₹77 वाला नवरत्न पीएसयू स्टॉक, ब्रेकआउट के संकेत; तैयार हैं आप?

Navratna PSU Stocks to BUY: टेक्निकल आधार पर ब्रोकरेज फर्म ने नवरत्न कंपनी NMDC को पिक किया है. जानिए इस स्टॉक को किस रेंज में खरीदने की सलाह है. इसके अलावा क्या टारगेट-स्टॉपलॉस दिए गए हैं.
₹77 वाला नवरत्न पीएसयू स्टॉक, ब्रेकआउट के संकेत; तैयार हैं आप?

Navratna PSU Stocks to BUY.

Navratna PSU Stocks to BUY: बाजार का मूड-माहौल खराब है. निफ्टी 25900 के नीचे फिसल गया है और टेक्निकल लिहाज से शॉर्ट टर्म में बाजार पर दबाव बना रह सकता है. इस बाजार में निवेशकों को स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन पर फोकस करना चाहिए. शॉर्ट टर्म के लिहाज से ब्रोकरेज ने नवरत्न कंपनी NMDC को पिक किया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 77 रुपए पर बंद हुआ था.

NMDC देश का सबसे बड़ा आयरन ओर प्रोड्यूसर है. आयरन ओर से ही स्टील का निर्माण होता है. ऐसे में देश के स्टील इंडस्ट्रीज के लिए स्ट्रैटिजिक तौर पर यह काफी महत्वपूर्ण है. यह छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में आधुनिक खदानें चलाती है. NMDC आयरन ओर के अलावा हीरा, जिप्सम, टिन, कोयला, ग्रेफाइट जैसे खनिजों की खोज और माइनिंग भी करती है. कंपनी मध्य प्रदेश के पन्ना में देश के एकमात्र हीरा खदान का भी संचालन करती है.

NMDC Share Price Target
Add Zee Business as a Preferred Source

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स ने टेक्निकल आधार पर NMDC के शेयर में खरीद की सलाह दी है. पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए इस स्टॉक में मौका दिख रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 79 रुपए और लो 60 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 3%, एक महीने में 0.75%, तीन महीने में 2.25%, छह महीने में 9.5% और इस साल अब तक 17% का रिटर्न दिया है.

चार्ट पर ब्रेकआउट

NMDC के शेयर में टेक्निकल चार्ट पर दमदार ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है, जिसने 78.50 रुपए के अहम रेसिसटेंस जोन के ऊपर निकलकर शॉर्ट टर्म में नई तेजी का संकेत दिया है. ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम औसत से ऊपर रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ऊपरी स्तरों पर भी निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार है और प्राइस‑एक्शन लगातार फर्म बना हुआ है. वॉल्यूम, मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI इस स्टॉक में बुलिश सेट‑अप को सपोर्ट कर रहे हैं.

  • स्टॉक का नाम- NMDC Ltd
  • ट्रेंड: स्ट्रॉन्ग बुलिश ब्रेकआउट, मल्टी‑पैटर्न कन्फर्मेशन
  • मंथली 20 SMA लगभग ₹73.50- स्ट्रॉन्ग पोजिशनल सपोर्ट​
  • वीकली 20‑SMA लगभग ₹74.60- डायनेमिक सपोर्ट और डिमांड जोन​
  • मोमेंटम: RSI(14) 60+, ट्रेंड में जारी तेजी के संकेत

डेली और वीकली कैंडल स्टिक पैटर्न साफ दिखा रहे हैं कि स्टॉक में लगातार बुलिश मोमेंटम बना हुआ है. शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म के मूविंग ऐवरेज इस पॉजिटिव ट्रेंड को कन्फर्म कर रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6