18% उछला Navratna PSU Stock, पावर और माइनिंग सेक्टर में करती है काम; अब क्या करें निवेशक?

Navratna PSU Stock: पावर और माइनिंग सेक्टर की देश की लीडिंग सरकारी कंपनी NLC India ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया जिसके बाद यह शेयर 18% उछल गया है. जानिए लाइफ हाई प्राइस पर निवेशकों को क्या सलाह है.
18% उछला Navratna PSU Stock, पावर और माइनिंग सेक्टर में करती है काम; अब क्या करें निवेशक?

14 मई को इंट्राडे में इस स्टॉक ने 388 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया. प्रतीकात्मक फोटो (AI/Gemini)

Navratna PSU Stock: पावर सेक्टर की देश की लीडिंग सरकारी कंपनी NLC India ने चौथी तिमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया जिसके बाद शेयर में जोरदार एक्शन है. खबर लिखे जान के समय यह शेयर 18% की मजबूती के साथ 385 रुपए (NLC India Share Price) के ऊपर कारोबार कर रहा है और इंट्राडे में इसने 388 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया. आइए जानते हैं कि Q4 में ऐसा क्या खास रहा कि शेयर में सुपर रैली देखी जा रही है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन (कंसोलिडेटेड)?

पैरामीटर्स (₹ करोड़ में)Q4FY26 (वर्तमान)Q3FY26Q4FY25QoQ ग्रोथ (%)YoY ग्रोथ (%)
कुल आय (Revenue)₹5,042.5₹4,443.1₹3,836.013.50%31.50%
EBITDA₹1,774.4₹1,479.5₹861.419.90%106.00%
EBITDA मार्जिन (%)35.20%33.30%22.50%--
एडजस्टेड PAT (मुनाफा)₹1,481.4₹666.0₹482.0122.40%207.30%
EPS (₹)₹10.7----

नतीजों के बाद ब्रोकरेज की क्या राय है?

NLC India के शेयर ने इंट्राडे में 388 रुपए का लाइफ हाई बनाया है. नतीजों के बाद एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर को डाउनग्रेड कर BUY से HOLD कर दिया और टारगेट प्राइस को 300 रुपए से बढ़ाकर 330 रुपए कर दिया है. इसी महीने में SBI Securities ने इस शेयर के लिए BUY की रेटिंग और 375 रुपए का टारगेट दिया था जिसे इसने पहले ही अचीव कर लिया है. इसके अलावा बजाज ब्रोकिंग ने भी इस महीने 358 रुपए का टारगेट दिया था जिसे इसने अचीव कर लिया है. कुल मिलाकर निवेशकों के लिए फिलहाल इस भाव पर खरीदारी की सलाह नहीं है.

NLC India Share Price Target


FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

  • पूरे फिस्कल में 28.95 BU का पावर जेनरेशन किया गया जिसमें रिन्यूएबल्स से 2.26 BU है
  • ओवरऑल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.44% के सालाना ग्रोथ के साथ 17490 करोड़ रुपए रहा (रिकॉर्ड हाई)
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 14.78% के सालाना ग्रोथ के साथ 7475 करोड़ रुपए रहा (रिकॉर्ड हाई)
  • नेट प्रॉफिट यानी PAT 38.91% के सालाना ग्रोथ के साथ 3769 करोड़ रुपए रहा (रिकॉर्ड हाई)
  • नेट वर्थ 14.96% के सालाना ग्रोथ के साथ 21525 करोड़ रुपए रहा

FY26 रिजल्ट हाईलाइट्स

  • FY26 में कंपनी ने रिकॉर्ड प्रोडक्शन और पावर जनरेशन हासिल किया
  • Talabira II & III OCP से सालाना कोयला उत्पादन 19.14 MT रहा
  • सालाना Coal Dispatch 17.69 MT दर्ज किया गया
  • FY26 में कंपनी ने 2.26 BU रिन्यूएबल एनर्जी जेनरेशन किया

कितनी कैपेसिटी जोड़ी गई?

  • FY26 में NLC India ने कुल 1013 MW की नई कैपेसिटी जोड़ी
  • इसमें थर्मल सेगमेंट में 660 MW की कैपेसिटी जोड़ी गई
  • रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में 303 MW की कैपेसिटी जोड़ी गई

अन्य प्रमुख बिंदु

  • FY26 में कंपनी ने 9131 करोड़ रुपए का कैपेक्स किया जो अब तक का रिकॉर्ड है
  • Pachwara साउथ कोल माइन्स से मार्च 2026 से कोयला उत्पादन शुरू हो गया है
  • कंपनी को नए Patrapara South Coal Mine के माइनिंग प्लान की मंजूरी मिली
  • सरकार ने NIRL (NLC India रिन्यूएबल) की लिस्टिंग और 25% हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी

क्या करती है कंपनी?

कंपनी की बात करें तो NLC India को नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. यह कंपनी माइनिंग और पावर बिजनेस में है. यह कंपनी लिग्नाइट, कोल और क्रिटिकल मिनरल्स माइनिंग करती है. इसके अलावा थर्मल और रिन्यूएबल पावर जेनरेशन भी करती है. इसके साथ में पावर ट्रेडिंग और कंसल्टेंसी बिजनेस में भी है.

NLC India About

डायवर्सिफिकेशन पर फोकस

डायवर्सिफिकेशन के तहत यह कंपनी BESS यानी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, EV चार्जिंग स्टेशन, PSP यानी पंप्ड स्टोरेज सिस्टम, क्रिटिकल मिनरल्स और ग्रीन हाइड्रोजन सेगमेंट में भी काम करती है.

2030 के लिए है बड़ा विजन

NLC India Vision 2030

कंपनी ने 2030 के लिए ग्रोथ का मेगा प्लान पेश किया है. इसके तहत माइनिंग कैपेसिटी को 50.1 MTPA से 104.35 MTPA पर पहुंचानी है. थर्मल एनर्जी कैपेसिटी को 5960 MW से 10,020 MW पर पहुंचाना है जबकि रिन्यूएबल्स एनर्जी को लेकर और अग्रेसिव प्लान है. ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी को 1781 MW से करीब छह गुना बढ़ाकर 10,110 MW पर पहुंचाना है. इसके लिए कंपनी 1.16 लाख करोड़ रुपए का कैपेक्स भी करेगी.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 NLC India क्या करती है?

यह एक सरकारी कंपनी है जिसे नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. यह कंपनी मुख्य रूप से पावर और माइनिंग सेक्टर में काम करती है.

Q2 NLC India के कितने बिजनेस वर्टिकल हैं?

यह कंपनी पावर सेक्टर में थर्मल और रिन्यूएबल, माइनिंग सेगमेंट में लिग्नाइट, कोल और क्रिटिकल मिनरल्स में काम करती है. इसके अलावा BESS, PSP, EV चार्जिंग स्टेशन में भी डायवर्सिफाई किया है.

Q3 NLC India ने 2030 के लिए क्या प्लान पेश किया है?

कंपनी ने माइनिंग कैपेसिटी को 50.1 MTPA से 104.35 MTPA पर और थर्मल एनर्जी कैपेसिटी को 5960 MW से 10,020 MW पर और रिन्यूएबल्स को 10,110 MW पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

Q4 NLC India का कैपेक्स का क्या प्लान है?

2030 के विजन को पूरा करने के लिए कंपनी ने 1.16 लाख करोड़ रुपए का कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्लान पेश किया है.

Q5 NLC India शेयर का लाइफ हाई क्या है?

14 मई 2026 को शेयर ने BSE पर 388 रुपए का लाइफ हाई बनाया.

Add Zee Business as a Preferred Source