हाई से पहले ही 45% गिरा हुआ था मल्टीबैगर Stock, एक बुरी खबर आते ही बेचने को दौड़े निवेशक; 8% फिसला

RK Forgings Share Price: RamKrishna Forgings Limited के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी गई है. इन्वेंटरी गड़बड़ी की खबरें आने के चलते निवेशकों में चिंता दिखी और स्टॉक में 8% की तेज गिरावट दिखी.
हाई से पहले ही 45% गिरा हुआ था मल्टीबैगर Stock, एक बुरी खबर आते ही बेचने को दौड़े निवेशक; 8% फिसला

RK Forgings Share Price: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी RamKrishna Forgings Limited के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी गई है. इन्वेंटरी गड़बड़ी की खबरें आने के चलते निवेशकों में चिंता दिखी और स्टॉक में 8% की तेज गिरावट दिखी. शेयर 602 के आसपास ट्रेड कर रहा था. आज के ट्रेड में शेयर 579 के इंट्राडे लो पर भी गया था. स्टॉक 1,064 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई से पहले ही 45% गिरकर ट्रेड कर रहा है, और इन खबरों से आगे भी गिरावट देखने को मिल सकता है.

क्या है RK Forgings पर पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 6 अप्रैल से इन्वेंटरी का एनुअल फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू किया था. इसी प्रक्रिया के दौरान इन्वेंटरी रिकॉर्ड्स में गड़बड़ियां सामने आईं. इसके बाद, 26 अप्रैल को RK Forging ने एक स्वतंत्र बाहरी एजेंसी को नियुक्त किया ताकि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा सके. ऑडिट कमिटी ने भी इस जांच के लिए हरी झंडी दी है, जिससे कंपनी अपने कॉर्पोरेट गवर्नेंस और पारदर्शिता को मजबूत करने का प्रयास कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी की ओर से आया है बयान

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जांच के नतीजों के आधार पर वह एक बार के आधार पर अपने वित्तीय बयानों में इस गड़बड़ी का प्रभाव दर्ज करेगी. प्रमोटर्स की तरफ से भरोसा दिलाया गया है कि कंपनी के इतिहास में ऐसा मामला पहली बार सामने आया है और यदि किसी भी तरह का वित्तीय नुकसान सामने आता है तो उसकी भरपाई के लिए प्रमोटर्स पूरी तरह तैयार हैं.

नेटवर्थ पर पड़ेगा असर

RK Forging के आंतरिक अनुमान के अनुसार, इस गड़बड़ी के चलते कंपनी की नेट वर्थ पर 4 से 5 फीसदी तक का असर पड़ सकता है. पिछले आंकड़ों के मुताबिक, यह प्रभाव लगभग 117 से 145 करोड़ रुपये तक हो सकता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इस खबर के चलते बाजार में कंपनी को लेकर सेंटीमेंट कमजोर हुआ और निवेशकों ने सतर्कता दिखाते हुए बिकवाली की. हालांकि, कंपनी की तरफ से पारदर्शिता और नुकसान की भरपाई के वादे से भविष्य में थोड़ी स्थिरता आने की उम्मीद की जा सकती है.

RK Forgings Share Price History

अगर शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पिछले 5 सालों में जबरदस्त रिटर्न मिला है. शेयर 5 सालों में 1500% का रिटर्न दे चुका है. लेकिन 1 साल में इसमें 21% की गिरावट आई है. इस साल अभी तक यानी चार महीनों में शेयर 34% गिरा हुआ है. 1 महीने में 22% तो पिछले 5 दिनों में ही शेयर करीब 16% नीचे चल रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6