₹78 वाला पावर पीएसयू स्टॉक करेगा कमाल, 55% रिटर्न के लिए खरीद की सलाह

Navratna PSU Stocks to BUY: दमदार रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने SJVN के शेयर में खरीद की सलाह दी है. यह शेयर 78 रुपए पर है और इसके लिए 55% अपसाइड टारगेट दिया गया है. बता दे कि यह कंपनी थर्मल, रिन्यूएबल दोनों सेगमेंट में है. यह नियर टर्म में 25 GW की कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
₹78 वाला पावर पीएसयू स्टॉक करेगा कमाल, 55% रिटर्न के लिए खरीद की सलाह

SJVN Share Price Target.

Navratna PSU Stocks to BUY: हाइड्रो पावर की दिग्गज कंपनी SJVN Ltd ने दमदार रिजल्ट पेश किया जिसके बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहा है और बड़ा टारगेट दिया गया है. 12 फरवरी को यह शेयर 78 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. ब्रोकरेज ने कहा कि Q3 का पावर जेनरेशन हाई रहा. आने वाले समय में यह ग्रोथ को सपोर्ट करेगा.

इलारा कैपिटल ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट के बाद SJVN Ltd के शेयर में खरीद की सलाह को बरकरार रखा है. हालांकि टारगेट प्राइस को 131 रुपए से घटाकर 120 रुपए कर दिया गया है. यह शयेर 78 रुपए पर है जिसके मुकाबले यह टारगेट 55% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 107.5 रुपए और लो 68 रुपए है. बता दें कि फरवरी 2024 में इस शेयर ने 170.50 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. उसके बाद 2025 में NSE पर इसने 69.85 रुपए का लो और 2026 में 68 रुपए का लो बनाया है.

SJVN Share Price Outlook
Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज इतना बुलिश क्यों है?

मैनेजमेंट एक्सपैंशन को लेकर अग्रेसिव है. FY26 के लिए 75 बिलियन कैपेक्स गाइडेंस को मेंटेन किया है. पहली छमाही में 36 बिलियन का कैपेक्स किया जा चुका है. FY27 के लिए 80 बिलियन के कैपेक्स का प्लान है. इस समय 5.1GW के मल्टीपल प्रोजेक्ट्स अंडर कंस्ट्रक्शन है. वर्तमान में इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 3146.5MW है. 660MW प्रोजेक्ट्स को दिसंबर तिमाही में कमीश किया गया है. बक्सर स्थित यह प्लांट फुली ऑपरेशनल होने पर सालाना 9,826MU बिजली पैदा करेगी.

5 प्वाइंट्स में ब्रोकरेज की पूरी बात

  • 1>> FY26 के लिए 75 बिलियन कैपेक्स गाइडेंस को मेंटेन किया गया है.
  • 2>> FY26 की पहली छमाही में 36 बिलियन का कैपेक्स किया गया.
  • 3>> FY27 के लिए 80 बिलियन के कैपेक्स का प्लान है.
  • 4>> वर्तमान में इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 3146.5MW है.
  • 5>> 5,091MW की कैपेसिटी अंडर कंस्ट्रक्शन है.

अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स

  • 1,558MW के 4 हाइड्रो प्रोजेक्ट्स हैं.
  • 2,213MW के 14 सोलर प्रोजेक्ट्स हैं.
  • 1,320MW के थर्मल प्रोजेक्ट्स हैं.

कमीशनिंग में थोड़ा समय लग रहा

ब्रोकरेज ने कहा कि वह लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव है जिसे सेक्टोरल फंडामेंटल का भी फायदा मिलेगा. मैनेजमेंट नियर टर्म में 25GW की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी का लक्ष्य लेकर चल रहा है. हालांकि, प्रोजेक्ट्स कमीशनिंग में थोड़ा लेट हो रहा है. यही वजह है कि टारगेट प्राइस को घटया गया है. यह टारगेट FY28 के लिए प्राइस-टू-बुक वैल्यु का 2.0x मल्टीपल है.

SJVN Historical Return ((CMP- 12 फरवरी क्लोजिंग))

अवधिरिटर्न (%)सेंसेक्स रिटर्न (%)
1 हफ्ता9.560.43
2 हफ्ते9.211.34
1 महीना-1.79-0.24
YTD5.85-1.78
3 महीने-4.5-0.94
6 महीने-19.294.29
1 साल-12.339.85
2 साल-29.6917.73
3 साल144.5137.89
5 साल189.2162.34
10 साल189.74264.02

Q3 Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q3 में एसजेवीएन लिमिटेड का मुनाफा सालाना आधार पर 50.6% उछाल के साथ 224 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू 61% उछाल के साथ 1082 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 57% उछाल के साथ 738 करोड़ रुपए रहा. हालांकि, मार्जिन 70% से घटकर 68.2% पर आ गया है. ऑपरेटिंग मार्जिन 54.65% से बढ़कर 60.69% पर आ गया जबकि नेट प्रॉफिट मार्जिन 22.47% से घटकर 20.73% पर आ गया.

Q3 Result Highlights

  • मुनाफा 50.6% उछाल के साथ 224 करोड़ रुपए रहा
  • रेवेन्यू 61% उछाल के साथ 1082 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA 57% उछाल के साथ 738 करोड़ रुपए रहा
  • मार्जिन 70% से घटकर 68.2% पर आ गया

डिविडेंड डीटेल

  • 1.15 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड
  • रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी तय किया गया है
  • फिलहाल रिकॉर्ड डेट की जानकारी नहीं

डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट कब है?

SJVN के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर हर शेयर पर 11.50% यानी 1.15 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जो वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी रखा गया है. AGM की बैठक में मुहर लगने पर निश्चित अवधि के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा.

  • मार्केट कैप 30700 करोड़ रुपए
  • सरकार के पास 81.85%
  • पब्लिक के पास 18.15%
  • 20 म्यूचुअल फंड्स के पास 1.15%
  • 10 इंश्योरेंस कंपनी के पास 2.84%
  • 1375958 रीटेल के पास 8.79%

करीब 14 लाख रीटेल निवेशकों का भरोसा

SJVN का मार्केट कैप 30700 करोड़ रुपए के करीब है. सरकार के पास 81.85% और पब्लिक के पास 18.15% हिस्सेदारी है. पब्लिक शेयर होल्डिंग में इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास करीब 7% हिस्सेदारी है. 1375958 रीटेल निवेशकों के पास 8.79% हिस्सेदारी है.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6