&format=webp&quality=medium)
Sagility Ltd कंपनी में 32% हिस्सेदारी इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है. (प्रतीकात्मक फोटो)
सैगिलिटी इंडिया हेल्थकेयर फोकस्ड टेक्नोलॉजी कंपनी है. यह कंपनी मुख्य रूप से अमेरिकी हेल्थकेयर सेक्टर को टेक्नोलॉजी आधारित सर्विस देती है. यह कंपनी इंश्योरेंस कंपनी और हॉस्पिटल को क्लेम प्रोसेसिंग, रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट, पेमेंट सर्विस, क्लिनिकल सर्विस और कंसल्टिंग देती है. 24 मार्च को यह शेयर 37 रुपए पर था.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने Sagility Ltd के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है जिसके बाद इस शेयर में आज करीब 8% की तेजी देखी जा रही है और यह शेयर 40 रुपए के पार पहुंच गया है. बता दें कि नवंबर 2024 में इस कंपनी का आईपीओ आया था जिसका इश्यू प्राइस 30 रुपए था. आइए टारगेट समेत निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.

Value + Growth दोनों का कॉम्बिनेशन
हेल्थकेयर आउटसोर्सिंग में मजबूत पोजिशन
AI (Artificial Intelligence) से बड़ा फायदा
पूरी तरह हेल्थकेयर फोकस्ड टेक कंपनी है
वर्टिकल इंटिग्रेटेड मॉडल पर काम करती है (end-to-end सर्विस)
अमेरिकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के साथ मजबूत संबंध
अमेरिकी इंश्योरेंस कंपनियों पर मार्जिन प्रेशर
नतीजन, आउटसोर्सिंग की मांग बढ़ रही है
Sagility Ltd को इसका डायरेक्ट बेनिफिट
अमेरिका की टॉप-10 में 7 इंश्योरेंस कंपनी को सर्विस
नोमुरा का मानना है कि आने वाले समय में यानी FY26-28 के दौरान कंपनी का EPS यानी हर शेयर पर कमाई 20% CAGR से बढ़ सकता है.

Sagility Ltd में पब्लिक शेयर होल्डिंग 49% के करीब है जिसमें 32% इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है. FIIs की हिस्सेदारी 10.25% और DIIs की हिस्सेदारी 21.36% है.
कंपनी मुख्य रूप से अमेरिकी हेल्थकेयर एंड इंश्योरेंस कंपनी को सर्व करती है. अमेरिकन कंपनियों पर मार्जिन का दबाव है जिसके कारण आउटसोर्सिंग होगा और इसका फायदा Sagility Ltd को मिलेगा. अगले तीन साल में 20% EPS ग्रोथ का अनुमान है. इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा है. कुल मिलाकर यह स्टॉक वैल्यु और ग्रोथ का संतुलित मौका देता है.