंच गई है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Power PSU Stock: सूरज की तपिश के कारण बिजली की डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. ऐसे में पावर सेक्टर की कंपनी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. NTPC देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी है और इसने वीकेंड में Q4 का रिजल्ट भी जारी किया है. नतीजों के बाद दो ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर अपनी फ्रेश रिपोर्ट जारी की है और दोनों ने BUY की सलाह दी है.

NTPC देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी है जो थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी दोनों में प्रजेंट है और इसे महारत्न (Maharatna) का दर्जा मिला हुआ है. ग्रुप लेवल पर NTPC की कुल कैपेसिटी 89 GW पर पहुंच गई है जिसमें 9.6 GW की रिकॉर्ड कैपेसिटी FY26 में जोड़ी गई. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने कुल 5488 MW की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी और 3690 MW की थर्मल एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी.

NTPC SHare Price Target

Q4 रिजल्ट के बाद इलारा कैपिटल ने 466 रुपए का टारगेट दिया है जो वर्तमान शेयर प्राइस के मुकाबले 20% अधिक है. इस साल अब तक शेयर में 15.5% की मजबूती दर्ज की गई है. बता दें कि इस शेयर ने 448 रुपए का लाइफ हाई सितंबर 2024 में बनाया था.

ब्रोकरेज बुलिश क्यों है?

कंपनी एनर्जी ट्रांजिशन एंड सिक्योरिटी प्ले है. इसकी रेग्युलेटेड इक्विटी 11% YoY ग्रोथ के साथ 1.2 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो इसके कैशफ्लो को हेल्दी रखता है और रेग्युलर रेकरिंग इनकम आती है. 34GW के प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है जिसमें थर्मल, हाइड्रो और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए 30 GW की न्यूक्लियर कैपेसिटी का प्लान है.

वैल्युएशन अट्रैक्टिव और आउटलुक मजबूत

NTPC अग्रेसिव तरीके से थर्मल कैपेसिटी बढ़ा रही है जिससे रेग्युलेटेड इक्विटी में ग्रोथ बना रहेगा. इसके अलावा ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो जैसे ग्रीन हाइड्रोजन और पंप्ड स्टोरेज सिस्टम जैसे नए वर्टिकल ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे. वैल्युएशन के लिहाज से यह शेयर 1.5x FY28E P/B पर ट्रेड कर रहा है जो अट्रैक्टिव है. ऐसे में ब्रोकरेज ने रोबस्ट प्रोजेक्ट पाइपलाइन और लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए डायवर्सिफिकेशन पर फोकस के चलते खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस को 444 रुपए से बढ़ाकर 466 रुपए कर दिया है.

Q4 में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?

चौथी तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 43111 करोड़ रुपए रहा, अदर इनकम 919 करोड़ रुपए, नेट प्रॉफिट 8747 करोड़ रुपए और एडजस्टेड आधार पर नेट प्रॉफिट 5289 करोड़ रुपए रहा.

NTPC Q4 Results

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे वित्त वर्ष का ऑपरेशनल रेवेन्यू FY25 के मुकाबले 170037 करोड़ रुपए से घटकर 165494 करोड़ रुपए पर आ गया. नेट प्रॉफिट 19649 करोड़ रुपए से बढ़कर 23162 करोड़ रुपए रहा. एडजस्टेड आधार पर नेट प्रॉफिट 18016 करोड़ रुपए से बढ़कर 19530 करोड़ रुपए रहा.

FY26 में दिया 9 रुपए का बंपर डिविडेंड

NTPC ने चौथी तिमाही के रिजल्ट के साथ में 3.50 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. पहले कंपनी 5.50 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. ऐसे में पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 9 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.

  • फाइनल डिविडेंड 3.5 रुपए- कुल 3393 करोड़ रुपए बांटेगी कंपनी
  • दूसरा अंतरिम डिविडेंड 2.75 रुपए- कुल 2667 करोड़ रुपए बांटेगी कंपनी
  • पहला अंतरिम डिविडेंड 2.75 रुपए- कुल 2667 करोड़ रुपए बांटेगी कंपनी

कैपेसिटी एडिशन का क्या है प्लान?

वित्त वर्षथर्मल (Thermal)हाइड्रो (Hydro)रिन्यूएबल(Renewable)टोटल कैपेसिटी
FY271,070 MW250 MW8,237 MW9,557 MW
FY281,460 MW444 MW8,135 MW10,039 MW
FY293,070 MWNil (शून्य)8,408 MW11,478 MW


न्यूक्लियर कैपेसिटी को लेकर क्या है प्लान?

Mahi Banswara न्यूक्लियर प्रोजेक्ट 2800 MW कैपेसिटी (4x 700 MW) का है जो लॉन्ग टर्म ग्रोथ के फ्रंटियर हैं. इस प्रोजेक्ट के स्टेट की बात करें तो राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश बायर्स बनेंगे. इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल चुकी है. अगस्त 2027 में कंक्रीट स्ट्रक्चर की शुरुआत हो सकती है. पहला यूनिट नवंबर 2032 में सिंक्रोनाइजेशन हो सकता है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6