&format=webp&quality=medium)
NBCC Share Price Target 2025.
Navratna PSU Stock: देश की लीडिंग सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC को 498 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को यह ऑर्डर दामोदर वैली कॉर्पोरेशन से मिला है. इस ऑर्डर के बाद शेयर में एक फीसदी की तेजी है और यह 115 रुपए (NBCC Share Price) पर कारोबार कर रहा है. बीते हफ्ते कंपनी ने Q2 रिजल्ट भी जारी किया था जिसके बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सुपर बुलिश है.
नतीजों के बाद डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल ने NBCC के शेयर में खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और 165 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर लास्ट सेशन में 114 रुपए पर था. इसके मुकाबले यह टारगेट 45% अधिक है. एनबीसीसी के लिए 52 वीक्स हाई 130 रुपए और लो 71 रुपए का है जो इसने मार्च के महीने में बनाया था. पिछले एक महीने में शेयर ने करीब 4%, तीन महीने में 11% और इस साल अब तक 25% का रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 में कंपनी 14-15 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज कर सकती है. इशके अलावा FY27 में 20% का ग्रोथ देखा जा सकता है. रीडेवलपमेंट पाइपलाइन हेल्दी है और आने वाले समय में यहां ग्रोथ की बड़ी अपॉर्च्युनिटी नजर आ रही है. एक अन्य ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी HOLD की रेटिंग को अपग्रेड कर BUY की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 133 रुपए का दिया है.
स्टैंडअलोन आधार पर Q2 में कंपनी का रेवेन्यू 13.05% ग्रोथ के साथ 2094 करोड़ रुपए, ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 5.53% ग्रोथ के साथ 82.5 करोड़ रुपए, एबिटा मार्जिन 4.22% से घटकर 3.94% रहा. नेट प्रॉफिट 39.49% ग्रोथ के साथ 172.5 करोड़ रुपए, प्रॉफिट मार्जिन 23.39% उछाल के साथ 8.24% रहा. Q2 में कंपनी को कुल 7600 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले. पहली छमाही में कंपनी को कुल 10 हजार करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं. पहली छमाही आधार पर EBITDA मार्जिन 4.50% से बढ़कर 4.80% रहा.
अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल की बात करें तो 2093 करोड़ रुपए के टोटल रेवेन्यू में PMC से 2049 करोड़ रुपए, रियल एस्टेट से केवल 4.6 करोड़ रुपए और EPC सेगमेंट से 38.6 करोड़ रुपए आए. PMC यानी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेगमेंट का रेवेन्यू/प्रॉफिट ग्रोथ +26.96%/+36.98% रहा. रियल एस्टेट वर्टिकल का रेवेन्यू/प्रॉफिट ग्रोथ -91.88%/-62.87% रहा. इंजीनियरिंग सेगमेंट यानी EPC सेगमेंट का रेवेन्यू/प्रॉफिट ग्रोथ -78.53%/+114.37% रहा.
NBCC को नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. इसके तीन बिजनेस वर्टिकल हैं. पहला PMC यानी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, दूसरा EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन और तीसरा रियल एस्टेट रीडेवलपमेंट. कुल मिलाकर यह कंस्ट्रक्शन स्पेस की दिग्गज कंपनी है. 30 सितंबर 2025 के आधार पर 1.28 लाख करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
