&format=webp&quality=medium)
बाजार का अंडरलाइंग ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है, निफ्टी 23306 पर बंद हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो)
पिछले दो सेशन से बाजार में शानदार रिकवरी आई है. निफ्टी करीब 800 अंक उछल गया है. बुधवार को निफ्टी 394 अंक मजबूत होकर 23306 पर बंद हुआ. गुरुवार को रामनवमी के कारण बाजार बंद रहेगा जबकि शुक्रवार को हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र होगा. जानिए इस इस रिकवरी वाले बाजार में शॉर्ट टर्म में किन स्टॉक्स में कमाई का मौका बन रह है.
HDFC सिक्योरिटीज ने अगले 10 दिन के लिहाज से तीन स्टॉक्स को शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए पिक किया है. शुक्रवार को इन तीन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.
ब्रोकरेज PICKS
इन तीनों स्टॉक्स को लेकर खरीदारी रेंज, टारगेट प्राइस और स्टॉपलॉस जैसे डीटेल जानने से पहले आइए जानते हैं कि बाजार में रिकवरी का कारण क्या है? क्या बाजार में बॉटम बन गया है? एक्सपर्ट्स से ये भी जानते हैं कि इस रिकवरी में निफ्टी का अगला टारगेट क्या होगा और प्रॉफिट बुकिंग होने पर सपोर्ट कहां है.
ये भी पढ़ें: ₹37 वाले स्टॉक में नोमुरा ने की कवरेज की शुरुआत, 48% अपसाइड मिला टारगेट; आपके पास है क्या?
HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि डेली चार्ट पर लॉन्ग बुल कैंडल दिख रहा है. दो दिनों की तेजी 22500 से बॉटम रिवर्सल की तरफ इशारा कर रहा है. बाजार का अंडरलाइंग ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है.
ब्रोकरेज के एक अन्य टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट विनय रजानी ने कहा कि 10 दिनों का SMA 23240 पर है और निफ्टी ने इसके ऊपर क्लोजिंग दिया है. ईरान क्राइसिस के बाद पहली बार निफ्टी ने 10 दिनों के SMA के ऊपर क्लोजिंग दिया है.
आइए अब जानते हैं कि ब्रोकरेज ने जिन स्टॉक्स को पिक किया है उनके लिए क्या टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल है.
ये भी पढ़ें: मोतीलाल ओसवाल के रडार पर आया ये Jewellry Stock, सोने जैसा खरा रिटर्न! 50% अपसाइड का मिला टारगेट
