110% रिटर्न के लिए खरीदें ये मल्टीप्लेक्स स्टॉक्स, बॉक्स ऑफिस बूम से ब्रोकरेज बुलिश

Multiplex Stocks: CLSA के मुताबिक देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX के मजबूत तिमाही नतीजे, बढ़ती टिकट बिक्री और रिकॉर्ड ऑपरेशनल प्रदर्शन ने आउटलुक को और मजबूत किया है.
110% रिटर्न के लिए खरीदें ये मल्टीप्लेक्स स्टॉक्स, बॉक्स ऑफिस बूम से ब्रोकरेज बुलिश

कैश फ्लो का मजबूत होना यह बताता है कि कंपनी का मैनेजमेंट सही दिशा में है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Gemini)

Multiplex Stocks: शेयर बाजार में कमजोरी के बीच मल्टीप्लेक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) के शेयर में मंगलवार को 2.5 फीसदी की गिरावट आई. शेयर में गिरावट के बावजूद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस स्टॉक पर बड़ा भरोसा जताते हुए टारगेट प्राइस में भारी बढ़ोतरी की है. मौजूदा स्तरों से इसमें करीब 110% तक रिटर्न की संभावना है.

CLSA के मुताबिक देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX के मजबूत तिमाही नतीजे, बढ़ती टिकट बिक्री और रिकॉर्ड ऑपरेशनल प्रदर्शन ने आउटलुक को और मजबूत किया है.

FY26 रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा साल

वित्त वर्ष 2026 PVR INOX के लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाला साल रहा है. कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू, EBITDA और प्रति व्यक्ति खर्च (SPH) दर्ज किया है. मूवी टिकटों की बिक्री में सालाना आधार पर 27% की शानदार बढ़ोतरी देखी गई है, जो यह दर्शाता है कि दर्शक वापस सिनेमाघरों की ओर लौट रहे हैं.

चौथी तिमाही का प्रदर्शन कैसा रहा?

मल्टीप्लेक्स चेन PVR Inox ने मार्च तिमाही में 186.4 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा कमाया. जबकि पिछले साल इस तिमाही में 125.3 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 26% बढ़कर 1623.9 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 1288.5 करोड़ रुपए था.

इस दौरान EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 51% बढ़कर ₹528.4 करोड़ हो गया. टिकट बिक्री में सालाना आधार पर 27% का उछाल आया. EBITDA 60% बढ़कर ₹450 करोड़ पहुंचा.

दर्शकों की संख्या (Admissions) और उनसे होने वाली कमाई (ATP & SPH) दोनों में ही जबरदस्त सुधार देखा गया है. विशेष रूप से विज्ञापन आय और खाने-पीने के सामान (F&B) की बिक्री ने मुनाफे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.

pvr inox

कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11% बढ़ा

FY26 इंडस्ट्री के इतिहास का सबसे मजबूत साल साबित हुआ. कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11% बढ़कर ₹13,519 करोड़ तक पहुंच गया. इस दौरान ओरिजिनल हिंदी सिनेमा की शानदार वापसी सबसे बड़ा आकर्षण रही. बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन सालाना आधार पर 55% बढ़ा और इंडस्ट्री ने अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया.

वहीं, मजबूत हॉलीवुड फिल्म लाइनअप की बदौलत इंग्लिश सिनेमा का कारोबार भी 54% की तेज बढ़ोतरी के साथ मजबूत रहा.

बॉलीवुड और हॉलीवुड का 'धमाका'

PVR INOX ने दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी चौथी तिमाही; टिकट और खाने-पीने की बिक्री में भारी उछाल. सिनेमाघरों के लिए पिछला कुछ समय किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं रहा है. PVR INOX ने चौथी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों में ऐतिहासिक ग्रोथ दर्ज की है, जिसका श्रेय 'Border 2' और 'Dhurandhar' जैसी बड़ी फिल्मों की सफलता को जाता है.

FY26 में कंपनी ने बनाए रिकॉर्ड

CLSA के मुताबिक FY26 में कंपनी ने कई मोर्चों पर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया.

  • Admissions 15 करोड़ पहुंचे
  • Revenue सबसे ऊंचे स्तर पर
  • EBITDA रिकॉर्ड स्तर पर
  • ATP (Average Ticket Price) में मजबूती
  • F&B SPH (Food & Beverage Spend Per Head) में सुधार

यह संकेत देता है कि कंपनी सिर्फ फुटफॉल नहीं बढ़ा रही, बल्कि हर ग्राहक से ज्यादा कमाई भी कर रही है.

डीटेल
दर्शकों की संख्या15 करोड़
टिकट की औसत कीमतरिकॉर्ड हाई
खाने-पीने पर खर्च₹165
फ्री कैश फ्लो₹790 करोड़
नेटवर्क1,798 स्क्रीन

PVR Inox पर ब्रोकरेज बुलिश क्यों?

ब्रोकरेज के स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाने के पीछे 3 मुख्य कारण हैं-

  • दोगुना कैश फ्लो- कंपनी का फ्री कैश फ्लो (FCF) दोगुने से भी अधिक होकर ₹790 करोड़ पर पहुंच गया है.
  • विस्तार- PVR INOX अब अपने विस्तार के लिए बाहरी कर्ज के बजाय 'इंटरनल एक्रुअल्स' यानी अपने खुद के मुनाफे का इस्तेमाल कर रही है.
  • रिकॉर्ड फुटफॉल- FY26 में दर्शकों की संख्या (Admissions) 15 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 10% ज्यादा है.

TP और SPH क्या हैं और ये क्यों बढ़ रहे हैं?

सिनेमा कारोबार में दो चीजें सबसे अहम होती हैं:

  • एवरेज टिकट प्राइस (ATP): दर्शक औसतन एक टिकट के लिए कितना पैसा दे रहे हैं.
  • Food & Beverage SPH: प्रति व्यक्ति भोजन और स्नैक्स पर होने वाला औसत खर्च.
  • इन दोनों ही पैमानों पर कंपनी ने इस बार 'ऑल-टाइम हाई' प्रदर्शन किया है, जिसका सीधा असर कंपनी के मुनाफे (EBITDA) में 51% की बढ़ोतरी के रूप में दिखा है.

शेयर टारगेट प्राइस

CLSA ने अपनी ताजा रिपोर्ट में PVR INOX 'Accumulate' रेटिंग बरकरार रखा है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस को ₹1920 से बढ़ाकर ₹2135 कर दिया है. फिलहाल शेयर 1.79 फीसदी की गिरावट के साथ 1007.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसमें आगे 110% तक का शानदार रिटर्न मिल सकता है.

स्टॉक का नामब्रोकरेजरेटिंगटारगेटअपसाइड
पीवीआर आईनॉक्ससीएलएसएAccumulate₹2135110%

मार्च तिमाही (Q4) के दौरान PVR INOX ने 5 सिनेमाघरों में 31 नई स्क्रीन जोड़ीं. इनमें FOCO मॉडल के तहत 1 सिनेमा में 4 स्क्रीन और एसेट लाइट मॉडल के तहत 3 सिनेमाघरों में 18 स्क्रीन शामिल हैं. मार्च 2026 तक कंपनी देश के 113 शहरों में 359 सिनेमाघरों और 1,798 स्क्रीन का संचालन कर रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6