गिरावट वाले बाजार में 22% का रिटर्न देगा ये स्टॉक! 10 साल से लगातार बढ़ रहा मार्केट शेयर, मोतीलाल ओसवाल बुलिश 

Motilal Oswal Stock To Buy: ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी के लिए एक दमदार स्टॉक को चुना है. ये कंपनी टू व्हीलर स्पेस में है और लगातार मार्केट शेयर गेन कर रही है.
गिरावट वाले बाजार में 22% का रिटर्न देगा ये स्टॉक! 10 साल से लगातार बढ़ रहा मार्केट शेयर, मोतीलाल ओसवाल बुलिश 

सोमवार को भारतीय बाजार गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर ने बाजार पर बुरा असर डाला है. लेकिन घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने TVS Motor Company के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ये शेयर ब्रोकरेज की रडार पर आया है. ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर में निवेशकों को 22 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज इस शेयर पर इसलिए बुलिश है क्योंकि ये कंपनी सालों से लगातार मार्केट शेयर गेन कर रही है.

ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर आने वाले दिनों में बढ़िया परफॉर्म कर सकता है. मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ये कंपनी भारत की एकमात्र टू-व्हीलर कंरनी रही है, जो अपने सभी सेगमेंट में लगातार मार्केट शेयर बढ़ा रही है. इस दौरान कंपनी की कमाई में करीब 23 फीसदी की सालाना बढ़त रही है और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (RoCE) 22% से बढ़कर 36% तक पहुंच गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

TVS Motor: खरीदारी की राय, जानें टारगेट

TVS के पास अभी भी कई प्रोडक्ट सेगमेंट हैं, जहां ग्रोथ देखने को मिल सकती है. हाल ही में कंपनी ने Raider, Orbiter EV, Apache 310S और Ntorq 150 को लॉन्च किया था. ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में उम्मीद है कि FY25 से FY28 के दौरान TVS की आय (Revenue) में 21%, EBITDA में 26% और मुनाफे (PAT) में 29% की सालाना बढ़त हो सकती है.

TVS Motor

2W सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस

कंपनी का मार्केट शेयर लगातार बढ़ रहा है. घरेलू मोटरसाइकिल सेगमेंट में TVS का मार्केट शेयर FY15 के 6.3% से बढ़कर YTDFY26 में करीब 11% हो गया है. इसके अलावा प्रीमियम सेगमेंट 150-250cc सेगमेंट में TVS अब लगभग मार्केट लीडर बन चुकी है. इस सेगमेटं में कंपनी का FY15 के 11.4% से बढ़कर 29.9% तक पहुंच गया है.

इसके अलावा 125 सीसी सेगमेंट में भी जबरदस्त पकड़ है. स्कूटर सेगमेंट में अब हिस्सेदारी 27.6 फीसदी हो गई है. वहीं EV सेगमेंट में टीवीएस पहले से ही लीडर बनी हुई है. अगर स्कूटर सेगमेंट में ICE और EV दोनों को मिलाकर देखा जाए, तो TVS ने मार्केट लीडर HMSI के साथ गैप काफी कम कर लिया है, जो YTDFY26 में सिर्फ 11% रह गया है.

TVS Motor के फाइनेंशियल (₹ अरब में)

Y/E March2026E2027E2028E
Sales460.8543.0638.1
EBITDA59.171.788.1
Adj. PAT36.946.258.2
EPS (₹)77.697.2122.5
EPS Growth (%)36.125.226.0
BV/Share (₹)272.8352.5453.1

नए प्रोडक्ट लॉन्च का मिलेगा फायदा

कंपनी आने वाले समय में और भी प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है. 125 सीसी सेगमेंट में टीवीएस ने Raider का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया, इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए. इससे इस सेगमेंट में कंपनी को दोबारा मजबूती हासिल करने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा हाल ही में लॉन्च किया Orbiter EV, जिसकी कीमत एक लाख रुपए से कम है, से कंपनी को मजबूत सपोर्ट मिल सकता है. इसके अलावा, TVS अगले साल Norton प्लेटफॉर्म से तीन नई बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी में है. हाल ही में हुए EICMA इवेंट में कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स शोकेस किए, जो आगे चलकर भारत में लॉन्च हो सकते हैं. इसलिए ब्रोकरेज कंपनी इस कंपनी के शेयर पर बुलिश है और यहां खरीदारी की राय देते हुए 22 फीसदी के अपसाइड से टारगेट प्राइस दिया है.

कंपनी के वैल्युएशन्स

Y/E March2026E2027E2028E
P/E (x)47.537.930.1
P/BV (x)13.510.58.1
Dividend Yield (%)0.40.50.6
FCF Yield (%)1.92.32.8

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6