Muhurat Picks: अनिल सिंघवी ने चुने 2 शेयर, मिल सकता है 94% तक का बंपर रिटर्न!

Muhurat Trading Picks: बाजार में तेजी के बीच मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने निवेशकों के लिए दो मुहूर्त स्टॉक्स चुने हैं. इनमें 1 से 2 साल के नजरिए से खरीद की सलाह दी है.
Muhurat Picks: अनिल सिंघवी ने चुने 2 शेयर, मिल सकता है 94% तक का बंपर रिटर्न!

Muhurat Trading Picks: मुहूर्त ट्रेडिंग पर शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की तेजी आई. वहीं, निफ्टी 25,900 के पार 13 महीने के हाई पर ट्रेड कर रहा है. बाजार में तेजी के बीच मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने निवेशकों के लिए दो मुहूर्त स्टॉक्स चुने हैं. इनमें 1 से 2 साल के नजरिए से खरीद की सलाह दी है.

1. Inox Wind Share Price Target

जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने दिवाली पिक्स में Inox Wind को पिक किया है. 1 से 2 साल के लिए निवेश की सलाह दी है हर 15% गिरावट पर SIP करना है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 190, 225, 275 रुपए प्रति शेयर दिया है. लास्ट सेशन में शेयर 146.95 रुपए पर बंद हुआ था. इसमें आगे 87% से ज्यादा अपसाइड की संभावना है.

क्यों खरीदें शेयर?

अनिल सिंघवी के मुताबिक, Inox Wind इंटीग्रेटेड विंड एनर्जी कंपनी है. यह विंड टर्बाइन जेनरेटर्स और EPC सॉल्यूशन बनाती है. INOX Wind Energy के साथ मर्जर का फाइनेंशियल्स पर पॉजिटिव असर है. 30 जून तक 3.1 GW की ऑर्डर बुक है. CERC के ताजा सर्कुलर से एग्जिक्यूशन और सुधरेगा.

कर्ज घटाने के लिए 1250 करोड़ रुपए का राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक पूरा किया. ब्रोकरेजेज के मुताबिक कंपनी टर्नअराउंड के लिए तैयार है. कंपनी 7 सालों के बाद FY25 में मुनाफे में आई. मजबूत Q1 के बाद FY26 EBITDA मार्जिन गाइडेंस 17-18% से बढ़ाकर 18-19% किया. 50x PE पर ट्रेड कर रहा है शेयर, 5 साल के औसत PE 81x से काफी नीचे YTD शेयर 20% गिरा, उचित वैल्युएशंस पर ट्रेड कर रहा.

2. Mafatlal Industries Share Price Target

अनिल सिंघवी ने दूसरे मुहूर्त पिक में स्मॉलकैप टेक्सटाइल कंपनी मफतलाल इंडस्ट्रीज को पिक किया है. 1-2 साल के लिए निवेश करें और हर 15% गिरावट पर SIP करें. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 175, 225, 275 रुपए दिया है. लास्ट सेशन में शेयर 141.945 रुपए पर बंद हुआ था. इसमें आगे 94% तक अपसाइड दिख सकता है.

क्यों लगाए पैसे?

मार्केट गुरु के मुताबिक, Mafatlal Industries, 120 साल पुरानी टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है और यह मफतलाल ग्रुप का हिस्सा है. Jack & Jones, Wrangler, Lee, Killer, Mufti, Spykar, Allen Solly जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड हैं. एसेट लाइट मॉडल, 95% मैन्युफैक्चरिंग आउटसोर्स करती है. लगभग कर्ज मुक्त जो कि एक टेक्सटाइल कंपनी के लिए रेयर है. बड़े साइज के सरकारी ऑर्डर्स से बड़ी कमाई हो सकती है. पिछले 5 सालों में 45% CAGR की मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ है.

30 जून, 2025 तक 1,000 करोड़ रुपए की ऑर्डर बुक है. 8.4x PE का सस्ता वैल्युएशन, इंडस्ट्री के औसत PE 21x से काफी कम है. US के साथ ट्रेड डील टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बेहद पॉजिटिव होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6