NBFCs में AI की एंट्री, मैनेजमेंट में बदलाव और रेगुलेटरी गैप, Nomura ने 4 स्टॉक पर शुरू की कवरेज, जानें TGT

NBFC सेक्टर पर नोमुरा की ताजा रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट में नोमुरा ने 4 स्टॉक पर पहली बार अपनी कवरेज शुरू की है. इनमें से 3 शेयरों पर खरीदारी की राय दी है.
NBFCs में AI की एंट्री, मैनेजमेंट में बदलाव और रेगुलेटरी गैप, Nomura ने 4 स्टॉक पर शुरू की कवरेज, जानें TGT

AI जनरेटेड फोटो

NBFCs Stocks To Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Nomura ने NBFCs सेक्टर से 4 स्टॉक्स पर अपनी राय दी है. इस सेगमेंट में भी अब AI एंट्री लेने जा रहा है, वहीं एनबीएफसी कंपनियो के मैनेजमेंट में हाल ही के सालों में नई एनर्जी देखने को मिली है, जिसके बाद नोमुरा ने तीन शेयरों पर पहली बार खरीदारी की राय इनीशिएट की है. वहीं एक NBFC स्टॉक पर न्यूट्रल की रेटिंग की कवरेज दी है.

ब्रोकरेज का कहना है कि भारत के लेंडिंग सेक्टर पर अभी भी बैंकों का दबदबा है. FY25 तक सिस्टम क्रेडिट में बैंकों की हिस्सेदारी 70% से ज्यादा है. हमारा मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) NBFCs के लिए बड़ा अवसर बन सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

AI से कैसे मिलेगा फायदा?

AI की मदद से NBFCs संभावित प्राइम कस्टमर्स की पहचान बेहतर तरीके से कर सकती हैं और हाई-इंटेंसिटी प्रोडक्ट सेगमेंट्स में ज्यादा दक्षता हासिल कर सकती हैं. इससे उनके ऑपरेशंस में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, इस क्षेत्र में रेगुलेटरी गैप को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है.

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि आने वाले साल में बैंकों और NBFCs के लोन ग्रोथ के बीच का अंतर और बढ़ सकता है. FY25 से FY35 के बीच NBFCs का लोन ग्रोथ करीब 17% CAGR रहने की उम्मीद है, जबकि इसी अवधि में बैंकों का लोन ग्रोथ लगभग 12% CAGR रह सकता है. यहां 4 स्टॉक्स की डीटेल दी गई है, जो निवेशक अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं.

किन शेयरों में करें खरीदारी?

कंपनीCMP (₹)रेटिंगटारगेट प्राइस (₹)
Piramal Finance1785.45Buy2150
L&T Finance265.45Buy325
Tata Capital318.50Buy400
HDB Financial Services650.10Neutral760

Piramal Finance में मिलेगा कितना रिटर्न?

PF

L&T Finance में क्या करें निवेशक?

L&T Fin

Tata Capital में कितना टारगेट प्राइस?

Tata Capital

HDB Finance में क्या करें निवेशक?

HDBF

क्या हैं चुनौतियां?

भारत के NBFC सेक्टर में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ने वाली है. कई लेंडर्स अब नए प्रोडक्ट्स और नए बाजारों में विस्तार पर जोर दे रहे हैं, जिससे सेक्टर में कॉम्पिटिशन और तेज होने की उम्मीद है.

इसके साथ ही, पूरे सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित इंजन के विकास और निवेश में भी तेजी देखी जा रही है. इससे लेंडिंग प्रोसेस में बड़े और संरचनात्मक बदलाव आने की संभावना है. AI की मदद से कर्ज देने की प्रक्रिया ज्यादा तेज, सटीक और डेटा-आधारित हो सकती है.

रेगुलेटरी गैप की मौजूदगी

हालांकि, फिलहाल इस क्षेत्र में रेगुलेटरी गैप मौजूद है. यानी AI के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट नियम पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) वित्तीय क्षेत्र में AI के उपयोग को लेकर एक स्पष्ट रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार कर सकता है.

अगर ऐसा होता है तो NBFC सेक्टर में टेक्नोलॉजी आधारित बदलाव और तेज हो सकते हैं, जिससे पूरे लेंडिंग इकोसिस्टम में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल सकता है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6