&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार की तेजी में अगर आप भी बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो 100 रुपए से सस्ते NMDC का शेयर आपका सपना पूरा कर सकता है. डीमर्जर की खबरों के चलते शेयर फोकस में है. वहीं ब्रोकरेज भी शेयर पर बुलिश हैं. रिपोर्ट के मुताबिक शेयर आपको तगड़ा रिटर्न दे सकता है.
सरकारी कंपनी आयरन ओर प्रोडक्शन में देश की दिग्गज कंपनी है. NMDC अब अपने स्टील का कारोबार को डीमर्ज करना चाहती है. इसमें नागरनार आयरन एंड स्टील प्लांट (NISP) का डीमर्जर होगा. यह फिलहाल NMDC की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है. इससे जुड़ी अहम बैठक 10 नवंबर को होगी. सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक मीटिंग में लीगल असिस्टेंट और मर्चेंट को लेकर चर्चा हो सकती है. बैठक के बाद स्टील प्लांट के EoI को तैयार किया जाएगा.
नुमावा वेल्थ (Numava wealth) ने शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक शेयर अगले 12 महीने में 121 रुपए का स्तर छू सकता है. सरकारी कंपनी का शेयर 2022 में अबतक 26 फीसदी तक टूट चुका है. हालांकि, पिछले 5 कारोबारी सत्रों में शेयर 7 फीसदी की तेजी दर्ज की है. फिलहाल सोमवार को शेयर का भाव 99.40 रुपए है. बता दें कि नई लिस्टिंग पर निवेशकों को 10 रुपए की फेस वैल्यू पर प्रति शेयर 1 शेयर जारी होंगे.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें