डिफेंस सेक्टर का नया चमकता सितारा! 1 महीने में 55% और इस साल 225% रिटर्न; कहां से आई तेजी?

MTAR Technologies के शेयर में इस साल जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. इस साल अब तक शेयर ने 225% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. FY26 में रेवेन्यू ग्रोथ 30% के करीब रहा जबकि मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 80% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है. फिलहाल क्लीन एनर्जी सेगमेंट से कंपनी के ग्रोथ को बड़ा सपोर्ट मिल रहा है.
डिफेंस सेक्टर का नया चमकता सितारा! 1 महीने में 55% और इस साल 225% रिटर्न; कहां से आई तेजी?

कंपनी में इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की कुल हिस्सेदारी 45% के करीब है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

डिफेंस एंड एयरोस्पेस और क्लिन एनर्जी सेगमेंट में काम करने वाली देश की लीडिंग कंपनी MTAR Technologies इस समय जबरदस्त एक्शन में है. यह शेयर हर दिन चौके-छक्के लगा रहा है. पिछले एक महीने में शेयर ने 55% और इस साल अब तक 225% का सुपर रिटर्न दिया है. फिलहाल यह शेयर 8000 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. आइए जानते हैं कि इस सुपर रैली का क्या कारण है.

MTAR Technologies के शेयर ने पिछले एक महीने में 55%, तीन महीने में 112% और इस साल अब तक 225% का रिटर्न दिया है. इस डिफेंस स्टॉक पर इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा है और करीब 45% ओनरशिप रखते हैं. न

MTAR Technologies शेयर का प्रदर्शन (CMP- 7947)

अवधि (Duration)रिटर्न (%)
1 हफ्ता (1 Week)+2.68%
2 हफ्ते (2 Weeks)+16.35%
1 महीना (1 Month)55%
3 महीने (3 Months)+112.58%
इस साल अब तक (YTD)225%
6 महीने (6 Months)+198.56%
1 साल (1 Year)+371.95%
2 साल (2 Years)+268.27%
3 साल (3 Years)+312.09%
5 साल (5 Years)+739.84%

FY27 में कैसा रह सकता है प्रदर्शन?

Q4 रिजल्ट के बाद कंपनी की तरफ से कॉन्फ्रेंस कॉल का आयोजन किया गया था. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि FY27 के लिए हमने रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस 50% से बढ़ाकर 80%+ कर दिया है. EBITDA मार्जिन 24% के आसपास रहने की उम्मीद है. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ करीब 30% और EBITDA मार्जिन 19.5% रहा था.

  • FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ 80% और EBITDA मार्जिन 24% का गाइडेंस
  • FY26 में रेवेन्यू ग्रोथ 30% और EBITDA मार्जिन 19.5% रहा है

कहां से मिलेगा ग्रोथ को सहारा?

मार्जिन को लेकर कहा कि क्लीन एनर्जी में पिछले कुछ समय में कैपेसिटी एक्सपैंशन किया गया था जिसका FY27 में फायदा मिलने की उम्मीद है. मैनेजमेंट ने ये भी बताया कि इस साल सितंबर तक ऑयल एंड गैस प्लांट भी कमीशन हो जाएगा और ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे.

5000 करोड़ रुपए के ऑर्डर बुक की उम्मीद

बता दें कि FY26 के लिए कंपनी ने 2800 करोड़ रुपए के ऑर्डर का गाइडेंस जारी किया था जबकि कुल ऑर्डर 2580 करोड़ रुपए का मिला. कुछ न्यूक्लियर ऑर्डर Q4 से आगे बढ़कर Q1FY27 में शिफ्ट हो गया जिसके कारण यह कमी देखने को मिली है. Q4 में कंपनी को कुल 481 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त हुआ है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि FY27 का क्लोजिंग ऑर्डर बुक 5000 करोड़ रुपए के करीब होगा जो FY26 क्लोजिंग आधार पर 2582 करोड़ रुपए था.

Mtar Tech Order Book

किस सेगमेंट से मिला है सबसे ज्यादा ऑर्डर?

कंपनी के 2582 करोड़ रुपए के टोटल ऑर्डर बुक की बात करें तो इसमें 51% क्लीन एनर्जी (Fuel Cell, Hydel & Other) से आया है. इसके अलावा एयरोस्पेस एंड डिफेंस सेगमेंट से 14% ऑर्डर आया है. सिविल न्यूक्लियर पावर सेगमेंट से कंपनी को 26% के करीब ऑर्डर मिला है.

FY26 में मुनाफे में 76% उछाल

FY26 में कंपनी के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो FY25 के मुकाबले रेवेन्यू 29.6% ग्रोथ के साथ 876 करोड़ रुपए, ग्रॉस प्रॉफिट 25.1% उछाल के साथ 418 करोड़ रुपए, ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 41.7% ग्रोथ के साथ 171 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 76.2% उछाल के साथ 94 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 17.9% के मुकाबले 19.5% रहा, जबकि प्रॉफिट मार्जिन 7.9% के मुकाबले 10.7% रहा.

Mtar Tech Q4 Results

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन

  • रेवेन्यू 67.2% ग्रोथ के साथ 306 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA 80.9% ग्रोथ के साथ 61.8 करोड़ रुपए रहा
  • नेट प्रॉफिट 222.3% ग्रोथ के साथ 44.3 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 18.7% के मुकाबले 20.2% रहा
  • प्रॉफिट मार्जिन 7.5% के मुकाबले 14.5% रहा
MTAR Historical Performance

FY26 में इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने बढ़ाई हिस्सेदारी

शेयर होल्डर्सMar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025Mar 2026
प्रमोटर31.77%31.65%31.41%30.59%30.44%
FIIs6.74%7.57%9.21%12.24%17.31%
DIIs24.40%23.51%24.81%29.96%27.66%
  • DII की हिस्सेदारी 27.66%
  • 21 म्यूचुअल फंड्स के पास 23.49%
  • FII की हिस्सेदारी 17.31%
  • 2 लाख रीटेल के पास 20.65%

MTAR Technologies का करेंट मार्केट कैप 24270 करोड़ रुपए के आसपास है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 30.44% और पब्लिक की हिस्सेदारी 69.56%. पब्लिक ओनरशिप में इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की कुल हिस्सेदारी 45% के करीब है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6