&format=webp&quality=medium)
Motilal Oswal Stock to BUY: सीमेंस लिमिटेड से डीर्मजर के बाद शेयर बाजार में लिस्ट हुई Siemens Energy India ने हाल ही में अपने FY25 के नतीजे जारी किए थे, जिसके बाद Motilal Oswal ने Siemens Energy India (ENRIN) पर अपना पॉजिटिव नजरिया बरकरार रखते हुए Buy की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹3,800 तय किया है, जो CMP ₹3,097 से करीब 22% दिखाता है. सीमेंस एनर्जी जून, 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी.
कंपनी ने FY25 में उम्मीद से बेहतर रेवेन्यू और EBITDA दर्ज किया. हालांकि अपेक्षा से कम Other Income के कारण PAT प्रदर्शन अनुमान के आसपास ही रहा. चौथी तिमाही में मार्जिन और Other Income कमजोर रही, लेकिन पूरे साल के आधार पर ऑर्डर इन्फ्लो ₹131 अरब पर काफी मजबूत रहा, जो ब्रोकरेज के ₹101 अरब के अनुमान से स्पष्ट रूप से अधिक है. यह Power Transmission और Power Generation दोनों सेगमेंट में बेहतर विज़िबिलिटी देता है.
Motilal Oswal ने अपनी अनुमान और ₹3,800 के टारगेट को बरकरार रखा है और कहा है कि आने वाले समय में Transmission Capex, मार्जिन सुधार और चल रहे Capex से कंपनी को बड़ा फायदा मिलेगा. अनुमान Analyst Meet के बाद अपडेट किए जाएंगे.
Power Transmission सेगमेंट तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है, जहां FY25–30 के दौरान ₹3 ट्रिलियन के T&D निवेश की योजना है, खासकर 400kV और 765kV लाइनों में. Siemens इन हाई-वोल्टेज प्रोजेक्ट्स में प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है, जिससे कंपनी को इस कैपेक्स साइकिल का बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. State-level ISTS अपग्रेड्स में भी ₹120 अरब का अवसर दिख रहा है. HVDC सेगमेंट में कंपनी VSC-आधारित सिस्टम्स पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर काम कर रही है. वहीं Power Generation बिजनेस, जो Industrial Gas Turbines पर केंद्रित है, निजी क्षेत्र के Capex ट्रेंड्स के अनुरूप आगे बढ़ेगा.
ब्रोकरेज ने FY26–27 के अनुमान में कोई बड़े बदलाव नहीं किए हैं. ENRIN का रेवेन्यू, EBITDA और PAT FY25–27 के दौरान क्रमश: 30% / 39% / 41% CAGR से बढ़ने का अनुमान है. Power Transmission में 43% CAGR और Power Generation में 15% CAGR की वृद्धि संभावित है. FY26–27 के लिए EBITDA मार्जिन 21%+ रहने का अनुमान है.
ब्रोकरेज के अनुसार मुख्य जोखिम ऑर्डर फ्लो में किसी भी तरह की सुस्ती और सप्लाई चेन चुनौतियों से जुड़ा है, जो मार्जिन पर दबाव डाल सकते हैं. ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत ग्रोथ विज़िबिलिटी, मार्जिन सुधार और कैपेक्स साइकिल की वजह से Siemens Energy India आने वाले सालों में मजबूत प्रदर्शन जारी रख सकती है.