&format=webp&quality=medium)
NMDC Share Price Target 2025.
Navratna PSU Stock: एनएमडीसी आयरन ओर की देश की सबसे बड़ी और दुनिया की छठी सबसे बड़ी कंपनी है. यह कंपनी दुनियाभर में लो कॉस्ट आयरन ओर प्रोड्यूसर के तौर पर जानी जाती है. यह देश की इकलौती कंपनी है जो मैकेनाइज्ड डायमंड माइन्स का संचालन करती है. कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने इस नवरत्न कंपनी के शेयर को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें SELL की राय दी गई है. अभी यह शेयर 65 रुपए पर कारोबार कर रहा है और अपने हाई से करीब 35% तक टूट चुका है.
रिपोर्ट के मुताबिक, FY25 में कंपनी की अर्निंग पीक हो सकती है, जिसके बाद इसमें गिरावट की संभावना है. कंपनी के लिए डोमेस्टिक और ग्लोबल, डबल हेडविंड नजर आ रहा है. कैलेंडर ईयर 2025-27 के बीच कीमत पर दबाव बने रहने की संभावना है. एक तरफ इंटरनेशनल मार्केट में आयरन ओर की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ सप्लाई सरप्लस से और गिरावट का दबाव बढ़ रहा है. चीन स्टील प्रोडक्शन में कटौती कर रहा है जिसके कारण मांग और कमजोर होगी. बता दें कि आयरन ओर का इस्तेमाल स्टील प्रोडक्शन में होता है.
डोमेस्टिक हेडविंड की बात करें तो मर्चेंट माइनर्स की तरफ से प्रोडक्शन कैपेसिटी एक्सपैंड की जा रही है. इससे सप्लाई और बढ़ेगी, नतीजन कीमत पर दबाव बना रहेगा. Seaborne iron ore (समंदर के रासेत ट्रांसपोर्टेशन) सप्लाई बढ़ने के कारण एक्सपोर्ट्स लगातार घट रहा है और डोमेस्टिक डिमांड भी कमजोर है. यह स्थिति FY2026-27 में बने रहने की उम्मीद है. FY25 के 11 महीनों में कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ फ्लैट रहा है जबकि गाइडेंस 10% का था. ऐनालिस्ट का मानना है कि FY2024-27 के बीच वॉल्यूम ग्रोथ 2.7% CAGR रह सकता है, जबकि पिछले 10 सालों का ग्रोथ 3.8% CAGR रहा है.
इसके अलावा कर्नाटक राज्य सरकार ने एक टैक्स बिल (Karnataka Mineral Tax Act of 2024) पेश किया है जिसके तहत NMDC से एडिशनल रॉयल्टी की मांग की गई है. इसे जनवरी 2005 से रेट्रोस्पेक्टिव लागू किया जाएगा. इसके तहत आयरन ओर पर 100 रुपए प्रति टन रॉयल्टी की मांग की गई है. अगर इसे लागू किया जाता है तो कमाई पर बुरा असर होगा. अगर एक राज्य इसे लागू करेगा तो बाकी के राज्य भी ऐसे टैक्स बिल लेकर आएंगे. कुल मिलाकर NMDC को लेकर इस समय कुछ बड़ा पॉजिटिव नजर नहीं आ रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)