बिकवाली में भी इस आईटी शेयर ने 1 साल में दिया 3 गुना रिटर्न, बन गया मल्टीबैगर, एक्सपर्ट बोले अभी और आएगी तेजी

Multibagger IT stock: जब पूरा शेयर बाजार भारी बिकवाली से जूझ रहा था और निवेशकों में घबराहट का माहौल था, तब एक ऐसा स्टॉक है जिसने सबको चौंका दिया. हम बात कर रहे हैं Ceinsys Tech Ltd की, जिसने बीते एक साल में निवेशकों को लगभग 198% का जबरदस्त रिटर्न दिया है.
बिकवाली में भी इस आईटी शेयर ने 1 साल में दिया 3 गुना रिटर्न, बन गया मल्टीबैगर, एक्सपर्ट बोले अभी और आएगी तेजी

Multibagger IT stock: जब पूरा शेयर बाजार भारी बिकवाली से जूझ रहा था और निवेशकों में घबराहट का माहौल था, तब एक ऐसा स्टॉक है जिसने सबको चौंका दिया. हम बात कर रहे हैं Ceinsys Tech Ltd की, जिसने बीते एक साल में निवेशकों को लगभग 198% का जबरदस्त रिटर्न दिया है. यानी जिसने इसमें एक साल पहले पैसा लगाया होता, उसका पैसा अब लगभग तीन गुना हो चुका होता.

मल्टीबैगर IT कंपनी करेगी कमाल

Ceinsys Tech एक मल्टीबैगर IT कंपनी है जो दो बड़े सेगमेंट्स में काम करती है – Geospatial और Automotive Engineering. Geospatial सेक्टर में कंपनी वो तकनीकें विकसित करती है जिनसे Google Maps, ड्रोन कैप्चर, सैटेलाइट इमेजरी जैसे काम होते हैं. वहीं Automotive Engineering सेगमेंट में कंपनी विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़ा काम करती है. कंपनी का एक प्रमुख क्लाइंट General Motors है, जिसके लिए यह सीधे तौर पर सप्लाई करती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी का ये है प्लान

Ceinsys ने 20 सितंबर 2025 को करीब ₹235 करोड़ (28 मिलियन डॉलर) की पूंजी जुटाई है. यह फंड Inorganic growth यानी अधिग्रहण और विस्तार के लिए जुटाया गया है. कंपनी इस समय कई अन्य कंपनियों के साथ बातचीत में है ताकि अपने दोनों सेगमेंट Geospatial और Automotive में विस्तार कर सके.

कितना फीसदी का मिल सकता है रिटर्न

ब्रोकरेज फर्मों और बाजार विश्लेषकों की नजर इस कंपनी पर बनी हुई है. बाजार विशेषज्ञ संदीप जैन ने इसे खरीदने की सलाह दी है और बताया है कि अभी भी इसमें तेजी की पूरी संभावना है. वर्तमान में इस स्टॉक का भाव ₹1,602.90 है और इसका Target Price ₹1,890 रखा गया है. यानी यहां से भी लगभग 18% का संभावित रिटर्न मिल सकता है.

खराब माहौल में भी दिया अच्छा रिटर्न

Ceinsys Tech का ये प्रदर्शन दिखाता है कि सही सेक्टर और दमदार बुनियादी ढांचे वाली कंपनियां कठिन बाजार परिस्थितियों में भी निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दे सकती हैं. खास बात यह है कि भारत का Geospatial सेक्टर लगातार बढ़ रहा है और सरकार भी इस पर ध्यान दे रही है. ऐसे में Ceinsys जैसी कंपनियां आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें, लेकिन Ceinsys Tech फिलहाल उन चुनिंदा शेयरों में से एक है जो बाजार की गिरावट के बीच भी चमक रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6