IT सेक्टर पर क्या है मोतीलाल ओसवाल का रुख, इस कंपनी पर 3-5% रेवेन्यू का गाइडेंस, 22 अरब डॉलर पार हुई बुकिंग

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टेक्नोलॉजी सेक्टर पर रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने एक्सेंचर की दूसरी तिमाही के नतीजों का विश्लेषणा करते हुए गाइडेंस जारी की है.
IT सेक्टर पर क्या है मोतीलाल ओसवाल का रुख, इस कंपनी पर 3-5% रेवेन्यू का गाइडेंस, 22 अरब डॉलर पार हुई बुकिंग

Representative Image (AI Generated)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टेक्नोलॉजी सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने एक्सेंचर की दूसरी तिमाही के नीतीजों का विश्लेषण किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सेंचर के नतीजों भारतीय आईटी सेक्टर के लिए न्यूट्रल संकेत दे रहे हैं, क्योंकि साल 2026 के लिए क्लाइंट्स का आईटी बजट मोटे तौर पर 2025 के समान ही रहने की उम्मीद है. आपको बता दें कि एक्सेंचर कंपनी का वित्तीय वर्ष सितंबर से अगस्त तक चलता है और इसका वित्तीय वर्ष 31 अगस्त को खत्म होता है.

रेवेन्यू गाइडेंस को निचले स्तर से बढ़ाया

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक Accenture ने अपने गाइडेंस में बदलाव किया है. एक्सेंचर ने पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए कॉन्सटेंट करेंसी (CC) रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के निचले स्तर को बढ़ा दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कॉन्स्टेंट करेंसी से 3-5% ग्रोथ की उम्मीद

  • कंपनी के कॉन्स्टेंट करेंसी से 3 से 5 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद है, जो पहले 2 से 5 फीसदी थी.
  • अमेरिकी फेडरल बिजनेस के 1 फीसदी प्रभाव को इसमें शामिल नहीं किया गया है.
  • नए गाइडेंस के मुताबिक कंपनी की ऑर्गेनिक ग्रोथ 1.5 से 3.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जो पिछली तिमाही के 0.5 से 3.5 फीसदी के अनुमान से बेहतर है.
  • Accenture ने तीसरी तिमाही के लिए कंपनी ने 1 फीसदी से 5 फीसदी (YoY CC) रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया है.

Accenture 2QFY26 के प्रमुख वित्तीय आंकड़े

पैमानाआंकड़े
कुल रेवेन्यू$18.0 अरब
रेवेन्यू ग्रोथ (YoY CC)4%
कुल नई बुकिंग्स$22.1 अरब
एडजस्टेड EBIT मार्जिन15.40%
बुक-टू-बिल रेश्यो1.2x

गाइडेंस में शामिल नहीं किया मिडिल ईस्ट संकट

Accenture के मैनेजमेंट का यह गाइडेंस दूसरी छमाही (H2) के मिडिल ईस्ट के संघर्ष के संभावित प्रभाव के आकलन पर आधारित है. इसमें किसी बड़ी आर्थिक रुकावट या युद्ध के बहुत ज्यादा भड़कने की आशंका को शामिल नहीं किया है.

कुल बुकिंग्स में 6% का इजाफा

  • दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल बुकिंग्स 6 फीसदी (YoY) बढ़कर 22.1 अरब डॉलर तक पहुंच गई हैं.
  • इन नई बुकिंग्स में फिक्स्ड प्राइस वाले कॉन्ट्रैक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 60 फीसदी हो गई है, जो डिलीवरी निश्चितता की मांग को दर्शाता है.
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक सकारात्मक गति (टेलविंड) के तौर में काम कर रहा है. तिमाही के दौरान लगभग 100 क्लाइंट्स ने एडवांस AI प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं.
  • भविष्य की चुनौती में कंपनी ने बताया कि क्लाइंट्स के वैकल्पिक खर्च 2025 के स्तर पर ही अटके हुए हैं और इसमें सुधार के लिए फिलहाल कोई बड़े मैको ट्रिगर नहीं दिख रहा है.

वर्टिकल के आधार पर 2QFY26 में ग्रोथ (YoY CC)

वर्टिकलग्रोथ (YoY CC)
कम्युनिकेशन, मीडिया और टेक्नोलॉजी (CMT)10%
फाइनेंशियल सर्विसेज7%
प्रोडक्ट्स3%
रिसोर्सेज2%

आईटी कंपनियों के आगे चुनौतियां

मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध और खराब मैक्रो इकोनॉमी आईटी कंपनीज के लिए निकट भविष्य में बड़ी चुनौती बने हुए हैं. बड़े और जटिल उद्यमों में AI को पूरी तरह से तैनात करना अभी भी काफी मुश्किल साबित हो रहा है. वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में Accenture का कुल रेवेन्यू 4 फीसदी (YoY CC) बढ़कर 18 अरब डॉलर रहा है, जो कंपनी के गाइडेंस (1 फीसदी से 5 फीसदी) के ऊपरी लेवल के करीब है. कंपनी का एडजस्टेड EBIT मार्जिन 30 बेसिस प्वाइंट (bps) बढ़कर 15.4 फीसदी हो गया है. कंपनी का बुक-टू-बिल रेशियो 1.2x रहा है, जो पिछले चार तिमाहियों के औसत के बराबर है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: Accenture ने FY26 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस क्या दिया है?

जवाब: Accenture ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपना रेवेन्यू ग्रथ गाइडेंस बढ़ाकर 3 से 5 फीसदी कर दिया है.

सवाल: Q2FY26 में Accenture का कुल रेवेन्यू कितना रहा है?

जवाब: दूसरी तिमाही में Accenture का कुल रेवेन्यू 18 अरब डॉलर रहा है.

सवाल: भारतीय आईटी सेक्टर के लिए रिपोर्ट में क्या संकेत है?

जवाब:
मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक भारतीय आईटी कंपनियों के लिए न्यूट्रल संकेत है.

सवाल: कंपनी की नई बुकिंग में कितनी ग्रोथ दर्ज की गई है?

जवाब: Accenture की कुल बुकिंग्स 6 फीसदी (YoY) बढ़कर 22.1 अरब डॉलर हो गई है.

सवाल: किस वर्टिकल ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है?

जवाब:
कम्युनिकेशन, मीडिया और टेक्नोलॉजी वर्टिकल ने सबसे ज्यादा 10 फीसदी (YoY CC) की ग्रोथ दर्ज की है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6