मार्केट में पैसा लगाने वाले निवेशकों को अक्सर ब्रोकरेज रिपोर्ट का इंतजार रहता है. दिग्गज घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कुछ शेयरों पर अपनी राय दी है. हालांकि रेटिंग न्यूट्रल की है और टारगेट प्राइस भी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाया है. लेकिन अगर निवेशकों के पोर्टफोलियो में ये शेयर हैं तो ब्रोकरेज ने इन स्टॉक्स पर क्या कहा है, ये जरूर जान लेना चाहिए.
ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, रेटिंग तो न्यूट्रल हैं यानी कि ना तो बिकवाली की राय है और ना ही खरीदारी की. लेकिन टारगेट प्राइस भी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाया है. यहां 6 शेयरों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जिन पर लॉन्ग टर्म के लिहाज से मामूली अपसाइड देखने को मिल रहा है.
Add Zee Business as a Preferred Source
1. Torrent Pharma में क्या करें?
ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने इस फार्मा स्टॉक पर Neutral की रेटिंग दी है. हालांकि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस मामूली ही बढ़ाया है. 16 फरवरी 2026 को ये शेयर 4230 रुपए के भाव पर बंद हुआ है और ब्रोकरेज ने यहां 4300 रुपए का ही टारगेट प्राइस दिया है, जो कि मामूली 1.64 परसेंट की बढ़त दिखाता है. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर तो यहां जान लें ब्रोकरेज ने इस पर क्या कहा है -
- कंपनी ने अगले 2–3 साल में JBCP के इंटीग्रेशन से 4000–4500 करोड़ रुपए की सिनर्जी बेनिफिट्स मिलने का अनुमान जताया है, जो कॉस्ट एफिशिएंसी से आएगी.
- JBCP के अधिग्रहण की घोषणा के बावजूद, कंपनी की मार्केटिंग टीम में एट्रिशन ऐतिहासिक स्तर के दायरे में ही बना हुआ है.
- JBCP का EBITDA मार्जिन 28–29% है, जबकि TRP का EBITDA मार्जिन 32–33% है. ऐसे में FY27 तक JBCP के मार्जिन को TRP के स्तर तक लाने की गुंजाइश नजर आती है.
- जर्मनी का बिजनेस एक थर्ड-पार्टी सप्लायर से जुड़े रेगुलेटरी इश्यू के चलते लगातार बाधित है. इस समस्या के समाधान की टाइमलाइन को लेकर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है.
- TRP वैकल्पिक सप्लायर पर काम कर रही है, लेकिन इस प्रक्रिया में करीब 3–4 तिमाहियों का समय लग सकता है.
2. Lupin पर क्यों दी न्यूट्रल की रेटिंग?
Lupin के शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस 2360 रुपए का दिया है. शेयर पर मामूली 6 परसेंट का अपसाइड देखने को मिल रहा है. निवेशकों के पास अगर ये शेयर है तो पहले जान लें कि ब्रोकरेज का आगे क्या नजरिया है -
- FY27 के लिए अपना EBITDA मार्जिन गाइडेंस 24–25 फीसदी पर दोहराया है.
- Mirabegron प्रोडक्ट को लेकर कंपनी पर प्रति यूनिट 75 डॉलर से ज्यादा का लाइसेंसिंग खर्च आएगा, इसके बावजूद LPC को इस प्रोडक्ट में मुनाफा हेल्दी रहने का भरोसा है.
- कंपनी ने भारत के Rx मार्केट के लिए 600 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स (MRs) जोड़े हैं.
- सेमाग्लूटाइड अवसर को भुनाने के लिए LPC ने 200 MRs की एक अलग डिविजन बनाई है, जो डायबेटोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट जैसे डॉक्टरों तक पहुंच बनाएगी.
- कंपनी को उम्मीद है कि अगले कुछ साल में अमेरिका में उसकी बिक्री 1 अरब डॉलर के स्तर पर बनी रहेगी.
3. Info Edge के शेयर में क्या करें?
इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने न्यूट्रल की राय तो दी है लेकिन टारगेट प्राइस में मामूली बढ़ोतरी की है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 1250 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि ये शेयर आज 1125 के भाव पर बंद हुआ है. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर क्या कहा है, यहां जानें -
- नियर टर्म में रिक्रूटमेंट ग्रोथ के दायरे में ही रहने की उम्मीद है
- मैनेजमेंट की ओर से ग्रोथ बिजनेस में किए गए निवेश, जैसे 99acres और Jeevansathi, अब ग्रोथ दिखाने लगे हैं. हमारा मानना है कि मीडियम टर्म में ये बिजनेस मजबूत तरीके से स्केल-अप हो सकते हैं और ग्रुप की लॉन्ग-टर्म वैल्यू में अहम योगदान देंगे.
4. ALKEM Laboratories में क्या होगा?
इस हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक पर ब्रोकरेज ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 5525 रुपए का दिया है. जबकि 16 फरवरी 2026 को ये शेयर 5480 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ऐसे में शेयर में मामूली 0.82 परसेंट का ही अपसाइड दिख रहा है.
- ALKEM का R&D पर फोकस रखने वाली कंपनी का अधिग्रहण करना, अपने मेड-टेक बिजनेस को स्केल-अप करने की एक सही रणनीति है.
- इस सेगमेंट में 15 साल से ज्यादा समय से मौजूद रहने के बावजूद Occlutech की प्रॉफिटेबिलिटी में अब तक खास सुधार नहीं हुआ है.
- ALKEM भी इस स्पेस में अपनी पोजिशनिंग मजबूत करने की प्रक्रिया में है, ऐसे में आगे चलकर प्रॉफिटेबिलिटी और एक्जीक्यूशन सबसे अहम मॉनिटर करने वाले फैक्टर्स रहेंगे.
- अगर कंपनी का परफॉर्मेंस मैनेजमेंट गाइडेंस के मुताबिक रहता है, तो मौजूदा वैल्यूएशन ठीक-ठाक नजर आता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
5. Eris Lifesciences में आगे क्या होगा?
इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने तो न्यूट्रल की रेटिंग दी है. हालांकि स्टॉक कैसा परफॉर्म करता है, ये तो आगे पता चलेगा लेकिन ब्रोकरेज के मुताबिक, इसका टारगेट प्राइस 1520 रुपए दिया गया है. जबकि ये शेयर आज 1362 के भाव पर बंद हुआ. ब्रोकरेज का क्या कहना है, आइए जानते हैं -
- कुछ लो-मार्जिन प्रोडक्ट्स बंद करने की वजह से 3QFY26 में DF सेगमेंट की सालाना (YoY) ग्रोथ कमजोर रही है.
- ERIS Lifesciences ने FY27 के लिए इंटरनेशनल बिजनेस से 5.5–6.0 अरब रुपए के रेवेन्यू और 1.8–2.0 अरब रुपए के EBITDA का गाइडेंस दिया है.
- ओरल एंटी-डायबिटीज थैरेपी सेगमेंट में ERIS फिलहाल मार्केट ग्रोथ से पीछे चल रही है, लेकिन कंपनी को अगले 2–3 तिमाहियों में स्थिति स्थिर होने की उम्मीद है.
6. Senco Gold में क्या आई न्यूट्रल की रेटिंग
इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 375 रुपए का दिया है. 16 फरवरी 2026 को ये शेयर 341 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. स्टॉक में मामूली 9 परसेंट का अपसाइड दिख रहा है.
- ग्रॉस मार्जिन में बेहतर प्रदर्शन के चलते FY27 के लिए EPS अनुमान 12% बढ़ाया, जबकि FY28 के अनुमान को जस का तस रखा गया है.
- Senco Gold के ग्रॉस मार्जिन ऐतिहासिक रूप से काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं. इसका कारण कंपनी का कम स्तर का हेजिंग और उससे होने वाले इन्वेंट्री गेन रहे हैं. मैनेजमेंट ने 7.5–7.8% EBITDA मार्जिन बनाए रखने का गाइडेंस दिया है, लेकिन ज्यादा कंपिटिशन को देखते हुए FY27 और FY28 के लिए 7.2% EBITDA मार्जिन (FY23–25 के औसत के करीब) मानकर मॉडल किया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स पर सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)