2 हफ्ते पहले लिस्ट हुई कंपनी ने की बड़ी डील, नए अधिग्रहण पर 11% उछल गया Stock; आपके पास है शेयर?

Quality Power Share Price: Quality Power के शेयरों में जोरदार तेजी दिखाई दी. शेयर एक अधिग्रहण की खबर पर करीब 11% उछल गया. क्वालिटी पावर ने 120 करोड़ रुपये में मेहरू इलेक्ट्रिकल की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है.
2 हफ्ते पहले लिस्ट हुई कंपनी ने की बड़ी डील, नए अधिग्रहण पर 11% उछल गया Stock; आपके पास है शेयर?

Quality Power Share Price: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट होने वाली कंपनी Quality Power के शेयरों में जोरदार तेजी दिखाई दी. शेयर एक अधिग्रहण की खबर पर करीब 11% उछल गया. दरअसल, क्वालिटी पावर ने 120 करोड़ रुपये में मेहरू इलेक्ट्रिकल की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. कंपनी ने इसकी जानकारी दी थी.

Quality Power Share Price

Quality Power का शेयर 338 रुपये पर बंद हुआ था, इसके मुकाबले शुक्रवार को ये 374 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था. खबर आई कि हाल ही में लिस्टेड क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स ने उपकरण ट्रांसफार्मर विनिर्माता मेहरू इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में 120 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने बयान में कहा, “क्वालिटी पावर ने शेयर खरीद समझौते के माध्यम से 120 करोड़ रुपये की कुल नकद राशि में मेहरू की 51 प्रतिशत शेयर पूंजी का अधिग्रहण किया है.” हिस्सेदारी अधिग्रहण के बाद, क्वालिटी पावर के शेयर में शेयर बाजारों में करीब 11 प्रतिशत की तेजी आई. कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 10.73 प्रतिशत बढ़कर 374.30 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण क्वालिटी पावर के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो इसकी प्रौद्योगिकी क्षमताओं, अनूठी प्रकृति, विनिर्माण पैमाने और वैश्विक बाजार पहुंच का विस्तार करता है.

क्वालिटी पावर के संयुक्त प्रबंध एवं पूर्णकालिक निदेशक भरणीधरन पांडियन ने कहा, “मेहरू की प्रौद्योगिकी को हमारे उन्नत विनिर्माण और वैश्विक आपूर्ति शृंखला के साथ जोड़कर हम नवाचार, विश्वसनीयता और ग्राहक-केंद्रित समाधानों का एक केंद्र बना रहे हैं.” क्वालिटी पावर हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिकल उपकरण और समाधान बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है.

बता दें कि Quality Power Electrical Equipments Limited की लिस्टिंग 24 फरवरी, 2025 को हुई थी. 859 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 401-425 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. इसके मुकाबले शेयर 432.50 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ. Quality Power IPO BSE पर 1.7% प्रीमियम के साथ 432 रुपये और NSE पर 1.2% प्रीमियम के साथ 430 रुपए पर लिस्ट हुआ था.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6