कमाल है! लुढ़क रहा है शेयर लेकिन फिर भी ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस- Gold Price से है कनेक्शन

Muthoot Finance Share Price: यह गिरावट ऐसे समय आई है जब कंपनी ने मार्च तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पेश किए हैं. लेकिन इसके बावजूद ब्रोकरेज कंपनियां शेयर पर बुलिश दिखाई दे रही हैं.
कमाल है! लुढ़क रहा है शेयर लेकिन फिर भी ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस- Gold Price से है कनेक्शन

Muthoot Finance Share Price: गोल्ड लोन के बिजनेस में काम करने वाली कंपनी Muthoot Finance के शेयरों में आज अचानक भारी गिरावट देखने को मिली. 15 मई 2025 को कंपनी का शेयर ₹2,152.30 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की तुलना में ₹107.60 या 4.76% की गिरावट है. शेयर ने दिन की शुरुआत ₹2,275.00 के स्तर से की थी, लेकिन इंट्राडे में यह ₹2,140.00 के निचले स्तर तक लुढ़क गया. यह गिरावट ऐसे समय आई है जब कंपनी ने मार्च तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पेश किए हैं. लेकिन इसके बावजूद ब्रोकरेज कंपनियां शेयर पर बुलिश दिखाई दे रही हैं.

कैसे रहे Muthoot Finance Q4 Results?

चौथी तिमाही (Q4FY25) में मुथूट फाइनेंस का शुद्ध लाभ 29.73% की वृद्धि के साथ ₹1,477.68 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹1,139.07 करोड़ था. वहीं, इस तिमाही में बिक्री 35.01% की तेजी के साथ ₹5,621.75 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹4,163.80 करोड़ थी. पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो कंपनी का शुद्ध मुनाफा 23.32% बढ़कर ₹5,332.90 करोड़ रहा, जबकि कुल बिक्री ₹20,214.17 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 34.21% की बढ़त है.

Add Zee Business as a Preferred Source

और कहां बेहतर किया कंपनी ने?

कंपनी का प्रदर्शन दूसरे सेगमेंट्स में भी अच्छा रहा. मुथूट फाइनेंस की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में लगातार तेजी देखी जा रही है और ब्याज कलेक्शन भी अब तक के रिकॉर्ड हाई ₹15,586 करोड़ पर पहुंच चुका है. इसके अलावा, कंपनी के पास 208 टन का गोल्ड रिज़र्व है, जो ऊंचे स्तर पर है और इसमें हाल की सोने की तेजी का सीधा लाभ मिला है. एनपीए के मोर्चे पर भी सुधार देखा गया है. Q1FY25 में जहां कुल NPA 3.98% था, वहीं Q4FY25 में यह घटकर 3.4% पर आ गया है. स्टेज-2 एनपीए के सामने प्रोविजनिंग में भी लगातार कमी आई है – Q1 में यह ₹2,669 करोड़ था जो Q4 तक घटकर ₹504 करोड़ रह गया है.

कंपनी के सामने क्या हैं रिस्क्स?

हालांकि, कुछ जोखिम भी कंपनी के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं. सबसे बड़ा जोखिम सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव है, क्योंकि मुथूट फाइनेंस का कारोबार गोल्ड लोन पर आधारित है. अगर सोने के दाम गिरते हैं, तो इससे कंपनी की अर्निंग्स पर दबाव आ सकता है. इसके अलावा, पीयर कंपनियों की तुलना में मुथूट फाइनेंस का NPA और क्रेडिट कॉस्ट अब भी कुछ हद तक ऊंचा बना हुआ है. कंपनी का मार्जिन ट्रेंड भी घटते क्रम में रहा है—2020 में 15.53% से घटकर 2023 में 11.38% और अब 2025 में यह 11.45% पर स्थिर हुआ है.

Muthoot Finance के शेयर में क्या करें?

बावजूद इसके, प्रमुख ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव हैं. Jefferies ने मुथूट फाइनेंस पर ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखते हुए इसका लक्ष्य मूल्य ₹2,660 कर दिया है, जो पहले ₹2,615 था. शेयर ने आज 2132 का लो छुआ था, इसके मुकाबले देखें तो ये 24% ऊपर का अपसाइड है. उनका मानना है कि प्रोविजनिंग में गिरावट से मुनाफे को सहारा मिलेगा. इसके अलावा, अगर सोने के दाम में तेजी जारी रहती है तो इससे LTV यानी लोन-टू-वैल्यू को समर्थन मिलेगा. ब्याज दरों में संभावित कटौती से भी कंपनी को लाभ होने की उम्मीद है. FY25-27 के दौरान कंपनी की औसतन RoE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी में 20% तक की बढ़त और मुनाफे में 21% की सालाना बढ़त का अनुमान जताया गया है.

Morgan Stanely ने इसपर Equalweight की रेटिंग रखते हुए 2400 का टारगेट प्राइस रखा है. वहीं, Bernstein ने इस शेयर पर Outperform की रेटिंग दी है और 2500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6