&format=webp&quality=medium)
इस शेयर में मिलने वाला है तगड़ा रिटर्न! नोट कर लें नाम और टारगेट प्राइस (फोटो - AI/ChatGPT)
स्मार्ट मीटर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी Genus Power Infra के स्टॉक पर अब खरीदारी की राय आई है. ब्रोकरेज कंपनी Emkay ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही टारगेट प्राइस इतना बड़ा दिया है, जो मौजूदा भाव से 77% का तगड़ा अपसाइड दिखा रहा है. ब्रोकरेज की ओर से जो टारगेट दिया गया है, वो स्टॉक के 52 वीक हाई के लेवल से भी ज्यादा है.
बता दें कि बुधवार को ये शेयर मामूली गिरावट के साथ 310 रुपए के भाव पर बंद हुआ. हालांकि ये एक मल्टीबैगर स्टॉक है और आगे भी निवेशकों की कमाई कराने को तैयार है. इस शेयर ने बीते 3 साल में 253 परसेंट और 5 साल में 495 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर में आगे भी तेजी की उम्मीद है. ब्रोकरेज कंपनी Emkay ने इस शेयर पर खरीदारी की राय को तो बरकरार रखा है लेकिन 550 रुपए का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है. ऐसे में मौजूदा भाव से निवेशक अगर एंट्री करता है तो उसे 77% तक का रिटर्न मिल सकता है.

Genus Power Infra ने FY26 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में मजबूत प्रदर्शन किया है. मजबूत शुरुआती ऑर्डर बुक के दम पर कंपनी ने महंगाई के दबाव के बावजूद शानदार ग्रोथ दर्ज की. कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और PAT सालाना आधार पर क्रमशः 62.7%, 36.2% और 41.2% बढ़ा है.
इस मजबूत प्रदर्शन के पीछे स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन प्रोजेक्ट्स में तेज कामकाज और अलग-अलग बिजली वितरण कंपनियों से स्मार्ट मीटर की बढ़ती मांग रही.

कंपनी के पास इस समय करीब ₹25,200 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले समय में रेवेन्यू की अच्छी विजिबिलिटी दिख रही है. इसके अलावा निकट भविष्य में 8-9 करोड़ स्मार्ट मीटर के नए टेंडर आने की संभावना है, जो इसी साल जारी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: OLA इलेक्ट्रिक के तिमाही नतीजे जारी, ₹870 करोड़ से घटकर ₹500 करोड़ का लॉस, रेवेन्यू भी घटा
मैनेजमेंट ने FY27 तक ₹6,000-6,500 करोड़ के रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है. साथ ही EBITDA मार्जिन करीब 18% रहने का अनुमान जताया गया है.
कंपनी को उम्मीद है कि FY27 के अंत तक उसका कैश फ्लो पॉजिटिव हो जाएगा. इसके पीछे वजह यह है कि कई प्रोजेक्ट्स अब ‘गो लाइव’ स्टेज में पहुंच रहे हैं, जिससे नियमित कैश इनफ्लो बढ़ेगा.
ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में बिजली वितरण सुधारों का सबसे बड़ा फायदा कंपनी को मिल सकता है. इसी वजह से ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और ₹550 का टारगेट प्राइस दिया है.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | -1.07 |
| 1 महीना | 8.26 |
| 1 साल | -2.63 |
| 3 साल | 253.76 |
| 5 साल | 495.01 |
| 10 साल | 476.21 |
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Genus Power Infra पर ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है?
ब्रोकरेज कंपनी Emkay ने शेयर पर ₹550 का टारगेट प्राइस दिया है.
Q2 मौजूदा भाव से शेयर में कितना अपसाइड दिख रहा है?
मौजूदा कीमत के मुकाबले शेयर में करीब 77% तक का अपसाइड रिटर्न दिख रहा है.
Q3 ब्रोकरेज कंपनी इस स्टॉक पर बुलिश क्यों है?
कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, स्मार्ट मीटर की बढ़ती मांग, तेज प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और पावर सेक्टर सुधारों की वजह से ब्रोकरेज बुलिश है.
Q4 कंपनी के पास कितनी ऑर्डर बुक है?
कंपनी के पास करीब ₹25,200 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक है.
Q5 कंपनी का FY27 के लिए क्या अनुमान है?
मैनेजमेंट ने FY27 तक ₹6,000-6,500 करोड़ के रेवेन्यू और करीब 18% EBITDA मार्जिन का अनुमान जताया है.