1 हफ्ते के लिए खरीदें ये सोलर स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने बनाया टेक्निकल पिक

Stocks to BUY: ब्रोकरेज का मानना है कि इन शेयरों के चार्ट स्ट्रक्चर और टेक्निकल इंडिकेटर्स तेजी के संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं किन लेवल्स पर खरीदारी की सलाह है और क्यों ये शेयर अगले कुछ दिनों में फोकस में रह सकते हैं.
1 हफ्ते के लिए खरीदें ये सोलर स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने बनाया टेक्निकल पिक

Motilal Oswal के रडार पर इन शेयरों के टेक्निकल चार्ट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stocks to BUY: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए मजबूत टेक्निकल सेटअप वाले शेयर तलाश रहे हैं, तो ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है. इनमें सोलर सेक्टर का ACME SOLAR, PSU दिग्गज BHELपर BUY की रेटिंग है. वहीं, Bank of India और Ola Electric जैसे शेयर ब्रोकरेज की रडार पर हैं.

ब्रोकरेज का मानना है कि इन शेयरों के चार्ट स्ट्रक्चर और टेक्निकल इंडिकेटर्स तेजी के संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं किन लेवल्स पर खरीदारी की सलाह है और क्यों ये शेयर अगले कुछ दिनों में फोकस में रह सकते हैं.

ACME SOLAR बना Motilal Oswal का टेक्निकल पिक

ACME Solar Holdings पर MTF Stock के तौर पर Motilal Oswal ने Buy की सलाह दी है.

DetailLevel
CMP₹302
Stop Loss₹275
Target₹332

ब्रोकरेज के मुताबिक स्टॉक लगातार ‘Higher Top Higher Bottom’ पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत माना जाता है. हाल की गिरावट में शेयर ने अपने 50 DEMA सपोर्ट के पास मजबूती दिखाई और वहीं से फिर रिकवरी शुरू हुई है.

इसके अलावा RSI इंडिकेटर में पॉजिटिव क्रॉसओवर देखने को मिला है, जो तेजी की वापसी का संकेत देता है. ऐसे में अगले कुछ हफ्तों में शेयर ₹332 तक का स्तर दिखा सकता है.

Acme Solar Techincal Chart

1 हफ्ते के लिए BHEL पर बुलिश राय

Bharat Heavy Electricals यानी BHEL पर भी ब्रोकरेज ने Conviction Delivery Idea के तहत खरीदारी की सलाह दी है.

DetailLevel
CMP₹417
Stop Loss₹405
Target₹445
Duration1 Week

ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक फिलहाल मजबूत अपट्रेंड में है और लगातार Higher Highs बना रहा है. शेयर 20 DEMA का सम्मान कर रहा है, जो ट्रेंड की मजबूती दिखाता है. साथ ही वॉल्यूम में बढ़ोतरी और RSI में बुलिश क्रॉसओवर भी तेजी के संकेत दे रहे हैं.

BHEL Technical Chart

Bank of India पर भी नजर

Bank of India का शेयर भी टेक्निकल रडार पर है. स्टॉक ने अपने 200 DEMA के आसपास मजबूत बेस बनाया है. इसके साथ मजबूत बुलिश कैंडल और हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम्स देखने को मिले हैं.

RSI इंडिकेटर भी पॉजिटिव जोन में बना हुआ है. फिलहाल शेयर के लिए ₹138 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है.

Ola Electric में ब्रेकआउट के संकेत

Ola Electric Mobility भी टेक्निकल सेटअप के लिहाज से फोकस में है.

DetailLevel
CMP₹37.89
Immediate Support₹35

ब्रोकरेज के मुताबिक स्टॉक ने डेली चार्ट पर Triangle Pattern Breakout दिया है. शेयर 50 DEMA सपोर्ट के ऊपर टिके रहने में सफल रहा है और RSI इंडिकेटर भी मजबूती दिखा रहा है. अगर बाजार का सपोर्ट बना रहता है, तो Ola Electric में भी शॉर्ट टर्म में तेजी देखने को मिल सकती है.

टेक्निकल संकेत क्या कहते हैं?

टेक्निकल एनालिसिस में Higher Highs, DEMA सपोर्ट, बढ़ते वॉल्यूम और RSI क्रॉसओवर जैसे संकेत तेजी की संभावना को मजबूत मानते हैं. हालांकि निवेशकों को हमेशा स्टॉप लॉस का पालन करना चाहिए, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव तेजी से बदल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6