मोतीलाल ओसवाल के रडार पर आया ये Jewellry Stock, सोने जैसा खरा रिटर्न! 50% अपसाइड का मिला टारगेट

देश की दिग्गज ज्वैलरी कंपनी Kalyan Jewellers के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने फ्रेश रिपोर्ट जारी की है और 50% अपसाइड का बड़ा टारगेट दिया है. इस समय यह शेयर 365 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. जानिए निवेश की पूरी डीटेल.
मोतीलाल ओसवाल के रडार पर आया ये Jewellry Stock, सोने जैसा खरा रिटर्न! 50% अपसाइड का मिला टारगेट

जनवरी 2025 में कल्याण ज्वैलर्स के शेयर ने 795 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. (फाइल फोटो)
 

ज्वैलरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Kalyan Jewellers एक बार फिर ब्रोकरेज के रडार पर आ गई है. यह शेयर इस समय 365 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. जनवरी 2025 में इस स्टॉक ने 795 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और फिलहाल यह शेयर वहां से -55% नीचे कारोबार कर रहा है. इस बड़े करेक्शन के बाद वैल्यु इन्वेस्टर्स के लिए फिर से मौका बनता दिख रहा है.

बड़े करेक्शन के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर बड़ा भरोसा जताया है. ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ में 550 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान भाव के मुकाबले यह टारगेट करीब 50% ज्यादा है. स्ट्रॉन्ग डिमांड आउटलुक, अग्रेसिव स्टोर एक्सपैंशन प्लान और घटता कर्ज कंपनी की ग्रोथ स्टोरी को सपोर्ट कर रहे हैं. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या यह करेक्शन निवेश का सुनहरा मौका बन सकता है?

Summary

Add Zee Business as a Preferred Source
  • कल्याण ज्वैलर्स का शेयर 365 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है
  • जनवरी 2025 में इस शेयर ने 795 रुपए का लाइफ हाई बनाया था
  • करेक्शन की शुरुआत हुई और 27 जनवरी को शेयर ने ₹347 का लो बनाया
  • अपने हाई से करेक्शन में Kalyan Jewellers का शेयर 57% तक टूटा
  • Kalyan Jewellers के लिए 52 वीक्स हाई ₹617 और लो ₹347 है
Kalyan Jewellers


आइए जानने की कोशिश करते हैं कि मोतीलाल ओसवाल कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पर इतना बुलिश क्यों है और ब्रोकरेज का कंपनी के प्रदर्शन, आउटलुक, एक्सपैंशन को लेकर क्या कहना है.

डिमांड और ग्रोथ आउटलुक कैसा है?

  • भारत में ब्रांडेड ज्वैलरी की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है
  • YoY 80% कीमत बढ़ने के बावजूद शादी सीजन में बिक्री पर असर नहीं
  • जनवरी-मार्च में ज्वैलरी डिमांड हेल्दी, Q4 में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद

FY26 में अब तक प्रदर्शन कैसा रहा?

  • 9MFY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ 35% रही
  • पुराने स्टोर्स से (SSSG)20% ग्रोथ रही
  • बाकी नए स्टोर खुलने से ग्रोथ को रफ्तार

एक्सपैंशन को लेकर क्या प्लान है?

9MFY26 में 40 कल्याण स्टोर्स खोले गए
37 Candere स्टोर खोले गए हैं
FY26 में कुल 80-90 स्टोर्स खोलने की योजना

सेल्स ग्रोथ कैसा रहा है?

  • नॉन-साउथ मार्केट का सेल्स ग्रोथ 42% रहा है
  • कंपनी के रेवेन्यू में इस सेगमेंट का योगदान 54%
  • साउथ इंडिया मार्केट का रेवेन्यू ग्रोथ 28% रहा है

Candere बिजनेस कितनी बड़ी अपॉर्च्युनिटी?

  • लाइट वेट और स्टडेड ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है
  • 9MFY26 का रेवेन्यू 2.9 अरब रुपए तक पहुंच गया है
  • पिछले साल समान अवधि का रेवेन्यू 1.4 अरब रुपए था
  • Candere बिजनेस अब प्रॉफिट में आ चुका है

मिडिल ईस्ट बिजनेस का प्रदर्शन कैसा है?

  • कुल रेवेन्यू में मिडिल ईस्ट का योगदान 11-12% है
  • 9MFY26 में मिडिल ईस्ट का रेवेन्यू ग्रोथ 21% रही
  • जियोपॉलिटिकल क्राइसिस का असर, नियर टर्म में नजर

मार्जिन और कर्ज घटाने का क्या प्लान है?

  • 9MFY26 का EBITDA मार्जिन बढ़कर 6.9% पर पहुंचा
  • बैलेंसशीट मजबूत करने के लिए लगातार कर्ज घटा रही है
  • FY26 के अंत तक नेट डेट ₹400 करोड़ तक लाने का लक्ष्य
  • कंपनी का FY27 तक debt-free बनने का प्लान

आने वाले समय में कैसा रह सकता है ग्रोथ?

FY26-28 के दौरान कैसी ग्रोथ की उम्मीद

  • रेवेन्यू CAGR ग्रोथ- 21%
  • EBITDA CAGR ग्रोथ- 19%
  • प्रॉफिट CAGR ग्रोथ- 23%

ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में स्टेबल ग्रोथ मेंटेन रहेगा.

FY22-26 के बीच ग्रोथ कैसा रहा?

  • रेवेन्यू CAGR ग्रोथ- 33%
  • EBITDA CAGR ग्रोथ- 29%
  • प्रॉफिट CAGR ग्रोथ- 54%

कंक्लूजन

ओवरऑल कल्याण ज्वैलर्स का ग्रोथ आउटलुक दमदार नजर आ रहा है. हेल्दी डिमांड मेंटेन है और बने रहने की उम्मीद है. कर्ज लगातार घट रहा है और FY27 में कंपनी डेट फ्री होने का लक्ष्य लेकर चल रही है. वैल्युएशन के लिहाज से भी यह काफी अट्रैक्टिव है. ऐसे में लंबे समय के निवेश के लिए यह स्टॉक आकर्षक लग रहा है.

Kalyan Jewellers शेयर होल्डिंग पैटर्न

तिमाही (Quarter)प्रमोटरFIIsDIIs
Dec 202562.75%14.11%15.23%
Sep 202562.77%14.12%14.56%
Jun 202562.81%16.83%13.34%
Mar 202562.85%16.89%11.97%
Dec 202462.85%16.37%13.57%
Sep 202462.90%15.74%13.74%

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा

Kalyan Jewellers के शेयर पर इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का भी भरोसा है. 365 रुपए के स्टॉक प्राइस पर कंपनी का मार्केट कैप 38000 करोड़ रुपए के करीब है. दिसंबर 2025 के आधार पर कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 62.76% और पब्लिक की हिस्सेदारी 37.24% है. पब्लिक ओनरशिप में करीब 30% इंस्टीट्यूशन के पास है.

Kalyan Jewellers Share holding pattern


एक नजर में भारत का ज्वैलरी बाजार

कल्याण ज्वैलर्स ने इन्वेस्टर्स प्रजेंटेशन रिपोर्ट में भारत में ज्वैलरी मार्केट और ऑर्गनाइज्ड ज्वैलरी सेगमेंट को लेकर जो बदलाव हो रहे हैं उसके बारे में डीटेल में बताया है. अगर आप शेयर बाजार के निवेशक हैं तो इस ट्रेंड और स्ट्रक्चरल अपॉर्च्युनिटी को भी समझना जरूरी है.

  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड मार्केट है
  • भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ज्वैलरी कंज्यूमर है
  • भारत में कुल GOLD डिमांड का 70% ज्वैलरी से आता है

मार्केट ट्रेंड

  • ऑर्गनाइज्ड ज्वैलरी का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है
  • लोग अब ब्रांडेड दुकानों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं

ज्वैलरी का डिमांड पैटर्न क्या है?

  • 60% शादी (Wedding) से
  • 30% रोजमर्रा (Daily wear)
  • 10% फैशन के कारण आता है

गांव और शहर, कहां से ज्यादा डिमांड?

  • ग्रामीण भारत से 60% ज्वैलरी डिमांड
  • अर्बन इंडिया से 40% ज्वैलरी डिमांड
  • इनकम बढ़ने से डिमांड और बढ़ रही है

किस हिस्से से कितनी डिमांड?

  • साउथ इंडिया से 40% (सबसे अधिक)
  • वेस्ट इंडिया से 25%
  • नॉर्थ इंडिया से 20%
  • ईस्ट इंडिया से 15%

Bottom Line

ज्वैलरी मार्केट बड़ा और तेजी से बढ़ रहा है
Organized प्लेयर्स को सबसे ज्यादा फायदा
लॉन्ग टर्म में सेक्टर मजबूत ग्रोथ दिखाने की उम्मीद

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6