&format=webp&quality=medium)
Navratna PSU Stocks to BUY.
Navratna PSU Stocks to BUY: एनबीसीसी सिविल कंस्ट्रक्शन की दिग्गज सरकारी कंपनी है जिसे नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. यह कंपनी तीन अलग-अलग वर्टिकल में काम करती है. पहला PMC यानी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, दूसरा EPC प्रोजेक्ट्स और तीसरा रियल एस्टेट डेवलपमेंट करती है. पिछले 4 महीने में शेयर ने निचले स्तर से 65% की शानदार रिकवरी दर्ज की है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है और बड़ा अग्रेसिव टारगेट दिया है. यह शेयर इस समय 116 रुपए (NBCC Share Price) पर है.
इलारा कैपिटल ने NBCC के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है और BUY रेटिंग के साथ में 165 रुपए का टारगेट दिया गया है. वर्तमान स्तर से यह 40% से अधिक है. इस शेयर ने मार्च के पहले हफ्ते में 71 रुपए का लो बनाया था और वहां से करीब 65% की शानदार रिकवरी पिछले चार महीने में आ चुकी है. साल 2025 में इस शेयर ने 71 रुपए का लो और 131 रुपए का हाई बनाया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने -5.5% का निगेटिव रिटर्न दिया है जबकि इस साल अब तक 25% की तेजी आई है.
Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!
ब्रोकरेज ने कहा कि गवर्नमेंट लैंड पर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, फंसे हुए प्राइवेट रियल्टी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और बिल्डिंग एंड हॉस्पिटल्स बनाने में यह प्रेफर्ड CPSE रहा है. FY20-25 के बीच कंपनी की कमाई 47% CAGR से बढ़ी है जबकि अन्य इंजीनियरिंग पीएसयू की कमाई इस दौरान केवल 8% CAGR रही है. आने वाले सालों में भी कमाई का यह मोमेंटम बने रहने की उम्मीद है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY25-28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 24% और अर्निंग ग्रोथ 23% रह सकता है. कंपनी डेट फ्री है, मार्जिन स्टेबल है, रिटर्न रेशियो 20%+ है, असेट लाइट मॉडल पर काम करती है और वर्किंग कैपिटल साइकिल बहुत कम है. ऑर्डर बुक और आउटलुक भी दमदार है. ऐसे में ब्रोकरेज ने कवरेज की शुरुआत की है.
पीयर्स के साथ कंपेरिजन की बात करें तो इंजीनियरिंग एंड कंसल्टेंसी सेगमेंट में 5 सरकारी कंपनी काम करती है. ये कंपनियां- NBCC, EIL, RITES, IRCON और RVNL हैं जो भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में इंपोर्टेंट रोल प्ले करती हैं. FY20-25 के बीच एनबीसीसी की कमाई 47% CAGR से ग्रोथ की जबकि मार्जिन में 4% की मजबूती आई है. ऑर्डर बुक दमदार है और लगातार ऑर्डर भी मिल रहे हैं. दूसरी तरफ इंडस्ट्री का ग्रोथ इस दौरान 9% CAGR रहा है. EBITDA मार्जिन तो स्टेबल रहा है लेकिन ऑर्डर इन्फ्लो कंसिसटेंट नहीं रहा है.
5 सरकारी बैंकों में ₹0 बैलेंस पर भी नहीं लगेगा जुर्माना
बिजनेस अपॉर्च्युनिटी की बात करें तो यूनियन बजट में अर्बन हाउसिंग को लेकर एलोकेशन 52% बढ़ाया गया और यह 967 बिलियन रुपए रहा. दिल्ली में 207 गवर्नमेंट कॉलोनी का रीडेवलपमेंट होना जरूरी है जिससे बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. यह 1.5 लाख करोड़ की पोटेंशियल अपॉर्च्युनिटी है. इसके अलावा 41200 स्ट्रेस्ड यूनिट्स हैं जिसमें 44% दिल्ली में और 21% मुंबई में हैं. कंपनी को पूर्व में इस तरह के कई स्ट्रेस्ड रियल्टी प्रोजेक्टस मिले हैं. ऐसे में रियल्टी डेवलपमेंट को लेकर भी मेगा अपॉर्च्युनिटी है.
NBCC का मार्केट कैप 31300 करोड़ रुपए है और फ्री-फ्लोट मार्केट कैप 38.25% यानी 12000 करोड़ रुपए के करीब है. सरकार के पास कंपनी की 61.75% हिस्सेदारी है जो प्रमोटर है. 1588839 रीटेल निवेशकों ने इस स्टॉक में पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी 22.08% है. मार्च तिमाही के आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 4.20%/8.93% है जो दिसंबर तिमाही में भी सेम 4.15%/8.94% थी. एक साल पहले समान तिमाही में इनकी हिस्सेदारी 4.33%/9.94% थी. अभी 20 म्यूचुअल फंड्स स्कीम का पैसा इसमें लगा है और इनके पास कंपनी की 3.41% हिस्सेदारी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)