आपके पोर्टफोलियो में भी पड़ा है ये शेयर, तो अब आ गई है गुड न्यूज; 30% रिटर्न का मौका, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- खरीदो

Motilal Oswal Stocks: ब्रोकरेज ने इस शेयर पर अपना Buy रेटिंग बनाए रखा है और स्टॉक के लिए 1400 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 30% का अपसाइड पोटेंशियल दिख रहा है.
आपके पोर्टफोलियो में भी पड़ा है ये शेयर, तो अब आ गई है गुड न्यूज; 30% रिटर्न का मौका, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- खरीदो

Motilal Oswal Stocks: पेंट सेक्टर में बीते कुछ तिमाहियों से सुस्ती का माहौल रहा है, लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है. Motilal Oswal ने Indigo Paints पर अपना Buy रेटिंग बनाए रखा है और स्टॉक के लिए 1400 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 30% का अपसाइड पोटेंशियल दिख रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि इंडस्ट्री डिमांड Q4FY26 से रफ्तार पकड़ सकती है, जिसका सीधा फायदा उन कंपनियों को मिलेगा जो इंडस्ट्री से तेज ग्रोथ करने में सक्षम हैं. Indigo Paints इस मोर्चे पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करता रहा है.

स्टॉक कहां है?

Indigo Paints का मौजूदा बाजार भाव करीब 1122 रुपये है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 1,437.50 रुपये और लो 900.05 रुपये रहा है. Motilal Oswal ने मौजूदा स्तरों पर भी स्टॉक में आगे की मजबूती की गुंजाइश देखी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने बीते कुछ वर्षों में इंडस्ट्री के मुकाबले कहीं तेज ग्रोथ दर्ज की है और यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Q4FY26 से सुधर सकती है इंडस्ट्री डिमांड

ब्रोकरेज के मुताबिक, 3QFY26 में पेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ लो से मिड सिंगल डिजिट में ही रहने की संभावना है, जो उम्मीद से थोड़ी कमजोर है. हालांकि, कंपनी मैनेजमेंट को भरोसा है कि 4QFY26 से इंडस्ट्री डिमांड में साफ सुधार देखने को मिलेगा. FY27 में इंडस्ट्री ग्रोथ 7-8% रहने का अनुमान है, जो मुख्य रूप से वॉल्यूम ग्रोथ से संचालित होगी. इसका मतलब यह है कि कीमतों से ज्यादा बिक्री की मात्रा बढ़ने से ग्रोथ आएगी.

इंडस्ट्री से तेज ग्रोथ बनाए रखने पर फोकस

Indigo Paints का मैनेजमेंट इंडस्ट्री-लीडिंग ग्रोथ के अपने लक्ष्य पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी लगातार इंडस्ट्री औसत से ज्यादा तेजी से बढ़ी है और आगे भी यह बढ़त बनाए रखने की क्षमता रखती है. कमजोर डिमांड वाले दौर में भी कंपनी ने अपने ब्रांड और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत किया है, जिसका फायदा रिकवरी के समय मिलने की उम्मीद है.

प्रतिस्पर्धा का दबाव हुआ कुछ कम

मैनेजमेंट के अनुसार, नए खिलाड़ियों से आने वाला प्रतिस्पर्धी दबाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. Birla Opus की एंट्री से शुरुआत में इंडस्ट्री के ज्यादातर खिलाड़ियों पर असर पड़ा था, लेकिन अब डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए मिलने वाली अतिरिक्त ग्रोथ सीमित रहने की संभावना है. प्राइस पोजिशनिंग की बात करें तो मास सेगमेंट में खिलाड़ियों के बीच अंतर बेहद कम है, जहां कीमतों में सिर्फ करीब 1% का फर्क है. वहीं, प्रीमियम और हाई-एंड प्रोडक्ट्स में मार्केट लीडर करीब 5% का प्रीमियम चार्ज करता है.

LIVE TV यहां देखें:

Strategy 2.0 से नॉन-मेट्रो बाजारों पर पकड़

Indigo Paints की Strategy 2.0 ब्रोकरेज को काफी प्रभावी लग रही है. कंपनी ने नॉन-मेट्रो शहरों पर फोकस बढ़ाया है और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ-साथ इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग में भी निवेश किया है. इसका असर ग्राउंड लेवल पर दिखने लगा है. इसके साथ ही कंपनी प्रीमियम और इमल्शन सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रही है और धीरे-धीरे इकॉनमी सेगमेंट से दूरी बना रही है, जिससे मार्जिन प्रोफाइल बेहतर हो सकती है.

ग्रोथ, मार्जिन और वैल्यूएशन आउटलुक

कंपनी को FY27 में 15-20% की रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है, क्योंकि पिछले दो साल की कमजोरी के बाद डिमांड में सुधार आने की संभावना है. हालांकि, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और इंडस्ट्री रिकवरी में देरी को देखते हुए Motilal Oswal ने FY26 से FY28E के लिए करीब 14% का CAGR मॉडल किया है. कच्चे माल की कीमतों में नरमी और बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते FY27 और FY28 में EBITDA मार्जिन 18-19% रहने का अनुमान है. ब्रोकरेज ने FY26-28E के दौरान EBITDA और PAT CAGR क्रमशः 16% और 18% रहने का अनुमान लगाया है. इसी आधार पर 35x Dec’27E EPS पर वैल्यूएशन करते हुए Buy रेटिंग के साथ 1450 रुपये का रिवाइज्ड टारगेट दिया गया है.

FAQs

1. Motilal Oswal ने Indigo Paints पर कौन-सी रेटिंग दी है?
ब्रोकरेज ने स्टॉक पर Buy रेटिंग बनाए रखी है.

2. Indigo Paints का टारगेट प्राइस कितना है?
Motilal Oswal ने स्टॉक के लिए 1400 से 1450 रुपये का टारगेट दिया है.

3. पेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ कब से सुधरने की उम्मीद है?
इंडस्ट्री डिमांड के Q4FY26 से तेज होने की उम्मीद है.

4. FY27 में इंडस्ट्री ग्रोथ कितनी रह सकती है?
FY27 में पेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ 7-8% रहने का अनुमान है, जो वॉल्यूम-ड्रिवन होगी.

5. Indigo Paints की रणनीति का सबसे बड़ा फोकस क्या है?
कंपनी नॉन-मेट्रो बाजारों, प्रीमियम और इमल्शन सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6