&format=webp&quality=medium)
NBFC Stocks to BUY Home First Finance Share brokerage gave 50 Percent Upside Target
NBFC Stocks to BUY: रियल एस्टेट में प्राइसिंग चरम पर पहुंच गया है. मिडिल क्लास का घर खरीदने का सपना हर गुजरते दिन के साथ दूर होता दिख रहा है. ऐसे में होम फर्स्ट फाइनेंस एक ऐसी कंपनी है जो मिडिल क्लास के अपने घर के सपने को पूरा करने का काम करती है. यह देश की लीडिंग हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है. Q1 आधार पर इसका असेट अंडर मैनेजमेंट 13479 करोड़ रुपए है. ब्रोकरेज इस स्टॉक को लेकर सुपर अग्रेसिव नजर आ रहा है. इस समय यह शेयर 1290 रुपए (Home First Finance Share Price)पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि जुलाई महीने में शेयर ने लाइफ हाई बनाया था.
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Home First Finance के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है. ब्रोकरेज ने कहा कि FY18-24 के बीच भारत में हाउसिंग फाइनेंस इंडस्ट्री का ग्रोथ 13% CAGR रहा. आने वाले समय में FY2030 तक यह सेगमेंट 15–16% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. बैंक्स का फोकस लार्ज टिकट साइज लोन पर होता है और हाई इनकम इंडिविजुअल्स को टारगेट करते हैं. वहीं, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का फोकस स्मॉल टिकट साइज और अफोर्डेबल हाउसिंग लोन्स पर होता है. 2024 में अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) का लोन बुक 9.6 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था जो ओवरऑल हाउसिंग फाइनेंस मार्केट का 32% है.
ब्रोकरेज का मानना है कि अगले 3 साल यानी FY25-FY28 के बीच होम फर्स्ट फाइनेंस का AUM ग्रोथ 25.3% रह सकता है और वित्त वर्ष 2028 में यह 25000 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगा जो अभी 13500 करोड़ रुपए के करीब है. वहीं इस दौरान LAP यानी लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का ग्रोथ 29.3% रहने की उम्मीद है. कंपनी का बॉरोइंग मिक्स स्टेबल है. अगले 3 सालों में NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 27% की दर से बढ़ने की उम्मीद है. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन FY28 तक 5.7% पर पहुंच जाने की उम्मीद है. PPOP यानी प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट 28% की दर से ग्रोथ करने की उम्मीद है. वहीं, नेट प्रॉफिट का ग्रोथ 26.8% रहने की उम्मीद है.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Home First Finance के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है. BUY रेटिंग के साथ में 1935 रुपए का टारगेट दिया गया है. अभी यह शेयर 1290 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसके मुकाबले टारगेट 50% अधिक है. ब्रोकरेज का यह टारगेट 3.8X FY28E P/ABV के आधार पर पिक किया गया है. यह टारगेट अगले 24 महीने के लिहाज से है. रिस्क की बात करें तो इंटरेस्ट रेट कट के कारण लोन पर यील्ड घट जाती है जिससे कमाई कम होती है. इसके अलावा NPA बढ़ने पर क्रेडिट कॉस्ट भी बढ़ जाता है.
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Home First Finance के लिए बुल केस का टारगेट 2215 रुपए दिया है. यह टारगेट करीब 72% अधिक है. इस टारगेट को P/BV of 4.4x on FY28E एडजस्टेड नेट वर्थ के आधार पर पिक किया गया है. बेयर केस का टारगेट 1655 रुपए का दिया गया है जो करीब 28% अधिक है. यह टारगेट P/BV of 3.3x on FY28E एडजस्टेड नेट वर्थ के आधार पर पिक किया गया है.
जनवरी 2021 में 518 रुपए के भाव पर Home First Finance का आईपीओ आया था. NSE पर 618 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. अप्रैल 2021 में शेयर ने 440 रुपए का लाइफ लो बनाया था जबकि इस साल जुलाई में शेयर ने 1519 रुपए का लाइफ हाई बनाया. इस साल का लो 878 रुपए का अप्रैल महीने में बनाया था. फिलहाल यह शेयर 1290 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
Home First Finance का मार्केट कैप 13380 करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 12.43% हिस्सेदारी है जबकि पब्लिक के पास 87.57% हिस्सेदारी है. यह एक प्रोफेशनली मैनेज्ड कंपनी है जिसमें जून तिमाही के आधार पर FII की हिस्सेदारी 37.19% और DII की हिस्सेदारी है 21.89% है. इनकी कुल हिस्सेदारी 59% से अधिक है. मार्च तिमाही में FII/DII की हिस्सेदारी 36.00%/19.82% थी और दिसंबर 2024 के आधार पर 37.91%/18.28% थी. 26 म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी की 18.01% हिस्सेदारी है. 81114 रीटेल निवेशकों ने भी पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी 8.51% है.
Q1FY26 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा था. लोन डिस्बर्समेंट ग्रोथ 7.0%, AUM यानी असेट ग्रोथ 28.6%, टोटल इनकम ग्रोथ 33.4%, प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी PPOP ग्रोथ 41.3%, नेट प्रॉफिट ग्रोथ 35.5%, ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 10 bps सुधार के साथ 3.7% और रिटर्न ऑन इक्विटी 14.9% रहा. जून तिमाही में कंपनी ने 1250 करोड़ का सक्सेफुल QIP किया और 3 रेटिंग एजेंसी ने लॉन्ग टर्म क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर AA (Stable) कर दिया है.
Home First Finance एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो मुख्य रूप से लो एंड मिडिल इनकम फैमिली को टारगेट करती है. यह फर्स्ट टाइम बायर्स को घर खरीदने के लिए फाइनेंसिंग फेसिलिटी उपलब्ध करवाती है. इसके अलावा यह LAP यानी लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी भी देती है देश के 13 राज्यों में इसके 158 ब्रांच हैं. 30 जून 2025 के आधार पर AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 13479 करोड़ रुपए है. गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे राज्यों में इसका प्रजेंस ज्यादा मजबूत है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे इमर्जिंग मार्केट्स में प्रजेंस मजबूत करने का काम किया जा रहा है.
Q1. Home First Finance क्या करती है?
होम फर्स्ट फाइनेंस एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो मुख्य रूप से अफोर्डेबल हाउसिंग लोन्स और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी यानी LAP देती है.
Q2. Home First Finance का लोन बुक कितना बड़ा है?
30 जून 2025 के आधार पर कंपनी का AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 13479 करोड़ रुपए है जो FY28 तक 25000 करोड़ के पार पहुंच जाने की उिम्मीद है.
Q3. Home First Finance का ग्रोथ आउटलुक कैसा है?
अगले तीन साल यानी FY25-FY28 के बीच AUM ग्रोथ 25.3%, NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम ग्रोथ 27%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 28% और नेट प्रॉफिट 26.8% की दर से ग्रोथ की उम्मीद है.
Q4. Home First Finance का IPO कब आया था?
जनवरी 2021 में 518 रुपए के भाव पर Home First Finance का आईपीओ आया था.
Q5. Home First Finance को लेकर क्या टारगेट है?
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अगले 24 महीने के लिए 1935 रुपए का टारगेट दिया है. बुल केस का टारगेट 2215 रुपए और बेयर केस का टारगेट 1655 रुपए है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
