&format=webp&quality=medium)
दिवाली का त्योहार न सिर्फ रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, बल्कि शेयर बाजार के लिए भी यह एक खास मौका होता है. हर साल निवेशक मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के दौरान निवेश करके नए वित्त वर्ष की शुरुआत शुभ मानते हैं. इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर (मंगलवार) को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगी.
इस खास मौके के लिए देश की दो बड़ी ब्रोकरेज फर्म - Kotak Securities और JM Financial ने पांच ऐसे स्टॉक्स चुने हैं, जो निवेशकों के लिए “धनवर्षा” साबित हो सकते हैं. चलिए जानते हैं इन कंपनियों के नाम और ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के बारे में.
Kotak Securities का दूसरा पसंदीदा स्टॉक है Eternal, जिसे Buy रेटिंग के साथ ₹375 टारगेट प्राइस दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, Blinkit की बढ़ती डिमांड और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते Eternal के प्रदर्शन में मजबूत उछाल आने की उम्मीद है. FY25-FY28 के बीच कंपनी का कंपाउंड रेवेन्यू ग्रोथ 83% तक रहने का अनुमान है.
VIDEO: 5 Diwali Muhurat स्टॉक्स, 95% तक रिटर्न
कोटक सिक्योरिटीज ने Adani Ports पर Buy रेटिंग दी है और ₹1900 का टारगेट प्राइस रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के दो-तिहाई पोर्ट पोर्टफोलियो में वॉल्यूम ग्रोथ काफी मजबूत दिख रही है. ईस्ट कोस्ट पोर्ट्स में भी जबरदस्त विकास की संभावना है और कंपनी कैपेक्स के जरिए तेजी से विस्तार कर रही है. कोटक का अनुमान है कि FY29 तक कंपनी की रेवेन्यू ₹11,400 करोड़ और EBITDA ₹2,800 करोड़ तक पहुंच सकती है. कंटेनर कारोबार Adani Ports की ग्रोथ में अहम योगदान देगा.
JM Financial ने Axis Bank को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए चुना है और इसे Buy रेटिंग के साथ ₹1,330 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, FY25-FY27 के दौरान बैंक की लोन ग्रोथ CAGR लगभग 12% रहने की उम्मीद है, जबकि RoE 14% तक जा सकता है.\
VIDEO: Diwali Muhurat Trading Picks: 5 शेयरों पर Motilal Oswal की राय
Axis Bank का वैल्यूएशन भी अन्य बैंकों की तुलना में सस्ता माना जा रहा है - लगभग 1.4x FY27E BVPS पर ट्रेड कर रहा है. JM Financial का मानना है कि बैंक की मजबूत बैलेंस शीट और डिजिटल ट्रांजैक्शन ग्रोथ आने वाले समय में शेयर को ऊपर ले जा सकती है.
JM Financial की दूसरी पसंद है L&T Finance, जिसे Buy रेटिंग के साथ ₹300 का टारगेट प्राइस दिया गया है. फेस्टिव सीजन की मांग के कारण कंपनी के रिटेल लोन बुक में जोरदार तेजी देखी जा सकती है. FY25-FY27 के दौरान कंपनी का रेटेल लोन बुक CAGR 17% तक बढ़ने की उम्मीद है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का ROA 2.7% से ऊपर बना रहेगा और इससे शेयर में लंबी अवधि में शानदार अपसाइड मिल सकती है.
VIDEO: Top 3 Small Cap Funds: दिवाली पर जानें SIP के लिए 3 दमदार रिटर्न वाले फंड
JM Financial ने IIFL Finance को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है और इसे Buy रेटिंग के साथ ₹600 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि गोल्ड प्राइस में निरंतर बढ़ोतरी के कारण कंपनी की अर्निंग्स और लोन पोर्टफोलियो क्वालिटी में सुधार होगा. वैल्यूएशन के लिहाज से यह स्टॉक अभी भी आकर्षक स्तर पर है और आने वाले महीनों में इस पर अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.
मुहूर्त ट्रेडिंग को नए हिंदू वित्त वर्ष की शुरुआत माना जाता है. निवेशक इस दिन निवेश करके मां लक्ष्मी की कृपा की कामना करते हैं. पारंपरिक रूप से यह सेशन निवेशकों के लिए शुभ माना जाता है और हर साल इस दौरान मार्केट में हल्की बढ़त देखी जाती है. इस बार भी मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिवाली का यह सेशन पॉजिटिव रहेगा और निवेशकों को लंबी अवधि के लिए ये स्टॉक्स शानदार रिटर्न दे सकते हैं.
VIDEO: Diwali 2025: धनतेरस पर सोना-चांदी का ट्रेंड समझिए, देखिए क्या खरीद रहे ग्राहक?
Q1. मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी?
21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक एक घंटे के लिए.
Q2. मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है?
यह दिवाली पर होने वाला एक विशेष ट्रेडिंग सेशन होता है, जिसे शुभ निवेश का प्रतीक माना जाता है.
Q3. इस बार किन स्टॉक्स पर फोकस रखना चाहिए?
Adani Ports, Eternal, Axis Bank, L&T Finance और IIFL Finance.
Q4. सबसे ज्यादा टारगेट प्राइस किस कंपनी का है?
Adani Ports का, ₹1900 टारगेट प्राइस के साथ.
Q5. क्या मुहूर्त ट्रेडिंग लंबी अवधि के निवेश के लिए सही है?
हां, विशेषज्ञ मानते हैं कि यह दिन लॉन्ग टर्म निवेश की शुरुआत के लिए शुभ रहता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)