ये स्टॉक दिखाएगा शेयर बाजार में कैसे बनती है वेल्थ! बड़ी ऑर्डरबुक, 3 साल में 4X रिटर्न; अनिल सिंघवी बोले- ₹10,000 से पहले मत बेचना

MTAR Tech Share Price: MTAR Technologies Ltd शेयर बाजार में कमाल पर कमाल कर रही है. स्टॉक ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. गुरुवार को भी शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. डिफेंस और क्लीन एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनी MTAR Tech को बड़ा ऑर्डर मिला है.
ये स्टॉक दिखाएगा शेयर बाजार में कैसे बनती है वेल्थ! बड़ी ऑर्डरबुक, 3 साल में 4X रिटर्न; अनिल सिंघवी बोले- ₹10,000 से पहले मत बेचना

MTAR Tech का शेयर बाजार में वेल्थ क्रिएटर बन चुका है और आगे भी पोटेंशियल है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

MTAR Tech Share Price: डिफेंस और क्लीन एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनी MTAR Technologies Ltd शेयर बाजार में कमाल पर कमाल कर रही है. स्टॉक ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. गुरुवार को भी शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी दिखाई. स्टॉक 12.18% चढ़कर 7,570 रुपये पर बंद हुआ. इंट्राडे में ये 14% चढ़कर 7,727 के हाई पर पहुंच गया था.

MTAR Tech को कितना बड़ा ऑर्डर मिला है?

डिफेंस और क्लीन एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनी MTAR Tech को बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे 238.76 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹2,278.96 करोड़ का ऑर्डर हासिल हुआ है. यह ऑर्डर अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से मिला है, हालांकि गोपनीयता शर्तों के चलते कंपनी ने ग्राहक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है.

कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर उसके मौजूदा ग्राहक से नियमित कारोबार के तहत मिला है. ऑर्डर Blanket Purchase Orders के रूप में है. फिलहाल ऑर्डर को पूरा करने की समयसीमा तय नहीं की गई है. इतने बड़े ऑर्डर को MTAR Tech के लिए बड़ा पॉजिटिव माना जा रहा है, क्योंकि यह कंपनी की ऑर्डर बुक और भविष्य की रेवेन्यू विजिबिलिटी को मजबूत करेगा.

कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार हो रही मजबूत

MTAR Tech के लिए FY26 ऑर्डर इनफ्लो के लिहाज से अब तक का सबसे मजबूत साल साबित हुआ. कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के दौरान रिकॉर्ड ₹2,453.3 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए. सिर्फ मार्च तिमाही यानी Q4 FY26 में ही कंपनी को अलग-अलग सेक्टर्स से ₹481.6 करोड़ के नए ऑर्डर मिले.

MTAR Tech Order Book

इन मजबूत ऑर्डर्स की बदौलत कंपनी की ऑर्डर बुक भी काफी मजबूत हो गई है. 31 मार्च 2026 तक MTAR Tech की डाइवर्सिफाइड ऑर्डरबुक बढ़कर ₹2,581.9 करोड़ पर पहुंच गई. खास बात यह है कि कंपनी की ऑर्डर बुक सिर्फ एक सेक्टर पर निर्भर नहीं है, बल्कि स्पेस, डिफेंस, न्यूक्लियर और क्लीन एनर्जी जैसे कई हाई-ग्रोथ सेक्टर्स में फैली हुई है. मजबूत ऑर्डर बुक और लगातार बढ़ते ऑर्डर इनफ्लो से आने वाले समय में कंपनी की रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर हो सकती है.

MTAR Tech पर लगातार बुलिश अनिल सिंघवी

MTAR Technologies पर अनिल सिंघवी की बेहद बुलिश राय है. उन्होंने साल 2023 से इस शेयर पर लगातार बुलिश नजरिया रखा है. 2021 में आए IPO के टाइम से ही इस शेयर पर उनका स्ट्रॉन्ग कन्विक्शन बना हुआ है. 2023 में उन्होंने इसे Pick of the Year बनाया था. तब से ये शेयर 4 गुना रिटर्न दे चुका है.

अनिल सिंघवी की MTAR Technologies पर सलाह अब भी बुलिश है. उन्होंने कहा कि इसे 10,000 से पहले नहीं बेचना चाहिए.

उन्होंने कहा था कि "इस स्टॉक को 5 साल के लिए लेकर छोड़ दीजिए. 10 साल के लिए रखना चाहिए, तब जाकर आपको पता चलेगा कि वेल्थ कैसे बनती है. 5 साल बाद मुझसे मिलिएगा. उन्होंने पर हर 10-10% की गिरावट पर SIP करने की भी सलाह दी थी. उन्होंने ये भी कहा था कि इस बार जितना लेने वाला दुखी नहीं हुआ कि मैं नहीं ले पाया, उससे ज्यादा दुखी जल्दी बेचने वाला है.

MTAR Tech Share ने कितना दिया रिटर्न?

MTAR Tech शेयर ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले 5 सालों में 745% रिटर्न और 3 सालों में 306% का रिटर्न मिला है. इस साल तक शेयर 216% तक चढ़ चुका है

अवधिAbsolute ChangeChange %
1 Week89013.32%
2 Weeks1,120.1017.36%
1 Month3,170.7072.06%
3 Months3,982.45110.98%
YTD5,177.75216.36%
6 Months4,946.90188.53%
1 Year6,048.85397.41%
2 Years5,713.60307.63%
3 Years5,706.35306.04%
5 Years6,675.90745.91%

MTAR Tech के बारे में

MTAR Tech एक हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है, जो रॉकेट इंजन, एक्ट्यूएटर्स, फ्यूल सेल पावर यूनिट्स और स्पेशलाइज्ड फैब्रिकेशन पार्ट्स जैसे क्रिटिकल कंपोनेंट्स बनाने में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी का कारोबार स्पेस, डिफेंस, न्यूक्लियर और क्लीन एनर्जी जैसे हाई-टेक सेक्टर्स में फैला हुआ है.

स्पेस और एयरोस्पेस सेगमेंट में MTAR Tech रॉकेट इंजन, सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल्स के पार्ट्स और डिफेंस एयरक्राफ्ट से जुड़े कंपोनेंट्स बनाती है. वहीं न्यूक्लियर सेक्टर में कंपनी न्यूक्लियर रिएक्टर्स में इस्तेमाल होने वाले अहम पार्ट्स सप्लाई करती है.

कंपनी ने की हैं बड़ी पार्टनरशिप

क्लीन एनर्जी सेगमेंट भी कंपनी के लिए तेजी से बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है. MTAR Tech फ्यूल सेल और क्लीन एनर्जी कंपोनेंट्स पर काम करती है और इस क्षेत्र में उसकी कई ग्लोबल कंपनियों के साथ साझेदारी है.

हाल ही में कंपनी ने Oracle के साथ एक विस्तारित डील साइन की है. इसके अलावा MTAR Tech, Bloom Energy की सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभाती है. कंपनी की कुल आय का करीब 55% से 65% हिस्सा अमेरिका की Bloom Energy से आता है.

Bloom Energy ने Oracle के साथ अपनी डील का विस्तार किया है, जिसके तहत वह Oracle को 2.8 GW तक के फ्यूल सेल्स सप्लाई करेगी. ऐसे में MTAR Tech को भी इस बढ़ते ऑर्डर फ्लो का फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि वह Bloom Energy के लिए महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स बनाती है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 मल्टीबैगर स्टॉक किसे कहा जाता है?

ऐसे शेयर जो लंबे समय में अपने निवेशकों को कई गुना रिटर्न देते हैं, उन्हें मल्टीबैगर स्टॉक कहा जाता है. उदाहरण के तौर पर 2X, 4X या 10X रिटर्न देने वाले शेयर.

Q2 ऑर्डर बुक मजबूत होना किसी कंपनी के लिए क्यों अहम माना जाता है?

मजबूत ऑर्डर बुक यह संकेत देती है कि आने वाले समय में कंपनी के पास अच्छा बिजनेस और रेवेन्यू विजिबिलिटी मौजूद है. इससे ग्रोथ की उम्मीद बढ़ती है.

Q3 डिफेंस और क्लीन एनर्जी सेक्टर के शेयरों में निवेशक दिलचस्पी क्यों दिखा रहे हैं?

सरकारी फोकस, मेक इन इंडिया, एक्सपोर्ट अवसर और ग्लोबल डिमांड बढ़ने की वजह से इन सेक्टर्स में लंबे समय की ग्रोथ की संभावना देखी जा रही है.

Q4 SIP स्टाइल में शेयरों में निवेश क्या होता है?

जब निवेशक किसी शेयर में एकमुश्त रकम लगाने के बजाय गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं, तो उसे SIP स्टाइल निवेश कहा जाता है.

Q5 हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनियों का बिजनेस मॉडल क्या होता है?

ऐसी कंपनियां स्पेस, डिफेंस, न्यूक्लियर और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स के लिए बेहद खास और तकनीकी रूप से जटिल कंपोनेंट्स बनाती हैं, जहां एंट्री बैरियर काफी ऊंचे होते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6