मोतीलाल ओसवाल के 2 दमदार Stocks, मुनाफा बरसाने के दे रहे हैं पूरे संकेत

Motilal Oswal Stocks to BUY: ब्रोकरेज का मानना है कि निवेशकों के लिए यह समय अच्छा अवसर है क्योंकि ये कंपनियां मजबूत ग्रोथ की ओर बढ़ रही हैं. इनमें मैनेजमेंट की ओर से अच्छा गाइडेंस आता दिख रहा है, जिसके बाद ब्रोकरेज ने यहां BUY की रेटिंग दी है.
मोतीलाल ओसवाल के 2 दमदार Stocks, मुनाफा बरसाने के दे रहे हैं पूरे संकेत

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal शेयर बाजार में दो स्टॉक्स पर बुलिश रेटिंग दी है. ये दोनों स्टॉक्स लंबे समय तक निवेश के लिए अच्छे माने जा रहे हैं. निवेशकों के लिए यह समय अच्छा अवसर है क्योंकि ये कंपनियां मजबूत ग्रोथ की ओर बढ़ रही हैं. इनमें मैनेजमेंट की ओर से अच्छा गाइडेंस आता दिख रहा है, जिसके बाद ब्रोकरेज ने यहां BUY की रेटिंग दी है.

1. Samvardhana Motherson Share Price

संवर्धन मदरसन का शेयर सोमवार को 98 रुपये पर बंद हुआ. ब्रोकरेज ने इसपर 114 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है, जोकि मौजूदा भाव से 15% ऊपर का टारगेट है.

क्यों ब्रोकरेज है इसपर बुलिश?

मोतीवाल ओसवाल का मानना है कि संवर्धन मदरसन (SAMIL) आने वाले वर्षों में अच्छा प्रदर्शन करेगा. कंपनी ने अपने Vision 2030 में काफी बड़े लक्ष्य तय किए हैं. पिछले पाँच वर्षों में इसने EBIT (कमाई से खर्च निकालने के बाद) में 3 गुना और PAT (नेट प्रॉफिट) में 4.7 गुना वृद्धि की है. साथ ही RoCE (Return on Capital Employed) भी FY20 में 10.5% से बढ़कर 18.4% तक पहुंच गया है. कंपनी का नेट डेब्ट/EBITDA मात्र 0.9x है, जो पिछले दशक में सबसे कम है.

SAMIL का मुख्य उद्देश्य USD 108 बिलियन की रेवेन्यू हासिल करना है. इसके लिए कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में 23 कंपनियों को अधिग्रहित किया है. खास बात यह है कि इनमें से कई कंपनियों की हालत ठीक नहीं थी, लेकिन SAMIL उन्हें सुधारकर लाभकारी बनाना चाहती है.

दो प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर हैं:

एयरोस्पेस सेक्टर- SAMIL बोइंग और एयरबस जैसी बड़ी कंपनियों के लिए Tier 1 सप्लायर है. आने वाले समय में एयरोस्पेस सेक्टर में बड़े अवसर देखने को मिल सकते हैं.

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स- एक बड़ी वैश्विक कंपनी ने SAMIL को अपने तकनीकी पार्टनर के रूप में चुना है. इसका मतलब है कि कंपनी की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर भरोसा बढ़ रहा है.

इसके अलावा, SAMIL अमेरिका की टैरिफ नीति से सीधे प्रभावित नहीं होती क्योंकि इसके फैक्ट्री ग्राहक के करीब स्थित हैं. समय आने पर यह अपने कुछ प्रमुख बिजनेस को अलग से लिस्ट करके भी वैल्यू अनलॉक करने का प्रयास करेगी. इसलिए, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, Motilal Oswal ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है.

2. Aditya Birla Sun Life AMC (ABSL AMC) Share Price

ABSL का शेयर सोमवार को 856 रुपये पर बंद हुआ है. इसपर ब्रोकरेज का टारगेट 1,050 रुपये का है, यानी इसमें अभी 22% का अपसाइड और देखने को मिल सकता है.

क्यों बुलिश है ब्रोकरेज?

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC का भविष्य भी बहुत उज्ज्वल है. कंपनी ने जनवरी 2025 से लगातार अपने फंड परफॉर्मेंस में सुधार किया है. जुलाई 2025 तक इसके लगभग 67% इक्विटी AUM (Assets Under Management) टॉप दो क्वार्टाइल में रैंक कर रहे हैं, जो पिछले एक साल में केवल ~20% था.

ABSL AMC अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है. यह न केवल म्युचुअल फंड पर ध्यान दे रही है, बल्कि प्राइवेट मार्केट्स, रियल एस्टेट, ETFs, इंडेक्स फंड्स और ऑफशोर स्ट्रेटेजी जैसे विकल्प भी बढ़ा रही है. इस विस्तार से कंपनी निवेशकों के लिए एक मजबूत मल्टी-एसेट प्लेटफॉर्म बनती जा रही है.

पहली तिमाही में ABSL AMC ने शानदार नेट इक्विटी सेल्स दर्ज किए, जो पूरे FY25 के लेवल से भी बेहतर रहे. इसके पीछे कारण है - बेहतर फंड परफॉर्मेंस, प्रमुख प्रोडक्ट्स पर फोकस और बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क.

Motilal Oswal का अनुमान है कि ABSL AMC का रेवेन्यू, EBITDA और Core PAT अगले 2 वर्षों में लगभग 10-11% की दर से बढ़ेगा.

निवेशकों के लिए क्या है राय?

Motilal Oswal ने Samvardhana Motherson और Aditya Birla Sun Life AMC दोनों स्टॉक्स को Buy रेटिंग दी है. Samvardhana Motherson के पास मजबूत टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस सेक्टर में बड़े क्लाइंट और लगातार बढ़ती अधिग्रहण योजना है. वहीं, ABSL AMC का फंड परफॉर्मेंस सुधार और प्रॉडक्ट डाइवर्सिफिकेशन इसे एक अच्छा निवेश विकल्प बनाता है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6