4 महीने के भीतर देश के सबसे बड़े NBFC के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा, आगे क्या करें निवेशक?

NBFC Stock: देश के सबसे बड़े एनबीएफसी बजाज फाइनेंस को लेकर बड़ी खबर है. एनबीएफसी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनूप कुमार साहा ने तत्काल प्रभाव से MD पद से इस्तीफा दे दिया है. 1 अप्रैल 2025 को तीन सालों के लिए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था.
4 महीने के भीतर देश के सबसे बड़े NBFC के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा, आगे क्या करें निवेशक?

Bajaj Finance Share Price Target 2025.

NBFC Stock: देश के सबसे बड़े नॉन बैंकिंग फाइनेंसिंग कंपनी Bajaj Finance को लेकर एक बड़ी खबर है. 21 जुलाई 2025 को एनबीएफसी के मैनजिंग डायरेक्टर अनूप साहा ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साहा ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में डायरेक्टर पद से भी इस्तीफा दिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है. बता दें कि चार महीने पहले 1 अप्रैल 2025 को अनूप साहा को बजाज फाइनेंस का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. उन्हें 3 साल के लिए MD चुना गया था और उनका कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक का था. आज शेयर पर नजर बनाकर रख सकते हैं.

Bajaj Finance Share Price Target

Bajaj Finance का शेयर लास्ट सेशन में 948 रुपए पर बंद हुआ था. इस अपडेट के बाद ग्लोबल ऐनालिस्ट Morgan Stanley ने बजाज फाइनेंस के शेयर में Overweight की रेटिंग को मेंटेन किया है और 1050 रुपए का टारगेट दिया है. Jefferies ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 1044 रुपए का टारगेट दिया है. CITI ने भी BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 983 रुपए का टारगेट दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 978 रुपए और लो 642 रुपए का है. पिछले एक महीने में शेयर ने 5% और इस साल अब तक 38% का रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Morgan Stanley ने अपनी नोट में क्या कहा?

मॉर्गन स्टैनली ने अपनी नोट में कहा कि MD का इस्तीफा सक्सेशन प्लान को बड़ा झटका है. हालांकि, इससे सिचुएशन बिगड़ने की उम्मीद कम है. फिलहाल साहा के कार्यकाल यानी 31 मार्च 2028 तक राजीव जैन बजाज फाइनेंस के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (VC & MD) का कार्यभार संभालेंगे. फिलहाल वे कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन पद पर तैनात थे. ऐसे में मॉर्गन स्टैनली को लगता है कि एनबीएफसी की कमाई पर कोई निगेटिव असर नहीं होगा.

Jefferies ने अपनी नोट में क्या कहा?

जेफरीज ने अपनी नोट में कहा कि अनूप कुमार साहा के जाने के बाद राजीव जैन को MD का कार्यभार सौंपा गया है. वे लंबे समय से बजाज फाइनेंस के साथ जुड़े रहे हैं और काफी अनुभवी हैं. 31 मार्च 2028 तक वे इस पद पर बने रहेंगे ऐसे में ट्रांजिशन का काम आसानी से हो जाएगा. बिजनेस आउटलुक पॉजिटिव है. इंटरेस्ट रेट साइकिल डाउनट्रेंड में है, असेट क्वॉलिटी हेल्दी है और लोन डिमांड में मजबूती देखी जा रही है. ऐसे में कंपनी के कामकाज पर कोई खास असर नहीं होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6