&format=webp&quality=medium)
मोतीलाल ओसवाल के दमदार स्टॉक्स, निवेशकों की होगी तगड़ी कमाई! (फोटो - AI)
मार्केट की वॉलेटिलिटी के बावजूद ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने अलग-अलग सेक्टर्स के कई मजबूत शेयरों पर BUY रेटिंग दी है. इस लिस्ट में कंज्यूमर, ऑयल एंड गैस, रियल एस्टेट, कैपिटल गुड्स, लॉजिस्टिक्स और बैंकिंग सेक्टर के शेयर शामिल हैं. खास बात ये है कि कुछ स्टॉक्स में 50% तक के तगड़े अपसाइड रिटर्न की उम्मीद जताई गई है.
गुरुवार को जब बाजार खुलेंगे तो निवेशक इन शेयरों में अपनी स्ट्रैटेजी तैयार कर सकते हैं. अगर निवेशक लॉन्ग टर्म के नजरिए से मजबूत स्टॉक्स की तलाश में हैं तो इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं.
कंज्यूमर सेक्टर की कंपनी Safari Industries के शेयर पर खरीदारी की राय है. ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर BUY Call दी है. साथ ही, 2250 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
हालांकि इस शेयर ने बुधवार को 4.96 फीसदी की तेजी के साथ 1494.95 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की. ऐसे में निवेशकों को इस शेयर में 50.60% तक का रिटर्न मिल सकता है.
ऑयल एंड गैस सेक्टर से इंद्रप्रस्थ गैस के स्टॉक पर खरीदारी की राय है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने 220 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. बुधवार को ये शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 154.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
निवेशकों को इस शेयर में दांव लगाने पर 42.85 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45 फीसदी है और पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स 55 फीसदी है.
Tata Group के शेयर टाइटन के स्टॉक पर भी मोतीलाल ओसवाल बुलिश है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने खरीदारी की राय दी है और 5150 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. जबकि ये शेयर बुधवार को 4105 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
ये भी पढ़ें: OLA इलेक्ट्रिक के तिमाही नतीजे जारी, ₹870 करोड़ से घटकर ₹500 करोड़ का लॉस, रेवेन्यू भी घटा
ऐसे में निवेशक अगर इश शेयर में एंट्री करते हैं तो निवेशकों को यहां 25.45 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. कंपनी में प्रमोटर्स की होल्डिंग 52.90 फीसदी है और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 47 फीसदी है.
रियल एस्टेट सेक्टर से मोतीलाल ओसवाल ने Anant Raj शेयर को चुना है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने 650 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. बुधवार को ये शेयर 1.25% की तेजी के साथ 488.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेशक अगर, इस स्टॉक में दांव लगाते हैं तो निवेशकों को यहां 33.19 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स 57.41 फीसदी है, जबकि पब्लिक शेयहोल्डिंग 42.59 फीसदी है.
कैपिटल गुड्स सेक्टर से मोतीलाल ओसवाल ने GE Vernova T&D India स्टॉक को चुना है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 5200 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि बुधवार को ये शेयर 7 फीसदी की तेजी के साथ 4692 रुपए के भाव पर बंद हुआ. ऐसे में निवेशकों को इस शेयर में 10.82 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
लॉजिस्टिक सेक्टर से मोतीलाल ओसवाल ने VRL Logistics को लिस्ट में रखा है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 300 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. बुधवार को ये शेयर 247 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. लॉन्ग टर्म में निवेशकों को 21.45 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
फाइनेंशियल्स सेक्टर से Equitas Small Finance Bank के शेयर पर खरीदारी की राय आई है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने 80 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. बुधवार को ये शेयर 68 रुपए के भाव पर बंद हुआ. निवेशकों को इस शेयर में 17.64% तक का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)