&format=webp&quality=medium)
मोतीलाल ओसवाल के 4 दमदार शेयर, लंबी अवधि का नजरिया, मोतीलाल ओसवाल का भरोसा (फोटो- AI)
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि इस वॉलेटिलिटी के बीच मंगलवार को निवेशकों के पास कई मौके बन सकते हैं. मंगलवार को बाजार खुलते ही निवेशक अगर कुछ दमदार स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं तो मोतीलाल ओसवाल की राय में खरीदारी कर सकते हैं. घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने अपनी लिस्ट में 4 ऐसे स्टॉक्स को शामिल किया है, जो निवेशकों की दमदार कमाई करा सकते हैं.
मोतीलाल ओसवाल ने जिन 4 स्टॉक्स पर अपनी राय दी है, उन हरेक में 30 परसेंट से ज्यादा का अपसाइड की उम्मीद है. ऐसे में मंगलवार की सुबह जैसे ही बाजार खुले, निवेशकों को इन शेयरों में अपनी रणनीति बना लेनी चाहिए. ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल किए जा सकते हैं.
| स्टॉक | टारगेट प्राइस (रुपए) | संभावित रिटर्न |
| SBI | 1300 | 36.26% |
| Mphasis | 3100 | 34.08% |
| Lemon Tree Hotels | 150 | 34% |
| Mrs Bector Foods | 235 | 35.83 |
मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 1300 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. जबकि ये बैंकिंग शेयर सोमवार (1 जून) को एक फीसदी की गिरावट के साथ 954 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. ऐसे में इस शेयर में दांव लगाने पर निवेशकों को 36.26% तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: मंगलवार को बाजार खुलते ही एग्जिट की तैयारी! इन 2 स्टॉक पर SELL की राय, 38% तक डाउनसाइड रिस्क
टेक्नोलॉजी सेक्टर से Mphasis के शेयर पर खरीदारी की राय है. ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर BUY रेटिंग देते हुए 3100 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि ये शेयर सोमवार को करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 2312 रुपए के भाव पर बंद हुआ. लेकिन अभी भी इस शेयर में 34.08% तक का अपसाइड दिख रहा है.
होटल सेक्टर के Lemon Tree Hotels के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश है. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही 150 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
ये भी पढ़ें: ₹207 भाव वाले कंस्ट्रक्शन स्टॉक पर रखें नजर, बाजार बंद होने के बाद मिला ₹194 करोड़ ऑर्डर
बता दें कि 1 जून यानी सोमवार को ये शेयर करीब 1.58 फीसदी की तेजी के साथ 112 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की है. ऐसे में अभी भी ये शेयर 34% तक का रिटर्न देने की उम्मीद रखता है.
पैकेज्ड फूड्स सेक्टर की कंपनी Mrs Bector Foods भी मोतीलाल ओसवाल की लिस्ट में शामिल है. इस शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की राय दी है. साथ ही 235 रुपए का तगड़ा टारगेट प्राइस दिया है.
इस शेयर ने सोमवार को 1.37% की तेजी के साथ 173.95 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की है. ऐसे में मोतीलाल ओसवार के भरोसे वाला ये शेयर अभी भी 35.83 फीसदी तक का रिटर्न दिला सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)