High Volume Stocks: बाजार खुलते ही इन 6 शेयरों में दिखा जबरदस्त ट्रेडिंग एक्शन, आपके पास हैं?

High Volume Stocks: ओपनिंग के बाद कुछ मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में आज ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इन शेयरों में केवल प्राइस मूवमेंट ही नहीं, बल्कि एवरेज वॉल्यूम से कई गुना ज्यादा ट्रेडिंग हुई.
High Volume Stocks: बाजार खुलते ही इन 6 शेयरों में दिखा जबरदस्त ट्रेडिंग एक्शन, आपके पास हैं?

High Volume Stocks: बाजार में जहां एक ओर निवेशक बड़ी कंपनियों के नतीजों पर नजर रखे हुए हैं, वहीं कुछ मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में आज ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इन शेयरों में केवल प्राइस मूवमेंट ही नहीं, बल्कि एवरेज वॉल्यूम से कई गुना ज्यादा ट्रेडिंग हुई. आइए डालते हैं नजर आज के टॉप वॉल्यूम गेनर्स पर. ये डेटा सुबह 09:35 बजे के आसपास का है.

1. Senores Pharmaceuticals- 15 गुना वॉल्यूम उछाल

Senores Pharmaceuticals के शेयरों में आज भारी हलचल देखने को मिली. औसतन रोजाना करीब 1.36 लाख शेयर ट्रेड होते हैं, लेकिन आज यह आंकड़ा 21.31 लाख पर पहुंच गया — यानी करीब 15.6 गुना वॉल्यूम स्पाइक. शेयर 13% की तेज़ी के साथ ₹688.20 पर बंद हुआ और कुल टर्नओवर ₹14,493 लाख का रहा. यह स्टॉक फिलहाल ट्रेंड में है और फॉर्मा सेक्टर में मजबूत हलचल दिखा रहा है.

2. Mukand Ltd- स्टील स्टॉक में जोरदार एक्शन

Mukand Ltd के शेयरों में भी ट्रेडिंग वॉल्यूम में 7 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली. औसतन 1.36 लाख शेयर रोज ट्रेड होते हैं, जबकि आज 9.6 लाख से अधिक शेयरों में कारोबार हुआ. शेयर ने 10.5% की बढ़त के साथ ₹150 के स्तर को छुआ और ₹1,469 लाख का टर्नओवर दिया. स्टील और इंडस्ट्रियल सेक्टर में यह स्टॉक आज निवेशकों का पसंदीदा रहा.

3. SPIC- फर्टिलाइजर स्टॉक में उबाल

Southern Petrochemicals Industries Corporation (SPIC) के शेयरों ने भी आज जोरदार वॉल्यूम देखा. रोजाना के औसत 6 लाख के मुकाबले आज 4.35 गुना ज्यादा यानी 26.17 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई. शेयर ने 7.6% की छलांग लगाकर ₹95.09 का स्तर छुआ और टर्नओवर ₹2,468 लाख रहा. इस मूवमेंट से साफ है कि फर्टिलाइज़र सेक्टर में भी तेजी की नई कहानी बन रही है.

4. Pondy Oxides & Chemicals- केमिकल स्टॉक में दमदार तेजी

POCL के शेयरों में आज करीब 4.1 गुना वॉल्यूम बढ़ोतरी दर्ज की गई. आमतौर पर 2.4 लाख शेयर ट्रेड होते हैं, लेकिन आज यह आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया. स्टॉक ने 14% की मजबूती दिखाई और ₹1,083 के स्तर पर पहुंचा. टर्नओवर ₹10,752 लाख रहा. यह तेजी कंपनी के फंडामेंटल या संभावित डील्स को लेकर निवेशकों की उत्सुकता दिखाती है.

5. Thyrocare- हेल्थकेयर में बढ़ी दिलचस्पी

Thyrocare Technologies में भी वॉल्यूम में 4 गुना उछाल रहा. आज 3.7 लाख से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 93,725 है. शेयर 6.66% की तेजी के साथ ₹1,285.80 पर बंद हुआ. हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती मांग और वैल्यूएशन रेटिंग में संभावित अपग्रेड इसका कारण हो सकता है.

6. Worth Peripherals- पैकेजिंग स्टॉक में मूवमेंट

Worth Peripherals में आज 3.6 गुना वॉल्यूम स्पाइक देखा गया. रोजाना करीब 85 हजार शेयर ट्रेड होते हैं, जबकि आज यह आंकड़ा 3 लाख से ऊपर पहुंच गया. शेयर ने 5.27% की मजबूती के साथ ₹181.93 पर क्लोजिंग दी. ₹556 लाख का टर्नओवर दर्शाता है कि इस स्मॉल कैप स्टॉक में भी बाजार की पकड़ मजबूत हो रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6