Defence Stock के सितारे बुलंद! ऑर्डर की हो रही बरसात, 5 महीने में निवेशकों के पैसे कर दिए 3.5 गुना

MTAR Technologies Share Price: कंपनी ने बताया कि उसे करीब 467.3 करोड़ रुपये का नया परचेज ऑर्डर मिला है. इससे पहले 14 मई 2026 को भी कंपनी को करीब 2279 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला था. यानी सिर्फ मई महीने में कंपनी के ऑर्डर इन्फ्लो 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुके हैं.
Defence Stock के सितारे बुलंद! ऑर्डर की हो रही बरसात, 5 महीने में निवेशकों के पैसे कर दिए 3.5 गुना

MTAR Tech का शेयर बना रिटर्न मशीन! (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

MTAR Technologies Share Price: डिफेंस सेक्टर की कंपनी MTAR Technologies पर लगातार ऑर्डर की बरसात हो रही है. कंपनी को एक बार फिर बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है. कंपनी ने शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे करीब 467.3 करोड़ रुपये का नया परचेज ऑर्डर मिला है.

खास बात यह है कि इससे पहले 14 मई 2026 को भी कंपनी को करीब 2279 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला था. यानी सिर्फ मई महीने में कंपनी के ऑर्डर इन्फ्लो 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुके हैं.

467 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर

कंपनी के मुताबिक उसे 48.68 मिलियन डॉलर यानी करीब 467.30 करोड़ रुपये के परचेज ऑर्डर मिले हैं. डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट 96 रुपये के हिसाब से इसकी वैल्यू निकाली गई है.

यह ऑर्डर कंपनी को एक इंटरनेशनल ग्राहक से मिला है. हालांकि गोपनीयता शर्तों के चलते कंपनी ने ग्राहक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. MTAR Tech ने कहा कि यह उसके मौजूदा ग्राहक के साथ रेगुलर बिजनेस का हिस्सा है. कंपनी इस ऑर्डर का 50% हिस्सा 20 मार्च 2027 तक और बाकी 50% हिस्सा 20 जून 2027 तक पूरा करेगी.

14 मई को मिला था 2,279 करोड़ रुपये का ऑर्डर

इससे पहले 14 मई 2026 को MTAR Tech को 238.76 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,278.96 करोड़ रुपये के Blanket Purchase Orders मिले थे. उस समय डॉलर-रुपया विनिमय दर 95.50 रुपये मानी गई थी.

वह ऑर्डर भी एक इंटरनेशनल एंटिटी से मिला था और कंपनी ने तब भी ग्राहक का नाम गोपनीय रखा था. कंपनी ने कहा था कि वह ऑर्डर उसके मौजूदा ग्राहक के साथ जारी बिजनेस संबंधों का हिस्सा है.

LIVE TV:

कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार हो रही मजबूत

MTAR Tech के लिए FY26 ऑर्डर इनफ्लो के लिहाज से अब तक का सबसे मजबूत साल साबित हुआ है. कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड ₹2,453.3 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए. सिर्फ मार्च तिमाही यानी Q4 FY26 में ही कंपनी को अलग-अलग सेक्टर्स से ₹481.6 करोड़ के नए ऑर्डर मिले.

31 मार्च 2026 तक MTAR Tech की डाइवर्सिफाइड ऑर्डरबुक बढ़कर ₹2,581.9 करोड़ पर पहुंच गई. खास बात यह है कि कंपनी की ऑर्डर बुक सिर्फ एक सेक्टर पर निर्भर नहीं है, बल्कि स्पेस, डिफेंस, न्यूक्लियर और क्लीन एनर्जी जैसे कई हाई-ग्रोथ सेक्टर्स में फैली हुई है. मजबूत ऑर्डर बुक और लगातार बढ़ते ऑर्डर इनफ्लो से आने वाले समय में कंपनी की रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर हो सकती है.

MTAR Tech Order Book

ऑर्डर बुक पर बढ़ेगा असर

लगातार बड़े इंटरनेशनल ऑर्डर मिलने से MTAR Tech की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत हो सकती है. कंपनी प्रिसिजन इंजीनियरिंग और क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए अहम कंपोनेंट्स बनाती है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि कंपनी इन बड़े ऑर्डर्स को तय समय में कितनी कुशलता से execute कर पाती है.

MTAR Tech Share Price

ये डिफेंस स्टॉक अभी शानदार रिटर्न देने वाले शेयरों में से एक बना हुआ है. इसने इसी साल अब तक 250% तक का रिटर्न दिया है.

DurationMTAR Tech % Change
1 Week10.77%
2 Weeks23.73%
1 Month51.76%
3 Months119.01%
YTD234.65%
6 Months207.59%
1 Year381.38%
2 Years275.16%
3 Years329.55%
5 Years765.24%

MTAR Tech पर लगातार बुलिश अनिल सिंघवी

MTAR Technologies पर अनिल सिंघवी की बेहद बुलिश राय है. उन्होंने साल 2023 से इस शेयर पर लगातार बुलिश नजरिया रखा है. 2021 में आए IPO के टाइम से ही इस शेयर पर उनका स्ट्रॉन्ग कन्विक्शन बना हुआ है. 2023 में उन्होंने इसे Pick of the Year बनाया था. तब से ये शेयर 4 गुना रिटर्न दे चुका है. अनिल सिंघवी की सलाह अब भी बुलिश है. उन्होंने कहा कि इसे 10,000 से पहले नहीं बेचना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6