&format=webp&quality=medium)
Navratna PSU Stock.
Railway PSU Stock: शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन में निचले स्तर से जबरदस्त रिकवरी आई है. निफ्टी 24,900 के पार निकल गया है. जबकि सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है. बाजार रिकवरी के बीच सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam) पर बड़ी खबर आई है. RVNL पश्चिम रेलवे के एक कॉन्ट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोलीदाता (L1) बनी है. रेलवे पीएसयू स्टॉक (Railway PSU Stock) 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 347.60 रुपए पर पहुंचा.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Rail Vikas Nigam को पश्चिम रेलवे से एक नया बड़ा ठेका मिल सकता है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर (L1) के रूप में उभरी है. इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत ₹40.41 करोड़ है. इसे 24 महीने पूरा किया जाएगा. RVNL की ऑर्डरबुक की बात करें तो यह लगभग 1.01 लाख करोड़ रुपए की है.
इस प्रोजेक्ट के तहत, Rail Vikas Nigam को अहमदाबाद डिविजन में अलग-अलग स्थानों पर स्थापित सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन (S&T) उपकरणों की 24 घंटे रखरखाव, मरम्मत और निगरानी के लिए प्रशिक्षित मैनपावर उपलब्ध कराना होगा. कंपनी के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू ₹40,41,60,533.80 है.
RVNL ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में स्पष्ट किया है कि इस प्रोजेक्ट को देने वाली संस्था से कंपनी के किसी भी प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही यह सौदा किसी भी प्रकार की रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की श्रेणी में नहीं आता.

रेल विकास निगम लिमिटेड भारतीय रेलवे की एक नवरत्न कंपनी (Navratna Company) है जो विभिन्न प्रकार की रेल प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है, जिनमें शामिल हैं- नई रेलवे लाइन बिछाना, दोहरीकरण, गेज कन्वर्ज़न, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, मेट्रो प्रोजेक्ट्स, वर्कशॉप और ब्रिज निर्माण, केबल-स्टे ब्रिज और संस्थागत भवन आदि.
हालांकि, RVNL के लिए तिमाही नतीजे उतने अच्छे नहीं रहे हैं. Q1FY26 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 39.92% घटकर ₹134.53 करोड़ रह गया, जो पिछले साल Q1 FY25 में ₹223.92 करोड़ था. साथ ही, कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 4.05% घटकर ₹3,908.77 करोड़ रही, जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में दर्ज की गई थी.

शुक्रवार (3 अक्टूबर) को RVNL का शेयर 0.83फीसदी बढ़कर 347.30 रुपए पर बंद हुआ. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 518.10 रुपए है और लो 295.25 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 72,412.75 करोड़ रुपए है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो एक हफ्ते में यह 2.80% और एक महीने में 3.83% बढ़ा है. जबकि 2 हफ्ते में शेयर 4.43% और 3 महीने में 11.10% तक गिरा है. सालभर में शेयर में 18.82% और बीते एक साल में 31.80% तक गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर ने 101.51%, 3 साल में 868.75% और 5 साल में 1,694.83% का रिटर्न दिया है.
Q1. RVNL को किस प्रकार का कॉन्ट्रैक्ट मिला है?
RVNL को वेस्टर्न रेलवे से सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन (S&T) उपकरणों की राउंड-द-क्लॉक मेंटेनेंस, मरम्मत और संचालन के लिए ठेका मिला है.
Q2. इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू कितनी है?
कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू ₹40,41,60,533.80 है.
Q3. यह प्रोजेक्ट कितने समय में पूरा किया जाएगा?
प्रोजेक्ट की समयावधि 24 महीने यानी 2 साल तय की गई है.
Q4. यह मेंटेनेंस वर्क किस जोन में किया जाएगा?
यह कार्य अहमदाबाद डिवीजन के तहत आएगा, जो वेस्टर्न रेलवे का हिस्सा है.
Q5. क्या RVNL का यह प्रोजेक्ट शेयरधारकों के लिए पॉजिटिव है?
हां, यह कॉन्ट्रैक्ट RVNL के बुक ऑर्डर को बढ़ाएगा और भविष्य में आय और ग्रोथ में योगदान दे सकता है, जो निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)