इस मल्टीबैगर स्टॉक पर एक्सपर्ट ने फिर जताया भरोसा, लंबी छलांग की तैयारी में है ये शेयर

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए Anup Engineering को चुना है. इस शेयर में निवेशक शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से दांव लगा सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में ये शेयर निवेशकों को बंपर रिटर्न दिला सकता है. 
इस मल्टीबैगर स्टॉक पर एक्सपर्ट ने फिर जताया भरोसा, लंबी छलांग की तैयारी में है ये शेयर

Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में फिर हल्का उछाल दिखा है और सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में तेजी का फायदा रिटेल इन्वेस्टर को भी मिल सकता है. खास कर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आपको शेयर बाजार से कमाई करनी है तो एक्सपर्ट या ब्रोकरेज रिपोर्ट की मदद ले सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए Anup Engineering को चुना है. इस शेयर में निवेशक शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से दांव लगा सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में ये शेयर निवेशकों को बंपर रिटर्न दिला सकता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि इस शेयर में निवेशक दांव लगा सकते हैं. इसके लिए एक्सपर्ट ने निवेशकों को एक टारगेट प्राइस भी दिया है. उनका कहना है कि इसका अच्छा खासा बिजनेस अमेरिका में भी है. एक्सपर्ट ने कहा कि वो इस शेयर को पहले भी खरीदारी के लिए चुन चुके हैं और हर बार शेयर ने टारगेट प्राइस को अचीव किया है.

Anup Engineering - Buy

CMP - 3060
Target Price - 3530
Duration - 4-6 महीने

एक्सपर्ट ने कहा कि इस शेयर ने 705 रुपए का पहला रिकॉर्ड हाई बनाया और अब इस शेयर में करेक्शन देखने को मिल रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस शेयर में अभी पैसा लगाने की सही समय है. एक्सपर्ट ने कहा कि इस कंपनी की क्रेडिट रेटिंग भी अच्छी रही है.

कंपनी की ऑर्डर बुक अच्छी है. कंपनी की सप्लाई चेन और विजिबिलिटी अच्छी है. ये कंपनी ऑयल एंड गैस, पेट्रोकेम, केमिकल्स, फर्टिलाइजर, एयरोस्पेस और पावर स्पेस सेक्टर के लिए काम करती है. कंपनी ने 850 करोड़ रुपए का नया कैपेक्स किया है. कंपनी की क्लाइंट लिस्ट भी शानदार है.

कैसे हैं कंपनी के फंडामेंटल्स?

कंपनी के फंडामेंटल्स की बात करें तो 22 फीसदी का कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी है. इसके अलावा कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 24 फीसदी है. प्रॉफिट की ग्रोथ 25 फीसदी और सेल्स की ग्रोथ 26 फीसदी रही है. कंपनी पर ना के बराबर डेट है. उन्होंने कहा कि अभी दिसंबर तिमाही का रिजल्ट आना बाकी है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source