अनिल सिंघवी का 'नवरत्न शेयर', 80% का धमाकेदार मुनाफा देने को तैयार! हर 10% गिरावट पर करें SIP

Navratri Pick 2025: अनिल सिंघवी का कहना है कि यह स्टॉक लंबे समय के लिए पोर्टफोलियो में शामिल करने लायक है और इसमें हर 10% की गिरावट पर SIP करना निवेशकों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है. इसके लिए उन्होंने 3 टारगेट दिए हैं, जोकि 80% तक की कमाई करा सकते हैं.
अनिल सिंघवी का 'नवरत्न शेयर', 80% का धमाकेदार मुनाफा देने को तैयार! हर 10% गिरावट पर करें SIP

Navratri Pick 2025: यूं तो शेयर बाजार में गिरावट का रुख देख रहा है और ग्लोबल बाजारों से भी बहुत सपोर्ट न मिलने के चलते शॉर्ट टर्म सेंटीमेंट अभी सतर्क बना हुआ है, लेकिन भारतीय शेयर बाजारों के लिए लॉन्ग टर्म में नजरिया पॉजिटिव बना हुआ है. ऐसे में नवरात्रि के मौके पर ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने एक खास स्टॉक की सलाह दी है. यह है रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स.

अनिल सिंघवी का कहना है कि यह स्टॉक लंबे समय के लिए पोर्टफोलियो में शामिल करने लायक है और इसमें हर 10% की गिरावट पर SIP करना निवेशकों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है.

किस टारगेट के लिए करें खरीदारी?

Add Zee Business as a Preferred Source

श्री लोटस डेवलपर्स का शेयर इस समय लगभग ₹195 पर ट्रेड कर रहा है और आज इसमें 5% से ज्यादा की तेजी भी देखी गई. अनिल सिंहवी ने इसके लिए तीन टारगेट दिए हैं

पहला टारगेट: ₹225

दूसरा टारगेट: ₹275

तीसरा टारगेट: ₹350

इस निवेश की अवधि 1 से 3 साल है. साथ ही निवेशकों को सलाह दी गई है कि इस स्टॉक में हर 10% गिरावट पर SIP करके धीरे-धीरे अपनी होल्डिंग बढ़ाते रहें.

कंपनी की क्या है खासियत?

श्री लोटस डेवलपर्स मुंबई के पॉश इलाकों में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का बेहद मजबूत प्लेयर है. इसके प्रमोटर्स अनुभवी और बेहद सम्मानित हैं, जिनकी मार्केट में शानदार इमेज है. कंपनी अपने कंपिटिटर्स की तुलना में लगभग 22% प्रीमियम कीमत पर प्रोजेक्ट बेचती है, यानी इसकी ब्रांड वैल्यू और क्वालिटी पर ग्राहकों का भरोसा काफी ज्यादा है.

कंपनी का बिज़नेस मॉडल एसेट-लाइट है, यानी इसके पास लैंड बैंक नहीं है. इस वजह से कैपिटल एफिशिएंसी ज्यादा रहती है. कंपनी के पास इस समय 5 रेजिडेंशियल और 3 कमर्शियल प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जिनकी वैल्यू लगभग ₹9000–9500 करोड़ आंकी गई है. इसके अलावा कंपनी के पास ₹7000–7500 करोड़ GDV वाले 8 नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं.

ग्रोथ और फाइनेंशियल्स कैसे हैं?

विश्लेषकों का अनुमान है कि 2025 से 2028 के बीच कंपनी की सालाना प्री-सेल्स ग्रोथ 129% तक रह सकती है. ऑपरेटिंग मार्जिन 40%+ और नेट प्रॉफिट मार्जिन 35%+ रहने की उम्मीद है. कंपनी पूरी तरह कर्जमुक्त (Debt-Free) है, इसके पास पॉजिटिव कैश फ्लो है और कोई कानूनी केस भी नहीं चल रहा. इन सभी वजहों से कंपनी निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन जाती है.

ब्रोकरेज को भी है पसंद

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (MOSL) ने श्री लोटस डेवलपर्स पर खरीदारी (Buy) की सलाह दी है और शेयर का टारगेट ₹282 तय किया है.

क्या करें निवेशक?

नवरात्रि के इस खास मौके पर अनिल सिंघवी की सलाह है कि श्री लोटस डेवलपर्स लंबी अवधि के लिए दमदार स्टॉक है. मजबूत प्रमोटर्स, एसेट-लाइट मॉडल, ऊंचा मार्जिन, कर्ज-मुक्त बैलेंस शीट और पॉजिटिव कैश फ्लो जैसी खूबियों की वजह से यह कंपनी निवेशकों के पोर्टफोलियो में होनी चाहिए. लंबी अवधि के निवेशक अगर इस स्टॉक में हर 10% गिरावट पर SIP करते हैं, तो आने वाले 1–3 साल में यह शेयर उन्हें बेहतरीन रिटर्न दे सकता है.

FAQs:

Q1. श्री लोटस डेवलपर्स का शेयर अभी कहां ट्रेड हो रहा है?
A1. यह शेयर करीब ₹195 पर ट्रेड हो रहा है और आज 5% से ज्यादा चढ़ा है

Q2. अनिल सिंहवी ने क्या टारगेट दिए हैं?
A2. पहला ₹225, दूसरा ₹275 और तीसरा ₹350, अवधि 1–3 साल.

Q3. निवेश रणनीति क्या होनी चाहिए?
A3. हर 10% गिरावट पर SIP करके धीरे-धीरे निवेश बढ़ाएं.

Q4. कंपनी की खासियत क्या है?
A4. मुंबई में रीडेवलपमेंट का मजबूत प्लेयर, एसेट-लाइट मॉडल, कोई कर्ज नहीं और पॉजिटिव कैश फ्लो.

Q5. ब्रोकरेज की राय क्या है?
A5. मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर Buy की रेटिंग दी है और टारगेट ₹282 रखा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6