₹55 तक टूट सकता है यह Navratna PSU Stock, 11 लाख रीटेल निवेशकों ने किया है इसमें निवेश

Navratna PSU Stock: एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी आयरन ओर कंपनी है. डिमांड आउटलुक कमजोर है, प्राइसिंग पर दबाव बना हुआ है और लगातार दूसरे महीने कीमत घटाई गई है. ब्रोकरेज ने SELL की रेटिंग दी है. 11 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है.
₹55 तक टूट सकता है यह Navratna PSU Stock, 11 लाख रीटेल निवेशकों ने किया है इसमें निवेश

NMDC Share Price Target 2025.

Navratna PSU Stock: लगातार दूसरे महीने एनएमडीसी ने आयरन ओर के लिए प्राइस कट किया है. जुलाई महीने के लिए लम्प आयरन की कीमत 5700 रुपए प्रति टन और फाइन्स आयरन के लिए 4850 रुपए प्रति टन तय की गई है. इस महीने प्राइस में 9.4% की बड़ी कटौती की गई है और इससे पहले जून में 2.5% की कटौती की गई थी. इस प्राइस कट का बड़ा कारण कमजोर डिमांड, स्टील प्राइस में कमी और सिजनल हेडविंड है. ऐसे में ब्रोकरेज ने इस नवरत्न कंपनी के शेयर में SELL की रेटिंग दी है. बता दें कि 11 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है.

NMDC Share Price Target

कोटक सिक्योरिटीज ने NMDC के शेयर में SELL की रेटिंग दी है और 55 रुपए का टारगेट दिया है.आज यह शेयर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 70 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है. ऐसे में 22% का करेक्शन आ सकता है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 85 रुपए का है जबकि अप्रैल के पहले हफ्ते में इसने 59.5 रुपए का लो बनाया था. जून के महीने में शेयर ने 67 रुपए का लो और मई के महीने में 62 रुपए खा लो बनाया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

NMDC के शेयर में SELL की क्यों सलाह?

ब्रोकरेज ने कहा कि डोमेस्टिक आयरन ओर इस समय इंपोर्ट पैरिटी के आधार पर 16% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है जो हिस्टोरिकल आधार पर 20% रहता है. ऐसे में प्राइस पर और दबाव बन सकता है. आयरन ओर का मुख्य रूप से स्टील इंडस्ट्री में इस्तेमाल होता है जहां से मांग कमजोर है. इसके अलावा प्राइवेट मर्चेंट माइनिंग बढ़ने का भी कीमत पर असर होगा. अप्रैल-मई के महीने में आयरन ओर एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 46% की गिरावट आई है. एक्सपोर्ट घटने से सप्लाई बढ़ेगी और प्राइसिंग कमजोर होगी. मई से अब तक डोमेस्टिक HRC/rebar/sponge आयरन ओर की कीमत में 3%/5%/5% की गिरावट आई है. इसके अलावा सीबोर्न आयरन ओर (seaborne iron ore) मार्केट कमजोर बना हुआ है. कुल मिलाकर बिजनेस एनवायरनमेंट चैलेंजिंग नजर आ रहा है. ऐसे में ब्रोकरेज ने बिकवाली की सलाह दी है.

1104228 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है

NMDC एक नवरत्न कंपनी है जिसका मार्केट कैप 60600 करोड़ रुपए है. इसका फ्री-फ्लोट 39.21% यानी 23750 करोड़ रुपए के करीब है. शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो मार्च 2025 के आधार पर 1104228 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनके पास कंपनी की 8.92% हिस्सेदारी है. FII की हिस्सेदारी 11.72% और DII की हिस्सेदारी 15.12% है. दिसंबर तिमाही में इनकी हिस्सेदारी 12.12%/14.46% थी. एक साल पहले यानी मार्च 2024 के आधार पर इनकी हिस्सेदारी 12.60%/14.09% थी. डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का भरोसा कायम है और यह बढ़ा ही है. वहीं, विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी मामूली कम हुई है. बता दें कि DII कैटिगरी में 33 म्यूचुअल फंड्स स्कीम्स का पैसा इसमें लगा है और इनके पास कंपनी की 7.42% हिस्सेदारी है.

आयरन ओर की देश की सबसे बड़ी कंपनी है

NMDC आयरन ओर की देश की सबसे बड़ी कंपनी है. कंपनी कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में हाईली मैकेनाइज्ड तरीके से आयरन ओर प्रोड्यूस करती है. मध्य प्रदेश के पन्ना में कंपनी देश का इकलौता डायमंड माइन्स भी ऑपरेट करती है. अभी कंपनी की क्षमता 45 MTPA की है जिसे FY30 तक डबल से ज्यादा 100 MTPA पर पहुंचाने की योजना है. बता दें कि आयरन ओर की मदद से स्टील तैयार किया जाता है. ऐसे में जब मेटल्स की डिमांड बढ़ती है तो कंपनी को फायदा मिलता है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6