&format=webp&quality=medium)
लॉन्ग टर्म के नजरिए के लिए इन 6 शेयरों पर रखें नजर (AI जनरेटेड फोटो)
शेयर बाजार जबरदस्त वॉलेटेलिटी के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है. 23 मार्च 2026 को बाजार ने भारी गिरावट देखी. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 3 परसेंट टूटे. लेकिन 24 मार्च 2026 को बाजार में रिकवरी दिखी. इस बीच आज मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) की ताजा रिपोर्ट आई है.
घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट में 6 स्टॉक्स पर राय आई है. इस रिपोर्ट में कुछ शेयरों पर खरीदारी की राय है तो कुछ शेयर पर Neutral की रेटिंग दी है. ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से चुने गए हैं. बाजार में पैसा बनाने का मौका ढूंढ रहे हैं तो इन शेयरों को अपनी रडार पर रख सकते हैं.
ये भी पढे़ं: 73% का तगड़ा रिटर्न देगा ये शेयर! US-Iran तनाव के बाद पीक से 45% टूटा, मोतीलाल ओसवाल ने बताया क्यों आएगी तेजी

इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की राय दी है. साथ में 1500 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. 24 मार्च को ये शेयर 1284 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर में निवेशकों को करीब 17% तक का रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज ने शेयर को लेकर ये बातें कही हैं -
PLI स्कीम का बड़ा रोल
मजबूत मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी
ग्रोथ ट्रिगर्स
इस शेयर में भी खरीदारी की राय है. यहां 2700 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि 24 मार्च को शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी है और ये शेयर 2351 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर में निवेशकों को करीब 15% का रिटर्न मिल सकता है. जानें ब्रोकरेज ने इस शेयर को लेकर क्या कहा है?
मोतीलाल ओसवाल ने टाटा पावर के शेयर में भी खरीदारी की राय दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 455 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि आज शेयर मामूली तेजी के साथ 388 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. शेयर में दांव लगाने पर निवेशकों को 17% तक का रिटर्न मिल सकता है. क्या बोली ब्रोकरेज -
इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है. साथ में 302 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि स्टॉक 299 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. यहां निवेशकों को ज्यादा रिटर्न मिलने की उम्मीद नहीं है. क्यों दी न्यूट्रल की रेटिंग -
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने बजाज फाइनेंस के स्टॉक पर भी न्यूट्रल की रेटिंग दी है. हालांकि यहां 900 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है. मौजूदा समय में ये शेयर 838 रुपए के भाव पर है. शेयर में 7 परसेंट की तेजी देखने को मिल सकती है.
मोतीलाल ओसवाल ने पहली बार इस शेयर पर कोई राय जारी की है. इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने Neutral की रेटिंग दी है. हालांकि यहां 125 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है. आज ये शेयर 5% की तेजी के साथ 115 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक में 8% की तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज ने क्या कहा -
नए बिजनेस सेगमेंट
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
1. मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में किन शेयरों पर BUY रेटिंग दी गई है?
ब्रोकरेज Motilal Oswal ने Aurobindo Pharma, HDFC Asset Management Company और Tata Power पर खरीदारी की सलाह दी है.
2. किन शेयरों पर Neutral रेटिंग दी गई है?
रिपोर्ट में Power Grid Corporation of India, Bajaj Finance और Urban Company पर Neutral रेटिंग दी गई है.
3. Aurobindo Pharma में निवेश क्यों सुझाया गया है?
PLI स्कीम का फायदा, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी, बैकवर्ड-फॉरवर्ड इंटीग्रेशन और FY26-28 में 21% अर्निंग्स CAGR की उम्मीद इस स्टॉक को आकर्षक बनाती है.
4. Tata Power के शेयर में तेजी के मुख्य ट्रिगर क्या हैं?
Mundra प्लांट के लिए SPPA, इंडोनेशिया कोल बिजनेस से संभावित अपसाइड, रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस की मजबूत परफॉर्मेंस इसके बड़े ट्रिगर्स हैं.
5. किन वजहों से कुछ शेयरों पर Neutral रेटिंग दी गई है?
शॉर्ट टर्म अनिश्चितता, वैल्यूएशन का महंगा होना, बढ़ता कैपेक्स (जैसे PowerGrid), क्रेडिट कॉस्ट का दबाव (Bajaj Finance) और शुरुआती स्टेज बिजनेस (Urban Company) जैसे फैक्टर्स के चलते Neutral रेटिंग दी गई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)