&format=webp&quality=medium)
Mazagon Dock Shipbuilders Share Price Target 2025.
Navratna Defence PSU Stocks to BUY: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स देश की लीड़िंग डिफेंस कंपनी है. यह मुख्य रूप से सबमरीन्स और वॉरशिप बनाती और मरम्मत करती है. जून 2024 में इस कंपनी को “Navratna” का दर्जा प्राप्त हुआ. यह शयेर 2731 रुपए (Mazagon Dock Shipbuilders Share Price) पर है. कंपनी ने एनुअल रिपोर्ट जारी की है जिसके बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सुपर बुलिश है.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने FY25 के लिए एनुअल रिपोर्ट जारी करने के बाद Mazagon Dock Shipbuilders को लेकर BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 3858 रुपए का टारगेट दिया है. यह टारगेट 44x 1HFY28 EPS के आधार पर पिक किया गया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 2731 रुपए पर बंद हुआ था. इसके मुकाबले यह टारगेट 41% अधिक है. मई के महीने में इस डिफेंस पीएसयू स्टॉक ने 3778 रुपए का लाइफ हाई बनाया था जबकि इस साल का न्यूनतम स्तर इसने फरवरी महीने में 1912 रुपए का बनाया था.
कंपनी स्टार्टअप्स के साथ क्लोजली काम कर रही है. ये स्टार्टअप्स, अंडर वाटर स्वार्न ड्रोन टेक्नोलॉजी, अंडर वाटर प्लैटफॉर्म्स के लिए स्टियरिंग कंसोल, समरसिबल डिजाइनिंग जैसे सेगमेंट में काम कर रहे हैं.
Mazagon Dock Shipbuilders को आने वाले समय में 3 और कलावरी क्लास सबमरीन्स का ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. बातचीत फाइनल स्टेज में है. P75I प्रोग्राम के तहत 6 सबमरीन्स की डिलिवरी को लेकर यह एकमात्र कंपनी है जो टेक्निकली क्वॉलिफाइड है. FY26/27 में इसको लेकर ऑर्डर मिल सकते हैं. इसके अलावा भी कई और ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. इन ऑर्डर को लेकर पोटेंशियल ऑर्डर फ्लो 1.5 लाख करोड़ रुपए का रह सकता है.
| Duration | Price Gain/Loss (Absolute Chg) | Price Gain/Loss (Change %) | Sensex Change % |
|---|---|---|---|
| 1 Week | 48.60 | 1.81 % | –0.85 % |
| 2 Weeks | –40.50 | –1.46 % | –2.15 % |
| 1 Month | 15.45 | 0.57 % | –0.62 % |
| 3 Months | –701.60 | –20.40 % | –0.79 % |
| 6 Months | 583.95 | 27.12 % | 9.60 % |
| YTD | 492.40 | 21.94 % | 2.03 % |
| 1 Year | 509.25 | 22.86 % | –2.97 % |
| 2 Years | 1,792.90 | 189.91 % | 22.50 % |
| 3 Years | 2,538.22 | 1,276.90 % | 36.22 % |
| 5 Years | — | — | 105.44 % |
| 10 Years | — | — | 210.90 % |
कोविड के बाद अक्टूबर 2020 में Mazagon Dock Shipbuilders की लिस्टिंग हुई और इस आईपीओ को 157x सब्सक्रिप्शन मिला था. यह आईपीओ 145 रुपए पर आया था और 215 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. इस समय यह शेयर 2740 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. आईपीओ निवेशकों का पैसा करीब 40 गुना हो चुका है. बता दें कि मई 2025 में शेयर ने 3778 रुपए का लाइफ हाई बनाया जबकि अक्टूबर 2024 में शेयर ने 82 रुपए का लाइफ लो बनाया था. दिसंबर 2024 में शेयर का स्टॉक स्प्लिट भी हुआ था और 10 रुपए की फेस वैल्यु 5 रुपए की हो गई.
जून तिमाही में DII ने Mazagon Dock Shipbuilders में हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून तिमाही में DII/FII की हिस्सेदारी 5.21%/2.57% है जो मार्च तिमाही के आधार पर 1.69%/2.26% और दिसंबर 2024 के आधार पर 1.46%/1.55% थी. 28 म्यूचुअल फंड स्कीम्स का पैसा इस स्टॉक में लगा है. 700446 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में 9.34% है.

Mazagon Dock Shipbuilders की शुरुआथ 1774 में ड्राई डॉक के साथ हुई थी. 1984 में सबमरीन्स बनाने की शुरुआत हुई और 1992 में भारत का पहला मेड इन इंडिया सबमरीन INS Shalki की कमिशनिंग की गई. 1997 में देश का पहला मेड इन इंडिया डेस्ट्रॉयर INS Delhi कमिशन किया गया. इंडियन नेवी को यह अब तक 30 वॉरशिप और 8 सबमरीन्स की डिलिवर कर चुकी है. पिछले 8 सालों में अब तक 6 Kalvari Class Submarines की डिलिवरी की गई है.
Q1:- Mazagon Dock Shipbuilders क्या करती है?
Q2:- Mazagon Dock Shipbuilders की लिस्टिंग कब हुई थी?
Q3:- Mazagon Dock Shipbuilders शेयर का आउटलुक कैसा है?
Q4:- Mazagon Dock Shipbuilders में रीटेल निवेशकों का पार्टिसिपेशन कैसा है?
Q5:- Mazagon Dock Shipbuilders का ऑर्डर बुक कितना बड़ा है?
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
