&format=webp&quality=medium)
Cupid Ltd ने ₹331 करोड़ की डील के के तहत शुरू किया स्ट्रैटेजिक निवेश. (Image: AI-generated)
Cupid Limited Share Price: FMCG सेक्टर की कंपनी Cupid Limited ने अपने बिजनेस को नई रफ्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने Baazar Style Retail Limited (Style Baazar) में ₹331.53 करोड़ के स्ट्रैटेजिक निवेश की शुरुआत कर दी है. इसके तहत पहले चरण में ₹82.88 करोड़ का निवेश किया गया है, जो कुल निवेश का करीब 25% है. कंपनी ने 2 अप्रैल को एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इसकी जानकारी दी.
इस निवेश के साथ Cupid Limited को Style Baazar के 260 से ज्यादा स्टोर्स के बड़े रिटेल नेटवर्क तक सीधी पहुंच मिल गई है. यानी अब कंपनी अपने FMCG प्रोडक्ट्स को ज्यादा तेजी और बेहतर तरीके से ग्राहकों तक पहुंचा पाएगी.
| पैरामीटर | डिटेल |
| कुल निवेश | ₹331.53 करोड़ |
| पहला चरण निवेश | ₹82.88 करोड़ |
| हिस्सेदारी (वॉरंट्स) | 1.01 करोड़ वॉरंट्स |
| स्टोर नेटवर्क | 260+ स्टोर्स |
| भविष्य का विस्तार | 500+ स्टोर्स (2-3 साल में) |
| संभावित रेवेन्यू | ₹500 करोड़ (3 साल में) |
इस साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा Cupid Limited को अपने FMCG बिजनेस में मिलेगा. कंपनी के प्रोडक्ट्स अब सीधे Style Baazar के स्टोर्स में उपलब्ध होंगे, जिससे ब्रांड की विजिबिलिटी और सेल्स दोनों बढ़ेंगे.
ये भी पढ़ें: पूरे साल इन 8 शेयरों ने बनाया निवेशकों को अप्रैल फूल! कोई बना 2 दिन का मल्टीबैगर तो किसी ने दिखाए अपर सर्किट के सपने
साथ ही, Style Baazar का मजबूत रिटेल नेटवर्क और कस्टमर डेटा Cupid को नए मार्केट्स में तेजी से एंट्री करने में मदद करेगा. कंपनी अब अपने नए प्रोडक्ट्स को भी जल्दी लॉन्च कर पाएगी.
Style Baazar आने वाले 2-3 साल में अपने स्टोर्स की संख्या 500+ तक बढ़ाने की योजना बना रही है. इसका सीधा फायदा Cupid Limited को मिलेगा, क्योंकि जैसे-जैसे स्टोर बढ़ेंगे, वैसे-वैसे कंपनी के प्रोडक्ट्स की पहुंच भी बढ़ेगी.
Cupid Limited को उम्मीद है कि इस पूरी साझेदारी से अगले 3 साल में करीब ₹500 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू मिल सकता है.
यह डील कंपनी के लिए एक बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर मानी जा रही है.
हालांकि, निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह एक लॉन्ग-टर्म प्ले है, जिसका पूरा फायदा धीरे-धीरे दिखेगा.

ये भी पढ़ें: लिस्टिंग के 4 महीनों के बाद पहली बार विदेशी ब्रोकरेज की रडार पर ये दमदार स्टॉक, HSBC-CITI बुलिश- 32% रिटर्न का मौका
इस FMCG ब्रांड के शेयर में निवेशकों को जोरदार रिटर्न मिला है. इस साल शेयर 16% नीचे है, लेकिन पिछले 6 महीनों में ही इसका रिटर्न 101% रहा है. 3 महीनों में 4%, 1 महीने में 14%, 2 हफ्तों में 11%. लॉन्ग टर्म में देखें तो 1 साल में ही शेयर ने 622% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 2 साल में 271%, 3 साल में 3,375%, 5 सालों में 3,973% और 10 सालों में 3,534% का रिटर्न दिया है. शेयर गुरुवार को 1% की तेजी के साथ 87.59 रुपये पर बंद हुआ था.
इस शेयर में इस साल अभी तक 11% की तेजी है. 6 महीनों में 20% की गिरावट रही है. इसके उलट, 3 महीनों में 5%, 1 महीने में 2.6%, 2 हफ्तों में 23% और 1 हफ्ते में 6.7% की तेजी रही है. शेयर गुरुवार को 2.2% की तेजी के साथ 301 रुपये के भाव पर बंद हुआ है.
(ANI से इनपुट के साथ)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Cupid Limited ने किस कंपनी में निवेश किया है?
कंपनी ने Baazar Style Retail Limited (Style Baazar) में निवेश किया है.
Q2 कुल निवेश कितना है?
कुल निवेश ₹331.53 करोड़ का है, जिसमें पहला चरण ₹82.88 करोड़ का है.
Q3 इस डील का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
Cupid को बड़े रिटेल नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी, जिससे FMCG बिजनेस को बूस्ट मिलेगा.
Q4 कंपनी को इससे कितना रेवेन्यू मिल सकता है?
अगले 3 साल में करीब ₹500 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है.
Q5 क्या यह निवेश निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है?
लॉन्ग टर्म में यह पॉजिटिव है, क्योंकि इससे कंपनी की ग्रोथ और मार्केट पहुंच दोनों बढ़ेगी.