77% का मोटा रिटर्न देने को तैयार ये शेयर; पीक से 15% लुढ़का, एंट्री का मौका! मोतीलाल ओसवाल क्यों हैं बुलिश

मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी के लिए प्लास्टिक प्रोडक्ट सेक्टर के एक स्टॉक को चुना है, जो 77% तक का रिटर्न दिला सकता है. कल बाजार खुलते ही इस शेयर में एंट्री ले सकते हैं.
77% का मोटा रिटर्न देने को तैयार ये शेयर; पीक से 15% लुढ़का,  एंट्री का मौका! मोतीलाल ओसवाल क्यों हैं बुलिश

मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर दी Buy Call (AI जनरेटेड फोटो)

30 मार्च को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स-निफ्टी 50 इंडेक्स ने 2-2% की गिरावट के साथ क्लोजिंग की. आज यानी 31 मार्च को बाजार बंद हैं. महावीर जयंती के मौके पर बाजार बंद हैं. लेकिन 1 अप्रैल को जब बाजार खुलेंगे तो निवेशकों के पास 77% तक की रिटर्न कमाना का मौका होगा. घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने खरीदारी के लिए Time Technoplast के शेयर को चुना है.

ये शेयर मौजूदा भाव से 77 परसेंट तक का रिटर्न दिला सकता है. हालांकि 30 मार्च 2026 को ये शेयर 4.70% की गिरावट के साथ क्लोज हुआ था. शेयर का भाव 158.20 रुपए है लेकिन यहां ब्रोकरेज ने तगड़ा टारगेट प्राइस दिया है.

Time Technoplast: कितना टारगेट प्राइस?

Add Zee Business as a Preferred Source

time technoplast

ब्रोकरेज क्यों हैं बुलिश?

कंपनी का बिजनेस मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष (करीब 11% रेवेन्यू एक्सपोजर) के बावजूद स्थिर बना हुआ है.
कंपनी का B2B इंडस्ट्रियल पैकेजिंग सेगमेंट (करीब 65% रेवेन्यू) मॉडरेट ग्रोथ के साथ काफी स्थिर है.
लोकलाइज्ड मॉडल (11 देशों में लोकल सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स) सप्लाई चेन डिसरप्शन के जोखिम को कम करता है.
कंपनी ने ग्लास फाइबर और अन्य रॉ मटेरियल के लिए वैकल्पिक विदेशी बाजार और समुद्री रूट्स तलाशे हैं, जिससे सप्लाई रिस्क कम हुआ है.
कंपनी ने रॉ मटेरियल की लागत में 30–40% बढ़ोतरी का ज्यादातर हिस्सा ग्राहकों पर पास कर दिया है.

कैपेक्स प्लान ट्रैक पर है:

  • 600 CNG कैस्केड क्षमता वाला ग्रीनफील्ड प्लांट कमीशन
  • रीसाइक्लिंग यूनिट स्थापित
  • 4QFY26 में IBC फैसिलिटी का ब्राउनफील्ड एक्सपेंशन पूरा

कंपनी के फाइनेंशियल्स पर ज्यादा असर नहीं!

  • कीमतों में बढ़ोतरी से शॉर्ट टर्म में वॉल्यूम पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन वैल्यू ग्रोथ और मार्जिन एक्सपेंशन को सपोर्ट मिलेगा.
  • लो-कॉस्ट इन्वेंट्री के चलते मार्जिन में सुधार की उम्मीद है.
  • कुल मिलाकर कंपनी के फाइनेंशियल्स पर असर ना के बराबर रहने की संभावना है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

स्टॉक के वैल्युएशन्स आकर्षित

स्टॉक में हालिया पीक से ~15% करेक्शन आया है, जिससे वैल्यूएशन आकर्षक हुआ है (~14x FY27E / ~12x FY28E P/E).

हम अपने अर्निंग्स अनुमान को बरकरार रखते हैं और FY25-28 के दौरान रेवेन्यू/EBITDA/PAT में क्रमशः 14%/15%/22% की CAGR ग्रोथ की उम्मीद करते हैं.

साथ ही, RoE/RoCE के FY28 तक बढ़कर करीब 16%/23% तक पहुंचने का अनुमान है. (FY25: लगभग 13%/18%)

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week2.91.87%
2 Weeks-2.05-1.28%
1 Month-25.4-13.83%
YTD-30-15.94%
3 Months-23.1-12.74%
6 Months-52-24.74%
1 Year-50.63-24.24%
2 Years33.526.86%
3 Years120.73322.20%
5 Years128.47432.12%
10 Years134.27561.09%

FAQs

1. Time Technoplast शेयर में कितना रिटर्न मिल सकता है?

ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, Time Technoplast का शेयर मौजूदा स्तर से करीब 77% तक का रिटर्न दे सकता है.

2. कंपनी पर मिडिल ईस्ट के तनाव का कितना असर है?

कंपनी का करीब 11% रेवेन्यू मिडिल ईस्ट से आता है, लेकिन इसके बावजूद बिजनेस ऑपरेशन स्थिर बने हुए हैं.

3. कंपनी का कौन सा सेगमेंट सबसे मजबूत है?

कंपनी का B2B इंडस्ट्रियल पैकेजिंग बिजनेस (करीब 65% रेवेन्यू) मॉडरेट ग्रोथ के साथ काफी स्थिर और भरोसेमंद माना जा रहा है.

4. कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करने वाले फैक्टर्स क्या हैं?

लोकलाइज्ड बिजनेस मॉडल, वैकल्पिक सप्लाई सोर्स, कैपेक्स एक्सपेंशन (CNG कैस्केड प्लांट और रीसाइक्लिंग यूनिट) और बढ़ता VAP मिक्स कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं.

5. फाइनेंशियल आउटलुक और ग्रोथ अनुमान क्या हैं?

FY25-28 के दौरान रेवेन्यू/EBITDA/PAT में 14%/15%/22% CAGR ग्रोथ का अनुमान है. इसके अलावा RoE/RoCE FY28 तक बढ़कर करीब 16%/23% तक पहुंच सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6