बाजार में गिरावट, लेकिन इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश! 40% तक रिटर्न का अनुमान

Stocks to Buy: डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 3 ऐसे शेयर्स पिक किए हैं, जो न केवल अपने सेक्टर में दबदबा रखते हैं, बल्कि आने वाले समय में 40% तक का दमदार रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं.
बाजार में गिरावट, लेकिन इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश! 40% तक रिटर्न का अनुमान

गिरते बाजार में ये 3 स्टॉक्स करेंगे कमाल.

Stocks to Buy: शेयर बाजार का सेटिमेंट्स कमजोर है. एक दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. बाजार की गिरावट के बीच निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो को मजबूती देने का सुनहरा मौका है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 3 ऐसे शेयर्स पिक किए हैं, जो न केवल अपने सेक्टर में दबदबा रखते हैं, बल्कि आने वाले समय में 40% तक का दमदार रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं.

Motilal Oswal Picks

  • Jain Resource Recycling
  • Delhivery
  • Crompton Greaves Consumer Electricals
Add Zee Business as a Preferred Source


1. Jain Resource Recycling

Jain Resource Recycling, भारत के बड़े नॉन-फोरस मेटल रीसाइकलर है. इसका इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म एक ही लोकेशन पर कई मेटल प्रोसेस करने की क्षमता रखता है. इसकी कुल कैपेसिटी 287K MT है. इसकी एल्युमिनियम, कॉपर और जिंक जैसे मेटल्स में मौजूदगी है.

मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि कंपनी FY25-FY28 के दौरान Revenue/EBITDA/PAT में 36%/48%/56% CAGR की मजबूत ग्रोथ दर्ज कर सकती है. बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज और बढ़ती मांग से कंपनी की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है.

jainrec

JAINREC Share Price Target

मेटल रीसाइकलिंग कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेज पॉजिटिव है और BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए ₹520 का टारगेट प्राइस तय किया है. लास्ट क्लोजिंग प्राइस ₹414.85 के मुकाबले इसमें करीब 25% का अपसाइड देखने को मिल सकता है.

2. Delhivery

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, एक्सप्रेस और पीटीएल (PTL) लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में सेक्टर कंसोलिडेशन बढ़ हो रहा है. घाटे में चल रही कंपनियों के बाहर होने या ऑपरेशन कम करने से बड़े और मजबूत कंपनियों को फायदा मिलेगा, जिसमें Delhivery अच्छी स्थिति में है.

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का एक्सप्रेस सेगमेंट FY25-FY28 के दौरान करीब 16% CAGR से बढ़ सकता है. वहीं PTL सेगमेंट में संगठित मार्केट की हिस्सेदारी बढ़ने से लगभग 17% रेवेन्यू CAGR देखने को मिल सकता है. कंपनी ने FY25 में APAT पॉजिटिव होकर मुनाफे की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज और मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के चलते आगे मार्जिन में और सुधार की उम्मीद जताई गई है.

Delhivery

Delhivery Share Price Target

लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery के शेयरों पर ब्रोकरेज ने भरोसा जताया है. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखा है और ₹580 का टारगेट प्राइस दिया है. लास्ट क्लोजिंग प्राइस ₹427.75 के मुकाबले इसमें 35% से ज्यादा की तेजी की संभावना जताई है.

3. Crompton Greaves Consumer Electricals

क्रॉम्पटन ग्रीवन्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (CROMPTON) फैन्स, रेजिडेंशियल और एग्री पंप्स, लाइटिंग और अप्लायंसेज बिजनेस में है. कंपनी ने सोलर पंप्स, रूफटॉप सोलर के साथ अब रेजिडेंशियल वायर्स बिजनेस में एंट्री की है, जिससे इसका मार्केट साइज काफी बढ़ सकता है.

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी अब अपने पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर मल्टी-इंजन ग्रोथ मॉडल पर काम कर रही है. ब्रोकरेज के मुताबिक FY26-FY28 के दौरान कंपनी की Revenue/EBITDA/PAT में 8%/14%/17% CAGR की ग्रोथ हो सकती है. वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन भी FY28 तक करीब 11% तक पहुंचने का अनुमान है.

Crompton

Crompton Share Price Target

मोतीलाल ओसवाल ने Crompton पर बुलिश है और स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹350 का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा स्तर ₹247.80 के मुकाबले इसमें करीब 40% तक अपसाइड की संभावना है.

CompanyRatingTarget PriceUpside
Jain Resource RecyclingInitiate₹52025%
DelhiveryBuy₹58035%
CromptonBuy₹35040%

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवइजर से परामर्श कर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6