&format=webp&quality=medium)
NLC India Share Price Target. (AI Generated Image)
Navratna PSU Stocks: एनएलसी इंडिया एक सरकारी कंपनी है जो माइनिंग और पावर जेनरेशन बिजनेस में है. इसे नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. मंगलवार को यह शेयर 260 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. दो ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक में खरीद की सलाह दी है. एक्सपैंशन को लेकर कंपनी का अग्रेसिव प्लान है जिसपर ब्रोकरेज का भरोसा है. आइए टारगेट समेत पूरी डीटेल जानते हैं.
ब्रोकरेज फर्म इलारा सिक्योरिटीज ने NLC India के लिए BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 320 रुपए का दिया है. यह टारगेट लाइफ हाई से भी आगे है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने भी BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है और 300 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 260 रुपए पर है जिसके मुकाबले ये टारगेट 24% तक अधिक हैं.
Brokerage Call
| ब्रोकरेज हाउस | रेटिंग | CMP (₹) | टारगेट | रिटर्न % |
| इलारा सिक्योरिटीज | BUY | 260 | 320 | 23.00% |
| एक्सिस सिक्योरिटीज | BUY | 260 | 300 | 15.00% |
NLC India शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 292 रुपए और लो 186 रुपए है. जुलाई 2024 में शेयर ने 312 रुपए का हाई बनाया था. उसके बाद इसने 2025 में 186 रुपए का लो और 2026 में अब तक 239 रुपए का लो बनाया है. अभी यह शेयर 260 रुपए पर है जो लाइफ हाई से 17% नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप 36300 करोड़ रुपए है.
वर्तमान में कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 7,741MW है. 2.4 गीगावाट के रिन्यूएबल प्रोजक्ट्स पाइपलाइन में हैं. जनवरी 2026 में कंपनी ने अब तक का अपना सबसे बड़ा सोलर प्लांट 300MW का राजस्थान में लगाया है. Talabira थर्मल प्रोजेक्ट के पहले फेज की कमिशनिंग फरवरी 2031 तक होने की उम्मीद है. वर्तमान में रेग्युलेटेर इक्विटी 125 बिलियन रुपए के करीब है जो FY30 तक 197 बिलियन रुपए पर पहुंच जाने की उम्मीद है. FY26 -30 के बीच कंपनी का 1.16 लाख करोड़ के कैपेक्स का भी प्लान है.
रिन्यूएबल्स पर कंपनी का फोकस है और FY26 के अंत तक रिन्यूएबल कैपेसिटी 2GW पर पहुंच जाने की उम्मीद है. FY28 तक यह 8GW और FY30 तक यह 10GW पर पहुंचाने की योजना है. 3GW के प्रोजेक्ट्स अंडर एग्जीक्यूशन हैं. ज्यादातर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर PPA यानी पर्चेज अग्रीमेंट पहले ही हो चुका है. ऐसे में ऑफटेक रिस्क कम हो जाता है और रेवेन्यू की विजिबिलिटी बढ़ जाती है.
माइनिंग कैपेसिटी को 50 MTPA से बढ़ाकर FY30 तक 104 MTPA पर पहुंचाने की योजना है. इस दौरान थर्मल कैपेसिटी को 5960 MW से बढ़ाकर 10020 MW और रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को 1599 MW से बढ़ाकर 10110 MW पर पहुंचाने की योजना है.
NLC India एक सरकारी कंपनी है जो पावर और माइनिंग बिजनेस में है. माइनिंग और पावर जेनरेशन को लेकर एक्सपैंशन का बड़ा प्लान है. अगले पांच साल यानी FY26 -30 के बीच कंपनी का 1.16 लाख करोड़ के कैपेक्स का भी प्लान है. सेक्टर को लेकर भी भरोसा कायम है. ऐसे में खरीदारी की जा सकती है.
