&format=webp&quality=medium)
Netweb Technologies Share Price
Netweb Technologies Share Price: भारत की हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग कंपनी Netweb Technologies (Netweb Tech) ने Make-in-India पहल के तहत अपने नए AI supercomputing systems लॉन्च किए हैं. कंपनी ने NVIDIA के साथ साझेदारी कर NVIDIA Grace Blackwell प्लेटफॉर्म पर आधारित एडवांस सिस्टम्स पेश किए हैं.
यह कदम भारत के sovereign AI और आत्मनिर्भर टेक इकोसिस्टम की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस घोषणा के बाद Netweb Technologies share price में 14% तक की तेजी देखी गई. स्टॉक आज 13.9% की तेजी के साथ 3,532 रुपये के इंट्राडे हाई पर चला गया.
इसे दुनिया का सबसे छोटा AI supercomputer बताया गया है.
यह कॉम्पैक्ट लेकिन हाई परफॉर्मेंस AI वर्कलोड्स के लिए डिजाइन किया गया है.
यह सिस्टम एंटरप्राइज और सॉवरेन AI एप्लीकेशन के लिए तैयार किया गया है.
लार्ज स्केल पर AI मॉडल ट्रेनिंग और इंफरेंस के लिए उपयुक्त.
| क्र. संख्या | डीटेल | प्रोडक्ट 1 | प्रोडक्ट 2 |
|---|
| 1 | प्रोडक्ट का नाम | टायरॉन कैमारेरो स्पार्क | NVIDIA Grace Blackwell आधारित टायरॉन सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम |
| 2 | लॉन्च की तारीख | 18.02.2026 | 18.02.2026 |
| 3 | प्रोडक्ट की श्रेणी | NVIDIA DGX Spark प्लेटफॉर्म और NVIDIA GB10 Grace Blackwell सुपरचिप पर आधारित दुनिया का सबसे छोटा AI सुपरकंप्यूटर | NVIDIA GB200 NVL4 प्लेटफॉर्म पर आधारित सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम और आर्किटेक्चर |
| 4 | घरेलू / अंतरराष्ट्रीय बाजार | दोनों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) | दोनों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) |
| 5 | किन देशों में लॉन्च | फिलहाल भारत में | फिलहाल भारत में |
LIVE TV:
यह पहल भारत के AI इकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा देगी. लॉन्ग टर्म में इससे भारतीय टेक कंपनियों को को AI सर्विसेज, मॉडल डेवलपमेंट और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में कॉम्पटिटिव एज मिल सकता है. Netweb Tech का यह कदम भारत को ग्लोबल AI रेस में एक मजबूत दावेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा सकता है.
नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयर में निवेशकों को पिछले कुछ महीनों में सुस्त रिटर्न मिले हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसका रिटर्न अच्छा है. शेयर ने 1 साल में 151% की तेजी दिखाई है. वहीं, 2 साल में 130% का रिटर्न दिया है. 6 महीनों में 56%, इस साल अभी तक 9%, 1 महीने में 0.6%, 2 हफ्तों में 4.6% और 1 हफ्ते में करीब 7% का रिटर्न मिला है.
शेयरहोल्डिंग की बात करें तो शेयर में 71% हिस्सेदारी अभी भी प्रमोटर्स के पास है. वहीं, 29% हिस्सा पब्लिक में है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)